Spotify New Feature: म्यूजिक और पॉडकास्ट स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म Spotify अब अपने यूजर्स के लिए एक नया फीचर लेकर आया है। कंपनी ने मंगलवार को घोषणा की है कि वह अपने Audiobook यूजर्स के लिए बड़े प्रकाशनों के नैरेटेड आर्टिकल्स रोलआउट कर रही है। इसका मकसद प्लेटफॉर्म पर कंटेंट को और मजबूत बनाना और यूजर्स की दिलचस्पी बढ़ाना है।
Spotify पर अब यूजर्स Rolling Stone, The Atlantic, Vogue, Variety और Vanity Fair जैसी लोकप्रिय मैगजीन और पब्लिकेशन्स के आर्टिकल्स सुन पाएंगे। कंपनी अंग्रेजी भाषा में 650 से ज्यादा लॉन्ग-फॉर्म मैगजीन आर्टिकल्स उपलब्ध करा रही है।
Spotify अब Audiobook यूजर्स के लिए नैरेटेड मैगजीन आर्टिकल्स ला रहा है। जानें कौन-कौन सी पब्लिकेशन्स शामिल हैं और यह फीचर कैसे काम करेगा।
Audiobook यूजर्स को मिलेगा फायदा
कंपनी के अनुसार, यह सुविधा उन यूजर्स के लिए होगी जिनके पास Audiobooks का एक्सेस है। इन नैरेटेड आर्टिकल्स को Spotify की इन-हाउस Audiobooks टीम ने तैयार किया है और हर आर्टिकल की लंबाई दो घंटे से कम रखी गई है ताकि लोग आसानी से सुन सकें।
Spotify ने बताया कि प्रीमियम सब्सक्राइबर्स इन आर्टिकल्स को अपने मासिक Audiobook अलाउंस के तहत एक्सेस कर पाएंगे। वहीं, फ्री यूजर्स चाहें तो किसी एक आर्टिकल को 1.99 डॉलर में खरीदकर सुन सकते हैं।
READ MORE: Spotify को झटका! आपके फेवरेट गानों का बैकअप होने का दावा
क्यों कर रहा है Spotify यह बदलाव?
Spotify लगातार अपने प्लेटफॉर्म पर नया कंटेंट जोड़ रहा है ताकि यूजर्स ज्यादा समय तक ऐप पर बने रहें। कंपनी को अब Udio और Suno जैसे AI म्यूजिक स्टार्टअप्स से मुकाबला करना पड़ रहा है। इसके अलावा पॉडकास्ट की दुनिया में YouTube और Netflix जैसे बड़े प्लेटफॉर्म भी प्रतिस्पर्धा बढ़ा रहे हैं। Spotify के सह-सीईओ Alex Norstrom ने हाल ही में कहा था कि कंपनी अमेरिका में Audiobooks मार्केट का करीब 20% हिस्सा अपने कब्जे में कर चुकी है।
READ MORE: Apple और Spotify की साझेदारी से बदलेगी वीडियो स्ट्रीमिंग दुनिया
22 बाजारों तक पहुंचा Audiobooks फीचर
Spotify ने बताया कि Audiobooks फीचर शुरू करने के दो साल के भीतर ही इसे 22 बाजारों तक पहुंचा दिया गया है। कंपनी का मानना है कि छोटे फॉर्मेट वाले कंटेंट को जोड़ने से लोगों में सुनने की आदत और मजबूत होगी। हाल ही में Spotify ने Universal Music Group के साथ साझेदारी कर AI-जनरेटेड म्यूजिक कवर और रीमिक्स फीचर की भी घोषणा की थी। इसके अलावा कंपनी ने Live Nation Entertainment के साथ मिलकर Reserved फीचर लॉन्च किया है, जिससे कुछ प्रीमियम यूजर्स आम बिक्री से पहले अपने पसंदीदा कलाकारों के कॉन्सर्ट टिकट खरीद सकेंगे।
