Top Budget 5G Phone India: पिछले कुछ सालों में स्मार्टफोन की कीमतों में काफी बढ़ोतरी हुई है। ऐसे में कम बजट में अच्छा फोन ढूंढना थोड़ा मुश्किल हो गया है। हालांकि, 20,000 रुपये से कम की कीमत में अभी भी कुछ ऐसे स्मार्टफोन मौजूद हैं जो शानदार डिस्प्ले, बड़ी बैटरी, अच्छे कैमरे और मजबूत परफॉर्मेंस के साथ आते हैं। अगर आप नया फोन खरीदने की सोच रहे हैं, तो ये 5 स्मार्टफोन आपके लिए अच्छे विकल्प साबित हो सकते हैं।
कम बजट में दमदार स्मार्टफोन की तलाश है? यहां जानें 20,000 रुपये से कम कीमत वाले 5 बेहतरीन स्मार्टफोन, जिनमें शानदार कैमरा, बैटरी और डिस्प्ले मिलते हैं।
Poco X7
Poco X7 इस बजट में एक मजबूत विकल्प माना जा सकता है। इसमें 6.67 इंच की 1.5K OLED डिस्प्ले दी गई है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट, Dolby Vision सपोर्ट और 3000 निट्स पीक ब्राइटनेस के साथ आती है। फोन में MediaTek Dimensity 7300 Ultra प्रोसेसर, 8GB RAM और 256GB तक स्टोरेज मिलती है। कैमरे की बात करें तो इसमें 50MP Sony LYT-600 मेन कैमरा, 8MP अल्ट्रा-वाइड और 2MP मैक्रो कैमरा दिया गया है। सेल्फी के लिए 20MP फ्रंट कैमरा मौजूद है। फोन में 5500mAh बैटरी और 45W फास्ट चार्जिंग मिलती है। साथ ही यह IP66, IP68 और IP69 रेटिंग के साथ आता है।
Motorola G96 5G
अगर आप क्लीन सॉफ्टवेयर और बैलेंस्ड परफॉर्मेंस चाहते हैं, तो Motorola G96 5G अच्छा विकल्प हो सकता है। इसमें 6.67 इंच Full HD+ pOLED डिस्प्ले दी गई है। फोन Snapdragon 7s Gen 2 प्रोसेसर पर चलता है और इसमें 8GB RAM व 128GB स्टोरेज मिलती है। फोटोग्राफी के लिए 50MP प्राइमरी कैमरा और 8MP सेकेंडरी कैमरा दिया गया है। वहीं सेल्फी के लिए 32MP कैमरा मिलता है। फोन में 5500mAh बैटरी दी गई है, जो लंबे समय तक इस्तेमाल में मदद कर सकती है।
READ MORE: इन Smartphone को सालों तक मिलती हैं Software Updates!
Infinix Note 50s 5G
Infinix Note 50s 5G+ में 6.78 इंच FHD+ कर्व्ड AMOLED डिस्प्ले मिलती है, जो 144Hz रिफ्रेश रेट और 1300 निट्स ब्राइटनेस सपोर्ट करती है। इसमें MediaTek Dimensity 7300 Ultimate चिप, 8GB LPDDR5X RAM और 256GB तक स्टोरेज दी गई है। फोन में 64MP Sony IMX682 कैमरा और 13MP फ्रंट कैमरा मिलता है। साथ ही 5500mAh बैटरी और 45W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट भी दिया गया है।
Tecno Pova 7 Pro 5G
Tecno Pova 7 Pro 5G उन लोगों के लिए अच्छा विकल्प है जो बड़ी बैटरी और हाई रिफ्रेश रेट डिस्प्ले चाहते हैं। इसमें 6.78 इंच 1.5K AMOLED डिस्प्ले, 144Hz रिफ्रेश रेट और 4500 निट्स ब्राइटनेस दी गई है। फोन में MediaTek Dimensity 7300 Ultimate प्रोसेसर, 8GB RAM और 256GB स्टोरेज मिलती है। इसके अलावा 64MP कैमरा, 8MP अल्ट्रा-वाइड कैमरा और 13MP फ्रंट कैमरा दिया गया है। इसमें 6000mAh बैटरी, 45W वायर्ड और 30W वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट मिलता है।
READ MORE: Smartphone को लेकर नई रिपोर्ट ने बढ़ाई करोड़ों यूजर्स की टेंशन
Realme Narzo 90 5G
अगर आपकी प्राथमिकता बैटरी है, तो Realme Narzo 90 5G शानदार विकल्प हो सकता है। इसमें 7000mAh बैटरी और 60W फास्ट चार्जिंग दी गई है। कंपनी का दावा है कि फोन 31 मिनट में 50% तक चार्ज हो सकता है। फोन में AMOLED डिस्प्ले, 50MP डुअल रियर कैमरा सेटअप, 50MP फ्रंट कैमरा और IP66, IP68, IP69 रेटिंग दी गई है।
