Pope Leo XIV: दुनिया में तेजी से बढ़ रही आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) तकनीक को लेकर अब धार्मिक और सामाजिक स्तर पर भी चर्चा तेज हो गई है। इसी बीच Pope Leo XIV ने अपने कार्यकाल की पहली धार्मिक दस्तावेज ‘Magnifica Humanitas’ जारी की है। खास बात यह है कि इसमें पहली बार AI को Catholic सामाजिक शिक्षा के केंद्र में रखा गया है।
यह दस्तावेज 15 मई को साइन किया गया था और 25 मई को Vatican द्वारा आधिकारिक रूप से जारी किया गया। इसमें कुल 245 पैराग्राफ हैं, जिनमें AI के प्रभाव, मानव नियंत्रण, युद्ध, व्यापार और इंसानी गरिमा जैसे मुद्दों पर विस्तार से बात की गई है।
क्या AI इंसानों पर हावी हो सकती है? Pope Leo XIV की नई रिपोर्ट ‘Magnifica Humanitas’ में AI, युद्ध, बड़ी टेक कंपनियों और इंसानी जिम्मेदारी पर बड़ी बातें कही गई हैं।
AI इंसानों के नियंत्रण में रहना चाहिए
Pope Leo XIV ने साफ कहा कि AI को इंसानों के नैतिक नियंत्रण में रहना चाहिए, न कि इंसानों से ऊपर। उनका कहना है कि तकनीकी ताकत होने का मतलब यह नहीं कि किसी सिस्टम को लोगों पर शासन करने का अधिकार मिल जाए। उन्होंने दस्तावेज में लिखा, तकनीक को खत्म करना समाधान नहीं है, लेकिन इसे इंसानों पर हावी होने से रोकना जरूरी है। पोप का संदेश यह है कि सिर्फ इसलिए कि AI कोई काम कर सकता है, इसका मतलब यह नहीं कि उसे वह काम करना ही चाहिए।
READ MORE: Anthropic विवाद के बाद Pentagon ने OpenAI-Google समेत AI डील्स कीं
युद्ध में AI के इस्तेमाल पर सख्त चेतावनी
इस दस्तावेज का सबसे मजबूत हिस्सा AI आधारित युद्ध को लेकर चेतावनी माना जा रहा है। Pope Leo XIV ने कहा कि कोई भी एल्गोरिद्म युद्ध को नैतिक रूप से सही नहीं बना सकता। उन्होंने यह भी कहा कि AI युद्ध की अमानवीयता को खत्म नहीं करता, बल्कि संघर्ष को और तेजी से बढ़ा सकता है और उसे ज्यादा व्यक्तिगत भावना से दूर बना सकता है। यह बयान ऐसे समय आया है, जब दुनिया के कई देश रक्षा, निगरानी और सैन्य फैसलों में AI तकनीक का इस्तेमाल बढ़ाने पर काम कर रहे हैं।
बड़ी टेक कंपनियों के दबदबे पर भी सवाल
Pope Leo XIV ने AI को ज्यादा ‘मानव-अनुकूल’ बनाने और मोनोपॉली कंट्रोल से मुक्त रखने की बात भी कही। इसका सीधा असर उन बड़ी टेक कंपनियों पर पड़ता है, जो फिलहाल AI मॉडल, क्लाउड सिस्टम और रिसर्च पर ज्यादा नियंत्रण रखती हैं। इस दस्तावेज की प्रस्तुति के दौरान AI कंपनी Anthropic के सह-संस्थापक Christopher Olah भी Vatican में मौजूद थे। Anthropic पहले से ही AI सुरक्षा और जिम्मेदार उपयोग को लेकर चर्चाओं का हिस्सा रही है।
READ MORE: Elon Musk का बड़ा कदम: Anthropic को मिला सुपरकंप्यूटर, AI रफ्तार तेज
चर्च से बाहर भी पड़ सकता है असर
हालांकि, Magnifica Humanitas कोई कानून या सरकारी नीति नहीं है, लेकिन इसे एक नैतिक दिशा के रूप में देखा जा रहा है, जो आने वाले समय में सरकारों, कंपनियों और समाज में AI को लेकर बहस को प्रभावित कर सकती है। JD Vance ने भी कहा कि दुनिया के सबसे बड़े Christian समुदाय के नेता जब किसी मुद्दे पर बोलते हैं, तो उसका असर जरूर पड़ता है।
भारत जैसे देशों के लिए भी यह चर्चा अहम मानी जा रही है, क्योंकि AI अब शिक्षा, बैंकिंग, नौकरी, मीडिया, टेलीकॉम और सरकारी सेवाओं में तेजी से इस्तेमाल हो रहा है।
