Bitcoin price crash: मिडिल ईस्ट में बढते तनाव का असर गुरूवार क्रिप्टो मार्केट पर पड़ता हुई दिखाई दिया। अचानक से बाजार में तेज गिरावट होने लगी। लगातार गिरते मार्केट ने निवेशकों चिंता बढा दी है। Bitcoin की हालत तो अधिक खराब दिखाई दी। इसकी कीमत लुढ़कर सीधे 73 हजार डॉलर पर पहुंच गई। क्रिप्टो बाजार के जानकार का कहना है कि अगर बिटकॉइन 70 हजार डॉलर से नीचे जाती है तो बाजार में बड़ी बिकवाली शुरू हो सकती है।
बिटकॉइन गिरावट के बाद करोड़ों डॉलर की पोजिशन लिक्विडेट हो गईं। फीयर एंड ग्रीड इंडेक्स फिर Extreme Fear में पहुंच गया है। जानें मार्केट का हाल।
ETF से भारी निकासी ने बढ़ाया दबाव
बाजार में गिरवट का दूसरा कारण बिटकॉइन और ETF से बड़ी संख्या में निकासी को माना जा रहा है। पिछले 24 घंटे में खासतौर पर BlackRock के IBIT ETF से 500 मिलियन डॉलर से ज्यादा की निकासी ने बाजार को तगड़ा झटका दिया है। Ethereum भी टूटा, 2000 डॉलर का सपोर्ट को खो दिया। ETH में 5 प्रतिशत तक की गिरावट दर्ज की गई है। कई छोटे टोकन में भी गिरावट हुई है। इनमें कई दो अकों कारोबार कर रही है।
कुछ घंटों में खत्म हुए करोड़ों डॉलर
बिटकॉइन में गिरावट के कारण भारी लिक्विडेशन देखने मिली। रिपोर्ट की माने तो 12 घंटे के अंदर करीब 744 मिलियन डॉलर स्वहा हो गया। सबसे ज्यादा नुकसान उन्हें हुआ जो लंबे पॉजिशन बनाई थी। इसी महीने के शुरूआत में कीमत 82 डॉलर तक पहुंच गई थी। लेकिन कुछ ही हप्तों में भारी गिरावट के साथ ट्रेड कर रही है। इससे निवेशकों में डर का माहौल है।
READ MORE- Bitcoin में भूचाल! ETF बिकवाली और मिडिल ईस्ट तनाव से Crypto Market में हड़कंप
कुछ नियमों में किया बदलाव
इसी बीच दुनिया के बड़े क्रिप्टो एक्सचेंजों में शामिल Bybit ने अपने ओपन इंटरेस्ट कैलकुलेशन सिस्टम में बदलाव का ऐलान किया है। इस पद्धति को कंपनी 11 जून 2026 को लागू करेगी। कहा यह जा रहा है कि इससे ट्रेडिंग डेटा में ज्यादा पारदर्शिता आएगी और वैश्विक प्लेटफॉर्म्स के साथ तुलना करना आसान होगा। हालांकि इससे ट्रेडर्स की वास्तविक पोजिशन या जोखिम पर कोई असर नहीं पड़ेगा।
READ MORE- Google इंजीनियर पर Insider Trading का आरोप, Polymarket से कमाए करोड़ों
गिरावट के बावजूद कुछ टोकन चमके
एक ओर गिरावट के कारण अधिकतर क्रिप्टो करेंसी लाल निशान में कोराबार कर रही है। वहीं, कुछ टोकने ने निवेशकों को अपनी ओर ध्यान खीचती हुई दिखाई दी। स्टेलर, रैन जैसे टोकन अच्छी तेजी देखी गई। लेकिन इस उछाल को स्थायी नहीं कहा जा सकता है। फिलहाल, सबकी नजर अब बिटकॉइन की 70 हजार की स्तार पर बनी हुई है। आनेवाले समय क्रिप्टों मार्केट के लिए काफी महत्वपूर्ण हो सकता है। इसलिए निवेशकों को धैर्य से और सोच-समझकर निवेश करने की जरूरत होगा।
