Nvidia को टक्कर देने उतरी भारतीय मूल की कंपनी D-Matrix

7 mins read
8 views
June 10, 2026

Nvidia AI Chip: भारतीय मूल के उद्यमी सिड शेट की कंपनी D-Matrix ने ऐसा दावा किया है, जिसने टेक इंडस्ट्री का ध्यान खींच लिया है। कंपनी का कहना है कि उसका नया AI चिप कुछ मामलों में तेज, सस्ता और ज्यादा ऊर्जा-कुशल साबित हो सकता है। AI इंफ्रास्ट्रक्चर की बढ़ती मांग के बीच D-Matrix अब Nvidia के वर्चस्व को चुनौती देने की तैयारी कर रही है। कंपनी का फोकस खासतौर पर AI चैटबॉट, वॉइस असिस्टेंट और कोडिंग टूल्स जैसे क्षेत्रों पर है।

भारतीय मूल के सिड शेट की AI कंपनी D-Matrix ने Nvidia को चुनौती देने की तैयारी शुरू कि, जानिए Corsair AI चिप की खासियत, फंडिंग और कंपनी के बड़े प्लान।

D-Matrix के पीछे कौन हैं सिड शेट?

D-Matrix की स्थापना 2019 में भारतीय मूल के टेक उद्यमी सिड शेट और टेक विशेषज्ञ सुदीप भोजा ने की थी। सिड शेट सेमीकंडक्टर इंडस्ट्री का बड़ा नाम माने जाते हैं। उन्होंने पहले Inphi Corporation में नेतृत्व की भूमिका निभाई थी। वहीं सुदीप भोजा कंपनी के मुख्य तकनीकी अधिकारी हैं और AI तकनीक के विकास की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। कंपनी का मानना है कि AI बाजार इतना बड़ा है कि Nvidia के साथ-साथ नए खिलाड़ी भी अपनी जगह बना सकते हैं।

Corsair Chip क्या है और क्यों खास है?

D-Matrix का सबसे बड़ा हथियार उसका Corsair AI Chip है। यह चिप खास तौर पर AI इंफरेंस यानी यूजर को तुरंत जवाब देने वाले कामों के लिए डिजाइन किया गया है। कंपनी के अनुसार, यह चिप पारंपरिक GPU की तरह DRAM पर ज्यादा निर्भर नहीं करती। इसके बजाय यह SRAM आधारित आर्किटेक्चर का इस्तेमाल करती है, जिससे डेटा प्रोसेसिंग तेज होती है और बिजली की खपत कम होती है।

D-Matrix का दावा है कि Nvidia Blackwell GPU के साथ इस्तेमाल करने पर Corsair AI इंफरेंस को 10 गुना तक तेज बना सकता है, लागत को एक-तिहाई तक कम कर सकता है और ऊर्जा दक्षता को 5 गुना तक बढ़ा सकता है।

READ MORE: NVIDIA CEO का बड़ा दावा: नौकरी जाएगी या बढ़ेगा रोजगार?

Microsoft का मिला साथ, जुटाए 500 मिलियन डॉलर

D-Matrix को बड़ी टेक कंपनियों का समर्थन भी मिल रहा है। कंपनी में Microsoft की निवेश शाखा M12 ने निवेश किया है। अब तक D-Matrix करीब 500 मिलियन डॉलर की फंडिंग जुटा चुकी है। कंपनी की मौजूदा वैल्यूएशन लगभग 2 बिलियन डॉलर बताई जा रही है। कंपनी ने अपने चिप्स की सप्लाई अमेरिका, मध्य पूर्व और दक्षिण-पूर्व एशिया के चुनिंदा ग्राहकों को शुरू भी कर दी है।

READ MORE: Nvidia का बड़ा धमाका, रिकॉर्ड राजस्व और 80 अरब डॉलर बायबैक से बढ़ा भरोसा

चुनौतियां भी कम नहीं

हालांकि, विशेषज्ञों का मानना है कि SRAM आधारित चिप्स तेज तो हैं, लेकिन बड़े AI मॉडल्स को संभालना इनके लिए चुनौती हो सकता है। Stanford University के विशेषज्ञ रिक बहर के मुताबिक, आज के बड़े AI मॉडल्स में खरबों पैरामीटर होते हैं। इतनी बड़ी क्षमता को SRAM आधारित डिजाइन में समायोजित करना आसान नहीं है। इसके बावजूद D-Matrix अगले साल Raptor नाम का नया AI चिप लॉन्च करने की तैयारी कर रही है।

Ragini Sinha

Ragini Sinha Analytics Insight में कंटेंट एनालिस्ट के रूप में कार्यरत हैं। यहां वह स्मार्ट टेक्नोलॉजी, गेमिंग, OTT, क्रिप्टोकरेंसी, ट्रेंडिंग न्यूज और स्टॉक मार्केट जैसे विषयों पर काम करती हैं और जटिल जानकारी को सरल व प्रभावशाली कंटेंट में बदलने के लिए जानी जाती हैं।
मीडिया इंडस्ट्री में 7 सालों के अनुभव के साथ उन्होंने कंटेंट राइटर से लेकर सीनियर कंटेंट राइटर और प्रोग्राम प्रोड्यूसर तक का सफर तय किया है। उन्होंने बिहार चुनाव और दिल्ली चुनाव जैसे बड़े इवेंट्स को कवर करते हुए ग्राउंड रिपोर्टिंग और गहन विश्लेषण में मजबूत पकड़ बनाई है, जिसके लिए उन्हें पुरस्कार से सम्मानित भी किया गया है।

रागिनी ने Zee News, NewsTrack, ETV Bharat और Way2News जैसे प्रमुख मीडिया प्लेटफॉर्म्स के साथ काम किया है। उन्होंने Makhanlal Chaturvedi National University of Journalism and Communication से बैचलर डिग्री और Bharatiya Vidya Bhavan से Public Relation में अध्ययन किया है।

pib fact check nta fake document neet
Previous Story

NEET UG 2026 Re-Exam: वायरल NEET नोटिस का जानिए सच

Latest from Artificial Intelligence

Don't Miss