Amazon AI Investment: ई-कॉमर्स कंपनी Amazon ने एक बार फिर नौकरी में कटौती (Layoff) की घोषणा की है। इस बार यह छंटनी खास तौर पर उसकी सेलिंग पार्टनर सेवाएं टीम (Selling Partner Services Team) में हुई है। यह टीम उन थर्ड-पार्टी सेलर्स की मदद करती है, जो Amazon पर अपना बिजनेस चलाते हैं। यह टीम उन्हें स्टोर सेट करने, प्रोडक्ट डिलीवरी मैनेज करने और अकाउंट से जुड़ी समस्याएं सुलझाने में मदद करती है। कंपनी ने इस छंटनी को ‘छोटी संख्या’ में नौकरी कटौती बताया है, लेकिन पिछले कुछ समय से लगातार हो रही छंटनियों के कारण यह बदलाव बड़ा माना जा रहा है।
AI निवेश बढ़ाने के साथ Amazon ने एक बार फिर कई कर्मचारियों की छंटनी की है। पढ़ें कंपनी की नई रणनीति और इसका असर क्या होगा।
कर्मचारियों को मिलेगा सपोर्ट पैकेज
Amazon ने कहा है कि यह फैसले आसान नहीं होते, लेकिन कंपनी अपने काम को ज्यादा बेहतर और प्रभावी बनाने के लिए लगातार टीमों की समीक्षा करती रहती है। जिन कर्मचारियों की नौकरी प्रभावित हुई है, उन्हें सेवेरेंस पैकेज, कुछ समय के लिए हेल्थकेयर सुविधा और नई नौकरी ढूंढने में मदद दी जाएगी। कंपनी का लक्ष्य है कि ऑपरेशन को कम लागत और ज्यादा दक्षता के साथ चलाया जाए।
Selling Partner Services टीम क्यों महत्वपूर्ण है?
Selling Partner Services Team Amazon के लिए बहुत अहम मानी जाती है क्योंकि यह लाखों थर्ड-पार्टी सेलर्स को सपोर्ट देती है। ये सेलर्स Amazon के पूरे मार्केटप्लेस का बड़ा हिस्सा हैं और प्लेटफॉर्म को सक्रिय बनाए रखते हैं।
पिछले महीनों से लगातार छंटनी जारी
यह कोई पहली छंटनी नहीं है। पिछले छह महीनों में Amazon ने लगभग 30,000 कर्मचारियों को कम किया है। इससे पहले अक्टूबर और जनवरी में भी बड़ी संख्या में नौकरियां खत्म की गई थीं, जिसमें कुछ रोबोटिक्स विभाग भी शामिल थे।
कंपनी अब कोविड-19 के दौरान हुई तेज भर्ती के बाद अपने संगठन को फिर से संतुलित कर रही है। उस समय ऑनलाइन शॉपिंग बहुत बढ़ गई थी इसलिए बड़ी संख्या में कर्मचारियों की भर्ती की गई थी। अब कंपनी अपने ढांचे को सरल और मजबूत बना रही है।
READ MORE: Openai का GPT-5.5-Cyber लॉन्च, Mythos AI को देगा चुनौती
आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस पर बड़ा फोकस
जहां एक तरफ छंटनी हो रही है। वहीं, दूसरी तरफ Amazon आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) में भारी निवेश कर रहा है। कंपनी AI को रिटेल, लॉजिस्टिक्स, विज्ञापन और क्लाउड सेवाओं में तेजी से इस्तेमाल कर रही है। CEO एंडी जेसी (Andy Jassy) ने कहा है कि AI आने वाले समय में ग्राहकों के अनुभव को बदल देगा और कंपनी की कार्यक्षमता को बढ़ाएगा।
READ MORE: Sony का AI कमाल, गेम खेलो और पाओ वायरल क्लिप्स
भविष्य की रणनीति क्या है?
Amazon अब डेटा सेंटर और AI इंफ्रास्ट्रक्चर पर बड़े स्तर पर निवेश कर रहा है। कंपनी का मानना है कि आने वाले समय में तकनीक ही विकास की दिशा तय करेगी। इसलिए एक तरफ जहां छंटनी जारी है, वहीं दूसरी तरफ AI में निवेश तेजी से बढ़ रहा है।
