निवेश का नया युग शुरू! Bitget लाया RWA का टोकन मॉडल

निवेश का नया युग शुरू! Bitget लाया RWA का टोकन मॉडल

6 mins read
125 views
May 26, 2026

Bitget Reality platform: टोकनाइज करने की दिशा में अब कई कंपनियां अपना कदम बढ़ाने में लगी हुई है। इसी सिलसिले में क्रिप्टो एक्सचेंज Bitget ने डिजिटल फाइनेंस की दुनिया में बड़ा डेग बढाया है। केंपनी Reality नाम से एक नया प्लेटफॉर्म लॉन्च किया है। जिसका काम Real World Assets यानी वास्तविक संपत्तियों को टोकनाइज करना होगा। बताया जा रहा है कि इसके माध्यम से अब अमेरिकी शेयर और ETF जैसे पारंपरिक निवेश विकल्प ब्लॉकचेन नेटवर्क पर उपलब्ध कराए जाएंगे।

बिटगेट ने Reality प्लेटफॉर्म किया लॉन्च! RWA को टोकनाइज कर यूएस स्टॉक्स और ETFs को ब्लॉकचेन पर लाने का करेगा काम…जानें डिटेल्स में।

किस तरह का होगा यह टोकन

यह एक प्रकार का डिजिटल टोकन होगा। इसके लिए रियलिटी प्लेटफॉर्म पर rTokens किए जाएंगे। इसे 1:1 के अनुपात में वास्तविक शेयरों का समर्थन मिलेगा। इसे अमेरिका के रजिस्टर्ड ब्रोकर डीलर के पास सुरक्षित रखे जाएंगे। कंपनी का कहना है कि यह प्लेटफॉर्म उन निवेशकों के लिए काफी मददगार साबित होगा जिन्हें ट्रेडिग का समय और अलग-अलग प्लेटफॉर्म की वजह से दिक्कत होती है। वे इस प्लेटफॉर्म से टोकनाइज्ड एसेट्स में निवेश कर सकेंगे। इस यूनिफाइड अकाउंट मार्जिन के रूप में इस्तेमाल किया जा सकेगा। जिससे निवेश प्रक्रिया पहे की अपेक्षा काफी तेजी होगी।

READ MORE- क्या बदल गया है Strategy का Bitcoin मॉडल? जानिए नई प्लानिंग

2030 तक बदल सकता है फाइनेंस सेक्टर

बिटगेट की CEO Gracy Chen  की मानें तो आनेवाले कुछ सालों में फाइनेंशियल एसेट्स का बड़ा हिस्सा ब्लॉकचेन पर आ सकता है। उनका कहना है 2030 तक करीब 10 प्रतिशत फाइनेंशियल एसेट्स टोकनाइज्ड फॉर्म में दिखाई पड़ सकते हैं। उनका यह भी कहना है कि निवेशकों का स्टेबलकॉइन ब्लॉकचेन सेटलमेंट में बढ़ते रुचि आरडब्ल्यू सेक्टर को एक प्रयोग से मेनस्ट्रीम मार्केट की ओर ले जा रही है।

READ MORE- क्रिप्टो जगत को झटका, Ondo Founder नहीं रहे

कंपनी पहले IPO Prime लॉन्च किया था।  यह एक तरह का प्री- आईपीओ टोकनाइज्ड निवेश का प्लेटफॉर्म है। वर्तमान में बिटगेट अपने यूजर्स को 100 से ज्यादा टोकनाइज्ड स्टॉक्स, ETFs, कमोडिटीज, फॉरेक्स और गोल्ड तक पहुंच दे रहा है। इसकी बढती लोकप्रियता को देख पारंपरिक फाइनेंस सेक्टर भी टोकनाइजेशन को भविष्य मान रहा है। जेपी मॉर्गन चेस के ईटीएफ प्रोडक्ट हेड Ciarán Fitzpatrick ने कहा है कि टोकनाइजेशन पूरी फंड इंडस्ट्री को बदल सकता है। वहीं ARK Invest की रिपोर्ट की मानें तो 2030 तक टोकनाइज्ड एसेट्स का बाजार 11 ट्रिलियन डॉलर तक पहुंच सकता है।

