PlayStation State of Play: लगभग एक दशक बाद Sony ने आखिरकार अपने लोकप्रिय हॉरर गेम Until Dawn के सीक्वल की घोषणा कर दी है। यह नया गेम सीधे PlayStation 5 के लिए 2027 में रिलीज किया जाएगा। इसकी घोषणा June 2026 के State of Play शोकेस में की गई, जहां एक टीज़र ट्रेलर भी दिखाया गया जिसने नए डरावने माहौल की झलक दी।
Sony ने Until Dawn 2 की घोषणा की है, जो PS5 पर 2027 में आएगा। नए हॉरर गेम में ट्रॉपिकल आइलैंड और खतरनाक कहानी दिखेगी।
नया डेवलपर और नई दिशा
इस बार गेम का डेवलपमेंट Firesprite Games कर रही है, जबकि पहला गेम Supermassive Games ने बनाया था। इस बदलाव के साथ फ्रेंचाइज़ी अब एक नए एंथोलॉजी स्टाइल में आगे बढ़ रही है। इसका मतलब है कि कहानी अब सिर्फ एक जगह तक सीमित नहीं रहेगी, बल्कि हर नए भाग में अलग कहानी और अलग सेटिंग देखने को मिलेगी।
बर्फीले पहाड़ों से ट्रॉपिकल आइलैंड तक बदलाव
पहले गेम की कहानी Blackwood Mountain और बर्फीले वातावरण में थी, लेकिन Until Dawn 2 में सेटिंग पूरी तरह बदल दी गई है। अब कहानी एक सुनसान ट्रॉपिकल आइलैंड पर होगी, जो शुरुआत में बहुत खूबसूरत और शांत लगता है, लेकिन धीरे-धीरे वहां का डरावना सच सामने आता है। घने जंगल और धूप भरे समुद्री किनारे इस बार हॉरर का नया माहौल बनाएंगे।
नकली Ghost Hunters की असली डरावनी कहानी
इस बार कहानी एक ग्रुप ‘Dead True’ के इर्द-गिर्द घूमती है, जो सोशल मीडिया पर नकली पैरानॉर्मल एक्टिविटी बनाकर फेमस हुआ है। ये लोग भूत-प्रेत के फर्जी वीडियो बनाकर बड़ा फैनबेस तैयार कर चुके हैं। लेकिन उनकी जिंदगी तब बदल जाती है जब उन्हें एक बड़े टीवी शो का कॉन्ट्रैक्ट मिलता है। इसके लिए उन्हें एक दूर और सुनसान आइलैंड पर भेजा जाता है ताकि वे वहां एक प्रोफेशनल शूट कर सकें। शुरुआत में यह सिर्फ एक स्टेज्ड शूट लगता है, लेकिन जल्द ही यह मिशन एक असली जानलेवा संघर्ष में बदल जाता है।
पुराने किरदार और नए चेहरे
इस गेम में Stranger Things फेम अभिनेता Dacre Montgomery भी शामिल हैं, जो Billy Hargrove के किरदार से मशहूर हैं। उनके साथ Peter Stormare और acclaimed voice actor Neil Newbon भी वापसी कर रहे हैं। Peter Stormare का लौटना पुराने फैंस के लिए बड़ी बात है, जबकि Neil Newbon को Baldur’s Gate 3 में Astarion के रोल के लिए काफी सराहा गया था। हालांकि पहले गेम की प्रमुख किरदार Sam इस बार ट्रेलर में नजर नहीं आई हैं, जिससे फैंस में कई सवाल उठ रहे हैं।
READ MORE: आज खुलेगा GTA 6 प्री-ऑर्डर? गेमर्स में छाई खुशी
गेमप्ले में बड़े फैसले और खतरनाक विकल्प
Until Dawn 2 में वही मशहूर Butterfly Effect system वापस आ रहा है, जिसमें हर फैसला कहानी को बदल सकता है और यह तय करता है कि कौन बचेगा और कौन नहीं। इस बार गेम में और ज्यादा इंटरपर्सनल ड्रामा और ऑफिस जैसी टेंशन भी जोड़ी गई है। खिलाड़ियों को यह तय करना होगा कि वे दूसरों को बचाने के लिए खुद को खतरे में डालेंगे या नहीं।
READ MORE: गेमर्स के लिए बड़ी खुशखबरी, BGMI 4.4 हुआ Live
कहानी में नैतिक फैसलों का बड़ा रोल
गेम में कई कठिन moral choices भी होंगी। जैसे कि क्या किसी फंसे हुए जानवर को बचाने के लिए खुद को जोखिम में डालना चाहिए या नहीं। इसके अलावा दोस्ती, प्रोफेशनल महत्वाकांक्षा और वायरल फेम पाने की चाह कहानी को और जटिल बनाएगी। नई सेटिंग, नया डेवलपर, बड़ा स्टार कास्ट और बढ़े हुए गेमप्ले फीचर्स के साथ Until Dawn 2 को Sony के सबसे बड़े हॉरर प्रोजेक्ट्स में से एक माना जा रहा है। यह गेम 2027 में PlayStation 5 पर खिलाड़ियों को एक बार फिर डर और सस्पेंस से भरी दुनिया में ले जाएगा।
