iPhone यूजर्स के लिए खुशखबरी, Apple ने लॉन्च किया iOS 27

iPhone यूजर्स के लिए खुशखबरी, Apple ने लॉन्च किया iOS 27

5 mins read
9 views
June 9, 2026

Apple WWDC 2026: क्या आपका iPhone iOS 27 पाएगा? Apple ने WWDC 2026 में iOS 27 का ऐलान कर दिया है और सबसे बड़ी राहत की बात यह है कि iPhone 11 जैसे पुराने मॉडल भी इस अपडेट की लिस्ट में हैं। Developer Beta 1 अभी डाउनलोड के लिए उपलब्ध है और iOS 27 इस साल सितंबर 2026 में नए iPhones के साथ आधिकारिक तौर पर लॉन्च होगा।

iOS 27 अपडेट iPhone यूजर्स के लिए कई बड़े बदलाव लेकर आया है, AI से लैस Siri, बेहतर स्पीड और नए डिजाइन के बारे में पूरी जानकारी।

iOS 27 में क्या नया है

इस बार Apple ने बड़े विज़ुअल ओवरहॉल की जगह परफॉर्मेंस और AI पर फोकस किया है। Liquid Glass Interface यानी कांच जैसी चमकदार और पारदर्शी डिज़ाइन पूरे सिस्टम में दिखेगी। ऐप्स अब पहले से तेज़ खुलेंगे, फोटो लोडिंग में सुधार होगा और AirDrop की स्पीड भी बढ़ेगी। सबसे बड़ा बदलाव है Siri का नया अवतार। Apple की अगली पीढ़ी की AI तकनीक से Siri अब सिर्फ सवाल-जवाब नहीं करेगी, बल्कि आपके काम पहले से समझकर उन्हें खुद पूरा करने की कोशिश करेगी। टेक विश्लेषक आनंद शर्मा कहते हैं, iOS 27 में Siri की नई AI क्षमता iPhone को एक असली Personal Assistant बना देगी यह 2026 का सबसे बड़ा Apple अपग्रेड है।

READ MORE: iPhone 18 Pro में बड़ा बदलाव, Video हुआ लीक

किन iPhones को मिलेगा iOS 27

Apple ने इस बार पुराने मॉडल्स को भी नहीं छोड़ा। iOS 27 इन iPhones पर चलेगा

  • iPhone 17, iPhone Air, iPhone 17 Pro, iPhone 17 Pro Max
  • iPhone 16e, iPhone 16, 16 Plus, 16 Pro, 16 Pro Max
  • iPhone 15, 15 Plus, 15 Pro, 15 Pro Max
  • iPhone 14, 14 Plus, 14 Pro, 14 Pro Max
  • iPhone 13, 13 mini, 13 Pro, 13 Pro Max
  • iPhone 12, 12 mini, 12 Pro, 12 Pro Max
  • iPhone 11, 11 Pro, 11 Pro Max
  • iPhone SE (दूसरी और तीसरी पीढ़ी)

यानी iPhone XR, XS और X सपोर्ट लिस्ट से बाहर हो गए हैं।

अभी कैसे डाउनलोड करें iOS 27 Developer Beta 1

अगर आप आधिकारिक रिलीज़ का इंतज़ार नहीं करना चाहते, तो Developer Beta 1 अभी ट्राय कर सकते हैं। तरीका बेहद आसान है:

  • apple.com पर जाएं और Signup करें
  • अपनी Apple ID से साइन इन कर Apple Developer Account बनाएं
  • iPhone पर Settings → General → Software Update खोलें
  • Beta Updates चुनें और Developer Beta सेलेक्ट करें
  • अपडेट आ जाएगा डाउनलोड करें और इंस्टॉल करें

ध्यान रखें Public Beta इस गर्मी के अंत में और Stable Release सितंबर 2026 में आएगी।

READ MORE: iPhone यूजर्स की बल्ले-बल्ले! इस हफ्ते मिलेंगे 3 बड़े फीचर्स

iOS 27 इस बार दिखावे से ज़्यादा काम की बात करता है। Liquid Glass Design, तेज परफॉर्मेंस और AI-powered Siri तीनों मिलकर iPhone को एक नए स्तर पर ले जाएंगे। iPhone 11 तक के यूज़र्स के लिए यह किसी तोहफे से कम नहीं।

Ragini Sinha

Ragini Sinha Analytics Insight में कंटेंट एनालिस्ट के रूप में कार्यरत हैं। यहां वह स्मार्ट टेक्नोलॉजी, गेमिंग, OTT, क्रिप्टोकरेंसी, ट्रेंडिंग न्यूज और स्टॉक मार्केट जैसे विषयों पर काम करती हैं और जटिल जानकारी को सरल व प्रभावशाली कंटेंट में बदलने के लिए जानी जाती हैं।
मीडिया इंडस्ट्री में 7 सालों के अनुभव के साथ उन्होंने कंटेंट राइटर से लेकर सीनियर कंटेंट राइटर और प्रोग्राम प्रोड्यूसर तक का सफर तय किया है। उन्होंने बिहार चुनाव और दिल्ली चुनाव जैसे बड़े इवेंट्स को कवर करते हुए ग्राउंड रिपोर्टिंग और गहन विश्लेषण में मजबूत पकड़ बनाई है, जिसके लिए उन्हें पुरस्कार से सम्मानित भी किया गया है।

रागिनी ने Zee News, NewsTrack, ETV Bharat और Way2News जैसे प्रमुख मीडिया प्लेटफॉर्म्स के साथ काम किया है। उन्होंने Makhanlal Chaturvedi National University of Journalism and Communication से बैचलर डिग्री और Bharatiya Vidya Bhavan से Public Relation में अध्ययन किया है।

US-Iran Ceasefire: बाजार में तेजी, सेंसेक्स उछला, निफ्टी चमका
Previous Story

US-Iran Ceasefire: बाजार में तेजी, सेंसेक्स उछला, निफ्टी चमका

Latest from Latest news

Don't Miss