Rahul Ray

मैं एनेलिटिक्स इनसाइट के लिए टेक, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, क्रिप्टोकरेंसी, साइबर सिक्योरिटी, गैजेट्स, मोबाइल ऐप्स, ओटीटी प्लेटफॉर्म को कवर करता हूं। मुझे
मीडिया क्षेत्र में 10 वर्षों का अनुभव है। हिन्द पोस्ट हिन्दी मैगज़ीन, ईटीवी भारत और दैनिक भास्कर जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ कार्य करते हुए प्रिंट और डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय भूमिका निभाई है। दिल्ली और बिहार के विभिन्न जिलों में न्यूज़ रिपोर्टिंग, ग्राउंड स्टोरीज़, कंटेंट प्लानिंग, कॉपी एडिटिंग एवं कंटेंट एडिटिंग से जुड़ी विभिन्न जिम्मेदारियों को सफलतापूर्वक संभालने का अनुभव है। मैंने भारतीय विद्या भवन, दिल्ली से मास कम्युनिकेशन में डिप्लोमा और गुरु जम्भेश्वर विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, हिसार से डिग्री प्राप्त की है। पाठक केंद्रित कंटेंट तैयार करना मेरी कार्यशैली में शामिल रही है।

ai consciousness debate pope anthropic warning
Previous Story

इंसानों जैसा सोचने लगा AI? सवाल ने बढ़ाई दुनिया की टेंशन!

Apple Watch watchOS 27
Next Story

Apple Watch हुई और स्मार्ट, अब watchOS 27 होगा सबका फेवरेट

Latest from Cryptocurrency

SpaceX शेयर गिरे, Hyperliquid पर ट्रेडर्स की दिलचस्पी क्यों कायम?

SpaceX शेयर गिरे, Hyperliquid पर ट्रेडर्स की दिलचस्पी क्यों कायम?

SpaceX के शेयरों में गिरावट के बीच Hyperliquid पर ट्रेडिंग मजबूत, जानें कैसे 170 मिलियन डॉलर का Open Interest निवेशकों की दिलचस्पी दिखा रहा है।   Hyperliquid SpaceX Perpetuals: क्या SpaceX के शेयरों में गिरावट के बावजूद निवेशकों की दिलचस्पी कम हुई है? ताजा आंकड़े कुछ और ही कहानी कहते हैं। Hyperliquid पर SpaceX से जुड़े perpetual futures contract में Open Interest करीब 170 मिलियन डॉलर बना हुआ है। यह दिखाता है कि Nasdaq पर लिस्टेड कंपनी के शेयर शुरुआती ऊंचाई से नीचे आने के बाद भी ट्रेडर्स synthetic exposure में लगातार रुचि दिखा रहे हैं।  SpaceX शेयर गिरा, लेकिन Hyperliquid पर ट्रेडिंग जारी  Hyperliquid का xyz contract असली SpaceX शेयर खरीदे बिना उसकी कीमत पर ट्रेडिंग का मौका देता है। SpaceX ने 12 जून 2026 को अपना IPO 135 डॉलर प्रति शेयर की कीमत पर पेश किया था। लिस्टिंग के पहले दिन शेयर करीब 161 डॉलर पर बंद हुआ। इसके बाद शेयर की कीमत में गिरावट आई। हाल में यह 110 डॉलर के मध्य में कारोबार करता दिखा, जबकि पोस्ट-IPO निचला स्तर करीब 111 डॉलर रहा। Hyperliquid पर synthetic perpetual contract भी करीब 116 डॉलर के आसपास दिखा। इसके बावजूद Open Interest करीब 170 मिलियन डॉलर पर बना हुआ है। IPO के आसपास कई प्लेटफॉर्म पर कुल Open Interest 250 मिलियन डॉलर से ऊपर पहुंच गया था।  IPO से पहले ही शुरू हो गई थी SpaceX की जोरदार ट्रेडिंग  Hyperliquid पर SpaceX का Perpetual Market मई 2026 के मध्य में HIP-3 framework के तहत शुरू हुआ था। इसे Trade.xyz जैसे builders ने लॉन्च किया। इसका मकसद निवेशकों को SpaceX की कीमत पर लगातार 24/7 ट्रेडिंग का विकल्प देना था। IPO से पहले contract की कीमत कई बार IPO reference

