Apple iPhone Launch: Apple अपने आने वाले iPhone 18 Pro सीरीज में कई बड़े बदलाव कर सकता है। रिपोर्ट्स और लीक्स की मानें तो कंपनी iPhone 18 Pro और iPhone 18 Pro Max को सितंबर 2026 में लॉन्च कर सकती है। इस बार कंपनी डिजाइन, कैमरा, प्रोसेसर और AI फीचर्स पर खास ध्यान दे सकती है। खास बात यह है कि नए मॉडल पिछले साल आए iPhone 17 Pro की डिजाइन लाइन को आगे बढ़ा सकते हैं, यानी फोन पहले से थोड़ा मोटा और भारी हो सकता है।
क्या iPhone 18 Pro होगा पहले से ज्यादा दमदार? जानें सितंबर लॉन्च, नए डिजाइन, कैमरा बदलाव, AI फीचर्स और भारत में संभावित कीमत की आसान जानकारी।
क्यों थोड़ा मोटा हो सकता है नया iPhone?
पिछले साल iPhone 17 Pro मॉडल्स के मोटे डिजाइन को लेकर कुछ यूजर्स ने आलोचना की थी, क्योंकि कई लोग पतले और हल्के फोन पसंद करते हैं। लेकिन अब Apple ने अल्ट्रा-स्लिम iPhone Air लॉन्च कर दिया है, जो हल्का और पतला विकल्प देता है। ऐसे में कंपनी Pro मॉडल्स को ज्यादा पावरफुल और प्रोफेशनल इस्तेमाल के लिए तैयार कर सकती है।
रिपोर्ट्स के अनुसार, थोड़ा मोटा डिजाइन Apple को बड़ी बैटरी, बेहतर कूलिंग सिस्टम और ज्यादा ताकतवर हार्डवेयर लगाने की सुविधा देगा। AI आधारित फीचर्स के लिए ज्यादा प्रोसेसिंग पावर की जरूरत होती है, इसलिए फोन में हीट मैनेजमेंट बेहतर करना जरूरी हो गया है।
READ MORE: Croma या Flipkart? कहां मिलेगा iPhone 17 सबसे सस्ता
डिजाइन में दिख सकते हैं नए बदलाव
लीक्स के मुताबिक, iPhone 18 Pro की फ्रंट डिजाइन में भी कुछ बदलाव देखने को मिल सकते हैं। फोन के बेज़ल यानी स्क्रीन के किनारे पहले से ज्यादा पतले और बराबर हो सकते हैं, जिससे स्क्रीन ज्यादा प्रीमियम दिखेगी। इसके अलावा Dynamic Island में भी बदलाव की चर्चा है। रिपोर्ट्स कहती हैं कि कैमरा कटआउट और सेंसर की पोजिशन बीच की बजाय थोड़ा बाईं तरफ शिफ्ट हो सकती है। अगर ऐसा होता है, तो यह iPhone के फ्रंट डिजाइन में कई सालों बाद बड़ा बदलाव माना जाएगा।
कैमरा होगा पहले से ज्यादा दमदार
iPhone 18 Pro सीरीज के कैमरे में भी बड़ा अपग्रेड देखने को मिल सकता है। कहा जा रहा है कि Apple इस बार Samsung द्वारा सप्लाई किए गए नए Three-Layer Stacked Image Sensor का इस्तेमाल कर सकती है। इससे फोटो की Dynamic Range बेहतर हो सकती है और तस्वीरों में Noise कम दिखेगा। वहीं टेलीफोटो कैमरा में बड़ा Aperture मिलने की उम्मीद है, जिससे कम रोशनी में भी शानदार फोटो और बेहतर Zoom क्वालिटी मिल सकती है।
मिलेगा नया A20 Pro चिप
नए iPhone 18 Pro मॉडल्स में Apple का A20 Pro चिपसेट दिया जा सकता है। रिपोर्ट्स के अनुसार, यह चिप TSMC की 2nm टेक्नोलॉजी पर आधारित होगी, जिससे फोन की स्पीड और बैटरी एफिशिएंसी दोनों बेहतर हो सकती हैं। इसके साथ ही फोन में नई WMCM Packaging Technology मिल सकती है, जो RAM को प्रोसेसर के और करीब लाएगी। इससे AI फीचर्स और डेटा प्रोसेसिंग ज्यादा तेज हो सकती है। iPhone में नया C2 modem भी मिलने की उम्मीद है, जो mmWave 5G और बेहतर Satellite Connectivity को सपोर्ट करेगा।
READ MORE: iPhone 18 Pro में बड़ा बदलाव, Video हुआ लीक
भारत में कितनी हो सकती है कीमत?
अभी यह माना जा रहा है कि Apple इसकी कीमत पिछली सीरीज़ के आस-पास ही रख सकता है। भारत में, iPhone 17 Pro के 256GB बेस मॉडल की कीमत 1,34,900 है, जबकि iPhone 17 Pro Max की कीमत 1,49,900 है।
