AirTrunk निवेश से भारत को होगा बड़ा फायदा, PM ने किया स्वागत

AirTrunk निवेश से भारत को होगा बड़ा फायदा, PM ने किया स्वागत

7 mins read
9 views
June 5, 2026

Blackstone Investment: Blackstone समर्थित डेटा सेंटर कंपनी AirTrunk ने भारत में एक बहुत बड़ा निवेश करने की घोषणा की है। कंपनी का कहना है कि वह 2030 तक भारत में 3 लाख करोड़ (लगभग 30 अरब डॉलर) से अधिक का निवेश करेगी। यह भारत के डिजिटल इंफ्रास्ट्रक्चर सेक्टर में अब तक के सबसे बड़े निवेश प्रस्तावों में से एक माना जा रहा है।

Blackstone की AirTrunk 2030 तक भारत में 3 लाख करोड़ का निवेश करेगी! 5GW AI डेटा सेंटर से भारत में विदेशी निवेश का नया युग शुरू।

5 गीगावॉट डेटा सेंटर क्षमता बनाने की योजना

इस निवेश के तहत AirTrunk भारत में 5 गीगावॉट (GW) से ज्यादा की नई डेटा सेंटर क्षमता विकसित करेगी। ये डेटा सेंटर कई राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में बनाए जाएंगे। इनका उद्देश्य भारत में तेजी से बढ़ रही डिजिटल जरूरतों को पूरा करना है, खासकर क्लाउड कंप्यूटिंग और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के क्षेत्र में।

 

भारत में पहले से मौजूद मजबूत आधार

AirTrunk ने भारत में अपनी शुरुआत अप्रैल में Lumina CloudInfra के अधिग्रहण के जरिए की थी। इस अधिग्रहण के बाद कंपनी के पास भारत में लगभग 600 मेगावॉट का विकास पाइपलाइन तैयार हुआ, जो मुंबई, चेन्नई और हैदराबाद जैसे बड़े शहरों में फैला है। कंपनी का कहना है कि यह पोर्टफोलियो भविष्य में करीब 5 अरब डॉलर तक के विकास अवसर पैदा कर सकता है।

कंपनी की रणनीति और भारत की भूमिका

AirTrunk को Blackstone और Canada Pension Plan Investment Board का समर्थन प्राप्त है। कंपनी के फाउंडर और CEO रॉबिन खुदा ने कहा कि भारत निवेश के लिए तेजी से मजबूत बाजार बन रहा है। उन्होंने कहा कि भारत में नीति समर्थन, कुशल प्रतिभा और नवीकरणीय ऊर्जा की उपलब्धता इस देश को खास बनाती है। उनके अनुसार, ‘कैपिटल मोबाइल है और भारत निवेश के लिए सही माहौल बना रहा है।’

READ MORE: अब Blue Origin कर रही है अंतरिक्ष में AI डेटा सेंटर बनाने की तैयारी

प्रधानमंत्री मोदी का स्वागत और बयान

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस निवेश का स्वागत किया है। उन्होंने X पर कहा कि AirTrunk का यह कदम भारत के डिजिटल इंफ्रास्ट्रक्चर को नई गति देगा। उन्होंने कहा कि यह निवेश भारत को क्लाउड कंप्यूटिंग और AI के वैश्विक केंद्र के रूप में मजबूत करेगा।

रोजगार और आर्थिक विकास को बढ़ावा

इस 5 गीगावॉट डेटा सेंटर प्रोजेक्ट से भारत में बड़ी संख्या में रोजगार पैदा होंगे। इसमें निर्माण कार्य, बिजली व्यवस्था, कूलिंग सिस्टम, सुरक्षा, मेंटेनेंस और सप्लाई चेन से जुड़े कई काम शामिल होंगे। इससे स्थानीय स्तर पर आर्थिक गतिविधियां भी बढ़ेंगी।

READ MORE: Pixxel और Sarvam बनाएंगे भारत का पहला AI डेटा सेंटर सैटेलाइट

सरकारी योजनाओं से मिला समर्थन

कंपनी ने कहा कि भारत की Digital India योजना, IndiaAI Mission और India Semiconductor Mission ने इस तरह के बड़े निवेश के लिए मजबूत आधार तैयार किया है। साथ ही केंद्र और राज्य सरकारों के बीच बेहतर तालमेल इस प्रोजेक्ट को तेजी से आगे बढ़ाने में मदद करेगा।

Ragini Sinha

Ragini Sinha Analytics Insight में कंटेंट एनालिस्ट के रूप में कार्यरत हैं। यहां वह स्मार्ट टेक्नोलॉजी, गेमिंग, OTT, क्रिप्टोकरेंसी, ट्रेंडिंग न्यूज और स्टॉक मार्केट जैसे विषयों पर काम करती हैं और जटिल जानकारी को सरल व प्रभावशाली कंटेंट में बदलने के लिए जानी जाती हैं।
मीडिया इंडस्ट्री में 7 सालों के अनुभव के साथ उन्होंने कंटेंट राइटर से लेकर सीनियर कंटेंट राइटर और प्रोग्राम प्रोड्यूसर तक का सफर तय किया है। उन्होंने बिहार चुनाव और दिल्ली चुनाव जैसे बड़े इवेंट्स को कवर करते हुए ग्राउंड रिपोर्टिंग और गहन विश्लेषण में मजबूत पकड़ बनाई है, जिसके लिए उन्हें पुरस्कार से सम्मानित भी किया गया है।

रागिनी ने Zee News, NewsTrack, ETV Bharat और Way2News जैसे प्रमुख मीडिया प्लेटफॉर्म्स के साथ काम किया है। उन्होंने Makhanlal Chaturvedi National University of Journalism and Communication से बैचलर डिग्री और Bharatiya Vidya Bhavan से Public Relation में अध्ययन किया है।

RBI-के-फैसले-से-बाजार-में-बहार-सेंसेक्स
Previous Story

RBI के फैसले से बाजार में बहार, सेंसेक्स 300 अंक उछला

सट्टेबाजी में फंसा Polymarket, दक्षिण कोरिया पुलिस ने शुरू की जांच
Next Story

सट्टेबाजी में फंसा Polymarket, दक्षिण कोरिया पुलिस ने शुरू की जांच

Latest from Artificial Intelligence