क्रिप्टो रेगुलेशन की नई लहर, CLARITY Act से बदलती वैश्विक तस्वीर

क्रिप्टो रेगुलेशन की नई लहर, CLARITY Act से बदलती वैश्विक तस्वीर

7 mins read
20 views
May 15, 2026

CLARITY Act Bill Impact: इनदिनों CLARITY Act काफी चर्चा में है। अमेरिका  ने इस एक्ट के जरिए क्रिप्टोकरेंसी करेंसी के क्षेत्र ऐतिहासिक बदलाव लाने की कोशिश कर रही है। जानकारी के मुताबिक रिपब्लिकन नेतृत्व वाली सीनेट बैंकिंग कमेटी ने CLARITY Act को आगे बढ़ा दिया है। इस बिल का मकसद क्रिप्टो बाजार के लिए साफ नियम बनाना है। लंबे समय से यह सेक्टर बिना स्पष्ट कानून के काम कर रहा था। अब अमेरिका इसे रेगुलेटेड ढांचे में लाने की तैयारी कर रहा है। इससे क्रिप्टो निवेशकों उत्साह देखी जा रही है। लेकिन सवाल है कि क्या इसका प्रभाव अमेरिका से बाहर भी पड़ेगा ?

इन दिनों चर्चा में है CLARITY Act, जानिए कैसे इससे  भारत को भी अपनी क्रिप्टो नीति बनाने में मिल सकता है अंतरराष्ट्रीय मार्गदर्शन।

क्रिप्टो इंडस्ट्री के लिए बड़ा संकेत

इस फैसले को लेकर ग्लोबल क्रिप्टो सेक्टर के लिए एक बहुत ही बड़ा संकेत के तौर पर देखा जा रहा है। अब तक अमेरिका में क्रिप्टो को लेकर भ्रम की स्थिति बनी हुई थी। अलग-अलग एजेंसियां अलग तरीके से कार्रवाई कर रही थीं। इससे कंपनियों और निवेशकों दोनों में असमंजस बना हुआ था। दावा किया जा रहा है कि इन सारी समस्याओं को CLARITY Act बदल सकती है। बता दें कि क्रिप्टो बाजार में संस्थागत निवेश तेजी से बढ़ रहा है। बिटकॉइन ETF को मंजूरी मिल चुकी है। कई बड़ी वित्तीय कंपनियां भी डिजिटल एसेट्स में एंट्री कर रही हैं। ऐसे  में एक अच्छे नियम की जरूरत बढ़ गई है। कहा जा रहा है कि इससे निवेशकों का भरोसा बढ़ेगा।

READ MORE- भारत में बढ़ रहा Crypto Futures का ट्रेंड, WazirX और Giottus ने बढ़ाया दायरा

विश्वस्तर पर बदलती सोच

CoinSwitch के को-फाउंडर अशिष सिंघल का कहना है कि दुनिया की सोच बदल रही है। पहले कई देश क्रिप्टो को केवल जोखिम मानते थे। अब सरकारें इसे वित्तीय सिस्टम का हिस्सा बनाने पर विचार कर रही हैं। यूरोप, सिंगापुर, यूएई और हांगकांग जैसे देशों ने पहले ही नियम तय करने शुरू कर दिए हैं। वहीं, Binance के ग्लोबल पॉलिसी लीड स्टीवन मैकव्हिरटर का कहना है कि इसके लिए संतुलित नियम बेहद जरूरी हैं। साथ ही उपभोक्ता सुरक्षा भी मजबूत रहनी चाहिए। इसके अलावे, मार्केट में पारदर्शिता और वित्तीय अपराधों पर नियंत्रण भी जरूरी है।

