Apple vs Huawei: फोल्डेबल स्मार्टफोन बाजार तेजी से बदल रहा है और अब सभी की नजरें Apple के पहले फोल्डेबल iPhone पर टिकी हुई हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, कंपनी लंबे समय से अपने फोल्डेबल फोन पर काम कर रही है, जिसे फिलहाल iPhone Ultra नाम से जोड़ा जा रहा है। कहा जा रहा है कि Apple का यह डिवाइस बाजार में मौजूद दूसरे फोल्डेबल फोन से थोड़ा अलग हो सकता है। रिपोर्ट्स के अनुसार, Apple अपने पहले फोल्डेबल iPhone में एक चौड़ी (Wider) इनर स्क्रीन दे सकता है। हालांकि, इस डिजाइन को अपनाने वाली Apple पहली कंपनी नहीं होगी।
क्या Apple का पहला फोल्डेबल फोन बाजार बदल देगा? रिपोर्ट्स के मुताबिक, iPhone Ultra में खास डिस्प्ले डिजाइन और नई स्क्रीन तकनीक देखने को मिल सकती है।
Huawei पहले ही ला चुका है ऐसा डिजाइन
चीन की टेक कंपनी Huawei ने हाल ही में अपना नया फोल्डेबल स्मार्टफोन Huawei Pura X Max लॉन्च किया है। यह डिवाइस 20 अप्रैल को पेश किया गया था और फिलहाल सिर्फ चीन में उपलब्ध है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, Huawei Pura X Max का डिस्प्ले रेशियो उस डिजाइन से काफी मिलता-जुलता है, जिसे Apple अपने फोल्डेबल iPhone में ला सकता है। ऐसे में माना जा रहा है कि Huawei का यह फोन Apple के संभावित डिजाइन की एक झलक दिखा सकता है।
https://www.facebook.com/reel/2838395456512755
यह स्मार्टफोन कई रंग में आता है। इनमें इंटरस्टेलर ब्लू, ऑलिव गोल्ड, फैंटम नाइट ब्लैक, वाइब्रेंट ऑरेंज और जीरो डिग्री व्हाइट शामिल हैं। स्टोरेज की बात करें तो इसमें 256GB स्टोरेज + 12GB RAM से लेकर 1TB स्टोरेज + 16GB RAM तक के विकल्प दिए गए हैं।
READ MORE: Apple और Spotify की साझेदारी से बदलेगी वीडियो स्ट्रीमिंग दुनिया
Apple कैसे बनाएगा खुद को अलग?
Apple इस डिजाइन के मामले में पहला नहीं होगा, लेकिन कंपनी कुछ खास फीचर्स के जरिए खुद को अलग दिखाने की तैयारी में है। रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि iPhone Ultra में लगभग बिना दिखने वाली स्क्रीन क्रीज (Invisible Crease) देखने को मिल सकती है। फोल्डेबल फोन में अक्सर स्क्रीन के बीच में एक लाइन या मोड़ दिखाई देता है, जिसे क्रीज कहा जाता है, लेकिन Apple इसे लगभग गायब करने की कोशिश कर रहा है।
READ MORE: Croma Apple Sale 2026: Apple गैजेट्स पर मिलेगा मेगा ऑफर
माना जा रहा है कि कंपनी इसके लिए एक खास हाई-टेक चिपकने वाला मटेरियल (Adhesive) इस्तेमाल कर सकती है। यह मटेरियल लंबे समय तक स्क्रीन इस्तेमाल करने के बाद बनने वाली छोटी अनियमितताओं को भरने में मदद कर सकता है, जिससे स्क्रीन पर मोड़ कम दिखाई देगा। अगर Apple इस तकनीक को सफलतापूर्वक लागू कर पाता है, तो उसका फोल्डेबल iPhone बाजार में मौजूद दूसरे फोल्डेबल स्मार्टफोन्स से अलग नजर आ सकता है।