𝗔𝟭𝟲𝗭 का बड़ा दावा, 𝗖𝗟𝗔𝗥𝗜𝗧𝗬 𝗔𝗰𝘁 से 𝗫𝗥𝗣 को मिलेगा फायदा

XRP Price Prediction: क्या अमेरिका में नए क्रिप्टो कानून से XRP और पूरे डिजिटल एसेट बाजार की तस्वीर बदल सकती है? A16Z के सरकारी मामलों के प्रमुख ने हाल ही में एक चर्चा में कहा कि CLARITY Act के लागू होने से क्रिप्टो बाजार में संस्थागत निवेश की बड़ी लहर आ सकती है। उनका मानना है कि स्पष्ट नियम निवेशकों को लंबे समय के लिए बाजार में उतरने का भरोसा देंगे।  CLARITY Act से क्यों बढ़ेगा बाजार का भरोसा?  A16Z के कार्यकारी के मुताबिक, नियामकीय स्पष्टता सिर्फ नियम तय नहीं करती। यह वित्तीय संस्थानों को यह संकेत भी देती है कि सरकार ने किसी क्षेत्र को लेकर लंबी अवधि की नीति तय कर ली है। उन्होंने GENIUS Act का उदाहरण दिया। इस कानून के बाद स्टेबलकॉइन सेक्टर में नए नियम और मानक स्पष्ट हुए। इसके बाद स्टार्टअप्स और पारंपरिक वित्तीय संस्थानों की स्टेबलकॉइन में दिलचस्पी बढ़ी। उनका कहना है कि बड़े संस्थागत निवेशक ऐसे बाजार से दूरी बनाते हैं, जहां कानून या नियम अचानक बदल सकते हैं। स्पष्ट कानून इस अनिश्चितता को कम कर सकता है।  XRP को कैसे मिल सकता है फायदा?  चर्चा में XRP भी खास फोकस में रहा। XRP को लेकर अमेरिकी नियामकीय स्थिति पहले से दूसरे कई डिजिटल एसेट्स की तुलना में स्पष्ट मानी जाती है। कार्यकारी के अनुसार, CLARITY Act पास होने पर इसकी स्थिति को संघीय स्तर पर और मजबूती मिल सकती है।   Digital Asset Investor ने कहा कि कानून बनने से बड़ी वित्तीय संस्थाओं के लिए XRP को एक अनुपालन योग्य और इस्तेमाल करने योग्य एसेट के रूप में देखना आसान हो सकता है। हालांकि, सिर्फ कानून पास होना पर्याप्त नहीं होगा। इसके बाद नियामकों को नए नियम और औपचारिक दिशानिर्देश तैयार करने होंगे। तभी कानून को व्यवहार में पूरी तरह लागू किया जा सकेगा।  संस्थागत निवेश में आ सकता है बड़ा उछाल  A16Z के कार्यकारी के मुताबिक, बड़ी पारंपरिक वित्तीय कंपनियां काफी समय से क्रिप्टो बाजार पर नजर रख रही हैं। लेकिन स्पष्ट संघीय नियमों की कमी के कारण उन्होंने बड़े स्तर पर पूंजी लगाने से परहेज किया है। GENIUS Act के बाद स्टेबलकॉइन बाजार में बढ़ी संस्थागत भागीदारी को वह एक उदाहरण मानते हैं। इसी तरह CLARITY Act लागू होने पर क्रिप्टो और ब्लॉकचेन सेक्टर में निवेश तेजी से बढ़ सकता है।  उन्होंने संभावित बदलाव को ‘Absolute

Don't Miss