apple gen ai announcement before wwdc 2026

Apple का ‘Gen AI’ मिशन शुरू, WWDC पर रहेंगी सबकी नजरें

6 mins read
18 views
May 25, 2026

Apple Gen AI: च्रर्चित टेक कंपनी एप्पल द्वारा आयोजित वर्ल्डवाइड डेवलपर्स कॉन्फ्रेंस यानी WWDC 2026 एकबार फिर चर्चा में है। इस आयोजन से पूर्व कंपनी का एक नया सबडोमेन genai.apple.com सामने आया है। इससे माना जा रहा है कि ऐप्पल अब जनरेटिव एआई पर बड़ा दांव लगाने जा रहा है। इस सूचना के बाद से टेक जगत में चर्चाओं का बाजार गर्म है। जबकि अब तक यह लाइव नहीं हुआ है। तो आइए जानते हैं इसके बारे में विस्तार से।

Apple AI की दौड़ में बड़ी एंट्री की तैयारी कर रहा है। Gen AI प्लेटफॉर्म, जेमिनी साझेदारी और प्राइवेसी फीचर्स चर्चा में हैं।

Gen AI प्लेटफॉर्म से बढ़ी उत्सुकता

बता दें कि एप्पल इससे पूर्व Apple Intelligence नाम से एआई फीचर्स दे रहा है। इसमें iPhone, iPad और Mac के लिए कई स्मार्ट टूल शामिल हैं। लेकिन नया Gen AI प्लेटफॉर्म को लाने का संकते मिलना कंपनी की अलग रणनीति को दर्शाता है। इसका मतलब साफ है कि कंपनी अब एआई के महारथी ChatGPT और Claude जैसे एआई चैटबॉट्स को चुनौती देना चाहती है।

READ MORE- Apple के पिंक iPhone ने इंटरनेट पर मचाई सनसनी, Photo Viral

Siri को मिल सकता है नया एआई अवतार

इसके अलावे रिपोर्ट के मुतबाकि, इस इवेंट के दौरान Apple Siri को भी बड़े स्तर पर अपग्रेड कर सकता है। यानी अब तक जो सीरी का कमाल देख रहे हैं थे। अब उससे कहीं अधिक और स्मार्ट सीरी को देख सकते हैं। पहले से ज्यादा स्मार्ट के साथ अब इसमें चैटबॉट जैसा इंटरफेस मिल सकता है। यूजर्स को एक अलग ही अनुभव मिल सकता है। कहा यह भी जा रहा है कि एआई यूजर्स की आदतों को समझकर जवाब दे सकता है। वो भी प्राइवेसी को प्राथमिकता देते हुए। एआई चैट्स को ऑटो-डिलीट और 30 दिन या एक साल का विकल्प चुन सकेंगे। Apple अपने प्राइवेट क्लाउड सर्वर का उपयोग कर सकते हैं।

READ MORE- अब फेसबुक ग्रुप में AI का तड़का, Meta का नया Forum ऐप चर्चा में

जेमिनी के साथ साझेदारी की चर्चा

इस बीच गूगल के Gemini AI के साथ साझेदारी की खबरें भी सामने आई हैं। कहा जा रहा है कि एप्पल मल्टीमॉडल एआई फीचर्स के लिए Google की तकनीक का उपयोग कर सकता है। जहां तक कंट्रोल करने की बात है तो इसे एप्पल के सिस्टम पर ही रहेगा। इन नए एआई फीचर्स को iOS 27, iPadOS 27 और macOS 27 के साथ पेश करने की अटकलें लगाई जा रही है। हालांकि सारी बातें 8 जून को आयोजित होनेवाले WWDC 2026 में क्लियर हो पाएगी। फिलहाल सबकी नजरें इसी इवेंट पर टिकी हुई है। अब देखना होगा कि एप्पल एआई दुनियां कैसे शानदार तरीके से एंट्री मारती है और युजर्स उसे कैसे हाथोंहाथ लेते हैं। सराहते हैं।

Rahul Ray

मैं एनेलिटिक्स इनसाइट के लिए टेक, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, क्रिप्टोकरेंसी, साइबर सिक्योरिटी, गैजेट्स, मोबाइल ऐप्स, ओटीटी प्लेटफॉर्म को कवर करता हूं। मुझे
मीडिया क्षेत्र में 10 वर्षों का अनुभव है। हिन्द पोस्ट हिन्दी मैगज़ीन, ईटीवी भारत और दैनिक भास्कर जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ कार्य करते हुए प्रिंट और डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय भूमिका निभाई है। दिल्ली और बिहार के विभिन्न जिलों में न्यूज़ रिपोर्टिंग, ग्राउंड स्टोरीज़, कंटेंट प्लानिंग, कॉपी एडिटिंग एवं कंटेंट एडिटिंग से जुड़ी विभिन्न जिम्मेदारियों को सफलतापूर्वक संभालने का अनुभव है। मैंने भारतीय विद्या भवन, दिल्ली से मास कम्युनिकेशन में डिप्लोमा और गुरु जम्भेश्वर विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, हिसार से डिग्री प्राप्त की है। पाठक केंद्रित कंटेंट तैयार करना मेरी कार्यशैली में शामिल रही है।

vitalik buterin ethereum foundation shrinks
Previous Story

Ethereum Foundation में हलचल, Vitalik Buterin ने तोड़ी चुप्पी

Latest from Artificial Intelligence

Don't Miss