YouTuber Rama Nandana: UK में रहने वाली टेलुगू YouTuber रामा नंदना और उनके पति जार्लामुडी मधुकर पर गंभीर धोखाधड़ी के आरोप लगे हैं। आरोप है कि दोनों ने विदेश में नौकरी, वीजा रिन्यूअल और स्पॉन्सरशिप डॉक्यूमेंट दिलाने के नाम पर लोगों से पैसे लिए।
UK स्थित यूट्यूबर रामा नंदना और उनके पति पर विदेश नौकरी और वीजा के नाम पर धोखाधड़ी के गंभीर आरोप लगे, पुलिस मामले की जांच कर रही है।
मामला क्या है?
यह मामला सबसे पहले तब सामने आया जब NTR जिले के इब्राहिमपत्तनम पुलिस स्टेशन में पिछले साल नवंबर में एक शिकायत दर्ज की गई थी। शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया कि मधुकर ने उनसे विदेश में वीजा और नौकरी दिलाने का वादा किया था।
शिकायत के अनुसार, मधुकर ने यह भी कहा था कि वह UK में Certificate of Sponsorship (CoS) और नौकरी की व्यवस्था करेगा। इसके लिए शिकायतकर्ता ने 2023 में लगभग 15 लाख दो अलग-अलग बैंक खातों में ट्रांसफर किए, जो कथित रूप से Destiny Consultancy से जुड़े थे।
https://www.youtube.com/channel/UCcpKPyJb6aAe2npyRTswAvA
फर्जी दस्तावेज और पैसे वापसी का दावा
शिकायत में यह भी कहा गया है कि बाद में जो CoS डॉक्यूमेंट दिया गया, वह फर्जी निकला। जब शिकायतकर्ता ने पैसे वापस मांगे, तो उन्हें केवल 2 लाख रुपये ही लौटाए गए। पुलिस ने इस केस में मधुकर को A1, रामा नंदना को A2 और मोहन राव को A3 के रूप में नामजद किया है।
READ MORE: Ethical Hacking क्या है? जानिए कानूनी नियम, करियर और जरूरी स्किल्स
सोशल मीडिया पर मामला हुआ वायरल
यह मामला इसलिए भी चर्चा में आया क्योंकि रामा नंदना एक प्रसिद्ध YouTuber हैं। उनका ‘Nandu’s World’ चैनल UK में उनकी फैमिली लाइफ, ट्रैवल, शॉपिंग और डेली रूटीन वीडियो के लिए जाना जाता है। सोशल मीडिया पर कुछ पोस्ट्स में दावा किया गया कि कई लोगों से इसी तरह के वीजा और नौकरी के नाम पर पैसे लिए गए हो सकते हैं। कुछ रिपोर्ट्स में यह भी कहा गया कि कई लोग 20 लाख तक गंवा चुके हैं।
आरोपों से इनकार
रामा नंदना ने अपने YouTube चैनल के जरिए सभी आरोपों को गलत बताया है। उनका कहना है कि यह सब उनके परिवार के खिलाफ चलाया गया एक नकारात्मक अभियान है। उन्होंने यह भी कहा कि न तो वह और न ही उनके पति किसी कंपनी के मालिक हैं, और लोगों से अपील की कि कोई भी उनके नाम का गलत इस्तेमाल कर रहा हो तो उस पर भरोसा न करें।
READ MORE: World Cup 2026 टिकट खरीद रहे हैं? पहले पढ़ लें यह चेतावनी
पुलिस जांच और आगे की कार्रवाई
पुलिस ने आरोपियों को नोटिस जारी किया है, लेकिन अभी तक कोई जवाब नहीं मिला है। वहीं, आरोपियों ने इस केस को खारिज कराने के लिए हाई कोर्ट का भी रुख किया है। फिलहाल मामला अदालत और पुलिस जांच दोनों स्तर पर विचाराधीन है।