READ MORE- Ripple के पूर्व CTO की निवेश रणनीति और उसके पीछे की सोच का खुलासा

भारत के लिए सीख और अवसर

भारत के लिए भी यह बदलाव काफी महत्वपूर्ण माना जा रहा है। अब भारत के सामने कई अंतरराष्ट्रीय मॉडल मौजूद हैं। इससे नई नीति बनाने में आसानी हो सकती है। जानकारों की माने तो भारत को अपने देश के हिसाब से नियम बनाने चाहिए न कि किसी देश की कॉफी कर। भारत का डिजिटल बाजार तेजगति से आगे बढ़ रहा है। युवा निवेशक डिजिटल एसेट्स को रूचि दिखा रहे हैं। ऐसे में क्रिप्टो नियम भारत के लिए भी फायदा दे सकती है। स्टार्टअप से लेकर बड़े निवेशक तक को काफी मदद मिल सकती है।

मतलब साफ है कि आनेवाले दिनों में वहीं देश आगे निकल सकती है जिनके पास स्पष्ट और भरोसा करने लायक नियम होंगे।

 

Rahul Ray

मैं एनेलिटिक्स इनसाइट के लिए टेक, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, क्रिप्टोकरेंसी, साइबर सिक्योरिटी, गैजेट्स, मोबाइल ऐप्स, ओटीटी प्लेटफॉर्म को कवर करता हूं। मुझे
मीडिया क्षेत्र में 10 वर्षों का अनुभव है। हिन्द पोस्ट हिन्दी मैगज़ीन, ईटीवी भारत और दैनिक भास्कर जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ कार्य करते हुए प्रिंट और डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय भूमिका निभाई है। दिल्ली और बिहार के विभिन्न जिलों में न्यूज़ रिपोर्टिंग, ग्राउंड स्टोरीज़, कंटेंट प्लानिंग, कॉपी एडिटिंग एवं कंटेंट एडिटिंग से जुड़ी विभिन्न जिम्मेदारियों को सफलतापूर्वक संभालने का अनुभव है। मैंने भारतीय विद्या भवन, दिल्ली से मास कम्युनिकेशन में डिप्लोमा और गुरु जम्भेश्वर विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, हिसार से डिग्री प्राप्त की है। पाठक केंद्रित कंटेंट तैयार करना मेरी कार्यशैली में शामिल रही है।

New James Bond Casting Contenders Next 007 After Daniel Craig
Previous Story

अगला James Bond कौन? किस स्टार पर लगेगी मुहर?

Latest from Bitcoin

Bitcoin 80,000 डॉलर से नीचे, गिरावट के बीच बढ़ी क्रिप्टो उम्मीदें

Bitcoin 80,000 डॉलर से नीचे, गिरावट के बीच बढ़ी क्रिप्टो उम्मीदें

Bitcoin price today India: पिछले 24 घंटों में क्रिप्टोकरेंसी बाजार (Cryptocurrency Market) में हल्का दबाव देखने को मिला। बाजार में गिरावट की बड़ी वजह अमेरिका से आए महंगाई से जुड़े आंकड़े रहे। अमेरिका के उत्पादक मूल्य सूचकांक (Producer Price Index) के आंकड़े उम्मीद से ज्यादा मजबूत रहे, जिससे निवेशकों की चिंता बढ़ गई। रिपोर्ट के मुताबिक, अमेरिकी PPI 6.0% सालाना (YoY) बढ़ा, जबकि बाजार को करीब 4.9% रहने की उम्मीद थी।  क्रिप्टो मार्केट में पिछले 24 घंटों में हल्की गिरावट देखने को मिली, जानिए क्यों Bitcoin 80,000 डॉलर से नीचे आया, Ethereum का क्या हाल रहा?  इन आंकड़ों के बाद निवेशकों को लगा कि अमेरिकी केंद्रीय बैंक (US Central Bank) Federal Reserve जल्द ब्याज दरों में कटौती नहीं करेगा। इसका असर शेयर बाजार (Stock Market) के साथ-साथ क्रिप्टो बाजार (Crypto News) पर भी पड़ा और निवेशकों ने थोड़ा सतर्क रुख अपनाया। इसी वजह से बीते 24 घंटों में 400 मिलियन डॉलर से ज्यादा की लिक्विडेशन देखने को मिली।  कुल क्रिप्टो मार्केट में आई गिरावट  क्रिप्टो बाजार (Crypto

Don't Miss