Online Financial Fraud: क्या ऑनलाइन निवेश के नाम पर मोटा मुनाफा देने का दावा आपको भी लुभाता है? ताजा साइबर ठगी मामले में पुडुचेरी पुलिस ने 1.26 करोड़ की ऑनलाइन धोखाधड़ी का खुलासा करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक, आरोपियों ने एक व्यक्ति को ऊंचे रिटर्न का लालच देकर बड़ी रकम निवेश करवा ली थी।
370 रुपये बिरयानी वाले बयान को लेकर इंटरनेट पर बहस, विवाद बढ़ने के बाद कॉमेडियन प्रनित मोरे को माफी मांगनी पड़ी।
कैसे हुई करोड़ों की साइबर ठगी?
पीड़ित ने शिकायत दर्ज कराई थी कि उसने एक महिला के कहने पर 1.26 करोड़ निवेश किए थे। महिला ने भारी मुनाफे का वादा किया था। जब निवेश की रकम निकालने की कोशिश की गई तो पैसा नहीं मिला। इसके बाद साइबर क्राइम पुलिस ने जांच शुरू की। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एस. राघव की निगरानी में विशेष टीम बनाई गई।
तमिलनाडु से पकड़े गए आरोपी
जांच के दौरान पुलिस ने तमिलनाडु के करूर, नमक्कल और तिरुपुर जिलों में छापेमारी की। इस कार्रवाई में नवनीत कृष्णन, संतोष कुमार और सतीश कुमार को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने आरोपियों के पास से 2 लैपटॉप, 4 मोबाइल फोन, 5 बैंक पासबुक और 3 सिम कार्ड बरामद किए हैं।
READ MORE: Crypto फर्मों के लिए लागू हुए नए साइबर सुरक्षा नियम
100 से ज्यादा शिकायतें मिलीं
पुलिस जांच में सामने आया कि तीनों आरोपियों के खिलाफ देशभर में 100 से अधिक साइबर ठगी शिकायतें दर्ज हैं। फिलहाल सभी आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। पुलिस ने लोगों को सलाह दी है कि सोशल मीडिया पर दिखने वाले निवेश ऑफर और अधिक मुनाफे के दावों पर आंख बंद करके भरोसा न करें।
READ MORE: इतने होशियार होने के बाद भी साइबर स्कैम में क्यों फंसते हैं भारतीय?
ऑनलाइन निवेश से पहले पूरी जांच-पड़ताल करना बेहद जरूरी है। साइबर अपराधी अब नए-नए तरीकों से लोगों को निशाना बना रहे हैं। थोड़ी सतर्कता आपकी मेहनत की कमाई को सुरक्षित रख सकती है।
