मुंबई बनेगा देश का AI हब, 8000 नौकरियों का रास्ता खुला

मुंबई बनेगा देश का AI हब, 8000 नौकरियों का रास्ता खुला

7 mins read
11 views
May 14, 2026

Maharashtra AI Project: महाराष्ट्र  सरकार ने अपने डिजिटल ढांचे को मजबूत करने की दिशा में बड़ा कदम उठाया है। राज्य सरकार ने AM Intelligence Labs Private Limited के साथ 1.14 लाख करोड़ रुपये के निवेश का समझौता किया है। यह समझौता मुख्यमंत्री Devendra Fadnavis की मौजूदगी में हुआ। इस परियोजना के तहत मुंबई क्षेत्र में बड़ा ग्रीन डेटा सेंटर पार्क और AI कंप्यूट हब बनाया जाएगा। सरकार का कहना है कि यह पहल महाराष्ट्र को एआई और डिजिटल ढांचे के क्षेत्र में विश्वस्तर पर मजबूत पहचान दिला सकती है। तो आइए जानते हैं इस प्रोजेक्ट के बारे में विस्तार से।

मुंबई में बनने वाला नया एआई  कंप्यूट हब महाराष्ट्र को डिजिटल और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस क्षेत्र में दिला सकता है नई पहचान…जानिए डिटेल्स में।

ग्रीन ऊर्जा से चलेगा पूरा प्रोजेक्ट

सरकार के मुताबिक यह पूरा प्रोजेक्ट नवीकरणीय ऊर्जा पर आधारित होगा। इससे प्राप्त होनेवाले ग्रीन ऊर्जा से डेटा सेंटर और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस हब को चलाए जाने की योजना है। सरकार का मानना है कि इससे पर्यावरण पर दबाव कम पड़ेगा। इसके अलावे, सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि इसमें, हजारों युवाओं को रोजगार मिलेगा। सरकार की ओर से यह दावा की जा रही है कि करीब 8000 रोजगार का सृजन होगा। सरकार इस परियोजना से रोजगार के बड़े अवसर बनने की उम्मीद कर रही है। इसके अलावा हजारों अप्रत्यक्ष रोजगार भी बनेंगे। सॉफ्टवेयर इंजीनियर, डेटा साइंटिस्ट और ऑपरेशन से जुड़े विशेषज्ञों की मांग भी बढ़ सकती है।

READ MORE- Cloudflare से Coinbase तक AI के नाम पर हजारों कर्मचारियों की छुट्टी

निर्माण कार्य में भी बढ़ेंगे मौके

टेक सेक्टर के साथ-साथ निर्माण क्षेत्र को भी इससे फायदा होगा। परियोजना के निर्माण के दौरान करीब 2,000 अतिरिक्त रोजगार मिलने का अनुमान है। इससे स्थानीय स्तर पर भी आर्थिक गतिविधियां तेज हो सकती हैं। बता दें कि यह प्रोजेक्ट दो हिस्सों में पूरा किया जाएगा। पहले चरण में 200 मेगावाट क्षमता का ढांचा तैयार होगा। जिसे 2028 तक पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है। दूसरे चरण में 300 मेगावाट क्षमता जोड़ी जाएगी और इसे 2030 तक पूरा करने की योजना है।

READ MORE- AI बना बहाना? वायरल Reddit पोस्ट ने Corporate Layoffs की खोली पोल!

लगाए जाएंगे लाखों एआई चिपसेट

परियोजना में करीब 2.5 लाख हाई-परफॉर्मेंस एआई चिपसेट लगाए जाएंगे। इसे देश के सबसे बड़े एआई इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट्स में से एक माना जा रहा है। इससे बड़े स्तर पर डेटा प्रोसेसिंग और एआई रिसर्च को गति मिल सकती है। यह परियोजना राज्य की सूचना प्रौद्योगिकी पॉलिसी 2023 और ग्रीन इंटीग्रेटेड डेटा सेंटर पार्क नीति 2024 के तहत विकसित की जाएगी। सरकार को उम्मीद है कि इससे महाराष्ट्र में भविष्य की डिजिटल अर्थव्यवस्था को नई रफ्तार मिलेगी।

Rahul Ray

मैं एनेलिटिक्स इनसाइट के लिए टेक, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, क्रिप्टोकरेंसी, साइबर सिक्योरिटी, गैजेट्स, मोबाइल ऐप्स, ओटीटी प्लेटफॉर्म को कवर करता हूं। मुझे
मीडिया क्षेत्र में 10 वर्षों का अनुभव है। हिन्द पोस्ट हिन्दी मैगज़ीन, ईटीवी भारत और दैनिक भास्कर जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ कार्य करते हुए प्रिंट और डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय भूमिका निभाई है। दिल्ली और बिहार के विभिन्न जिलों में न्यूज़ रिपोर्टिंग, ग्राउंड स्टोरीज़, कंटेंट प्लानिंग, कॉपी एडिटिंग एवं कंटेंट एडिटिंग से जुड़ी विभिन्न जिम्मेदारियों को सफलतापूर्वक संभालने का अनुभव है। मैंने भारतीय विद्या भवन, दिल्ली से मास कम्युनिकेशन में डिप्लोमा और गुरु जम्भेश्वर विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, हिसार से डिग्री प्राप्त की है। पाठक केंद्रित कंटेंट तैयार करना मेरी कार्यशैली में शामिल रही है।

कमजोरियां पकड़ने में सबसे आगे निकला मिथोस AI, रिपोर्ट ने खोले कई राज
Previous Story

कमजोरियां पकड़ने में सबसे आगे निकला मिथोस AI, रिपोर्ट ने खोले कई राज

150 करोड़ के फंड से D2C स्टार्टअप्स को मिलेगी नई उड़ान, निवेशकों की बढ़ी दिलचस्पी
Next Story

150 करोड़ के फंड से D2C स्टार्टअप्स को मिलेगी नई उड़ान, निवेशकों की बढ़ी दिलचस्पी

Latest from Jobs

Don't Miss