Bollywood Suspense Film - Stephen

VIDEO: कातिल कौन? आखिर तक बढ़ेगा डर

5 mins read
6 views
May 14, 2026

Bollywood Suspense Film: अगर आप रोमांटिक, कॉमेडी या हॉरर फिल्मों से हटकर कुछ अलग देखने का सोच रहे हैं, तो आपके लिए एक दमदार थ्रिलर फिल्म (OTT Thriller Movie) मौजूद है। OTT पर रिलीज हुई फिल्म स्टीफन (Stephen) एक ऐसी साइकोलॉजिकल क्राइम थ्रिलर है, जो शुरुआत से आखिर तक आपको स्क्रीन से नजरें हटाने का मौका नहीं देती। यह फिल्म सिर्फ 2 घंटे 3 मिनट की है, लेकिन इसमें इतना सस्पेंस और रहस्य भरा है कि आप एक बार देखने बैठ गए तो बीच में उठना मुश्किल हो सकता है।\

OTT पर कुछ नया और दमदार देखने का मन है? साइकोलॉजिकल क्राइम थ्रिलर ‘स्टीफन’ आपको आखिर तक स्क्रीन से हटने नहीं देगी।

सच्ची घटना पर आधारित है कहानी

यह फिल्म 2021 में केरल में हुई एक असली हत्या की घटना से प्रेरित बताई जा रही है। 2025 में रिलीज हुई यह तमिल फिल्म अब OTT पर कई भाषाओं में उपलब्ध है। अगर आप बेस्ट साइको थ्रिलर (Best Psycho Thriller) OTT फिल्म की तलाश कर रहे हैं, तो स्टीफन (Stephen Movie) आपकी वॉचलिस्ट में जरूर होनी चाहिए।

https://www.netflix.com/in/title/82057638

सस्पेंस ऐसा जो आखिर तक बांधे रखे

फिल्म की कहानी एक शांत और सामान्य दिखने वाले लड़के स्टीफन के इर्द-गिर्द घूमती है। बाहर से वह एक साधारण इंसान लगता है, लेकिन उसके अंदर बचपन के गहरे आघात छिपे होते हैं। इलाके में लगातार सीरियल मर्डर होने लगते हैं, जिसके बाद एक पुलिस अधिकारी और एक मनोवैज्ञानिक उसकी जिंदगी और अतीत की जांच शुरू करते हैं। जैसे-जैसे जांच आगे बढ़ती है, कई चौंकाने वाले राज सामने आते हैं। कहानी में ऐसा मोड़ आता है जो दर्शकों को हैरान कर सकता है।

READ MORE: VIDEO: न हीरो, न फिल्म… फिर भी करोड़ों दिलों पर राज कर रहा ये गाना

क्लाइमेक्स उड़ा देगा होश

फिल्म में कई ऐसे सीन हैं जो आपको सोचने पर मजबूर कर देंगे। खास बात इसका क्लाइमेक्स है, जो आखिर तक सस्पेंस बनाए रखता है। मनोवैज्ञानिक तनाव, अपराध और रहस्य से भरी यह क्राइम थ्रिलर फ़िल्म (Crime Thriller Movie) आपको पूरी तरह बांधे रखती है।

READ MORE: अब Amazon पर मिलेंगे आपके पसंदीदा शोज और फिल्में

कहां देख सकते हैं फिल्म?

फिल्म 2025 में Netflix पर रिलीज हुई थी। इसे तमिल, हिंदी, मलयालम, तेलुगु और अंग्रेजी भाषा में देखा जा सकता है। फिल्म में गोमती शंकर मुख्य भूमिका में हैं, जबकि माइकल थंगादुराई और स्मृति वेंकट भी अहम किरदार निभाते नजर आते हैं।

Ragini Sinha

Ragini Sinha Analytics Insight में कंटेंट एनालिस्ट के रूप में कार्यरत हैं। यहां वह स्मार्ट टेक्नोलॉजी, गेमिंग, OTT, क्रिप्टोकरेंसी, ट्रेंडिंग न्यूज और स्टॉक मार्केट जैसे विषयों पर काम करती हैं और जटिल जानकारी को सरल व प्रभावशाली कंटेंट में बदलने के लिए जानी जाती हैं।
मीडिया इंडस्ट्री में 7 सालों के अनुभव के साथ उन्होंने कंटेंट राइटर से लेकर सीनियर कंटेंट राइटर और प्रोग्राम प्रोड्यूसर तक का सफर तय किया है। उन्होंने बिहार चुनाव और दिल्ली चुनाव जैसे बड़े इवेंट्स को कवर करते हुए ग्राउंड रिपोर्टिंग और गहन विश्लेषण में मजबूत पकड़ बनाई है, जिसके लिए उन्हें पुरस्कार से सम्मानित भी किया गया है।

रागिनी ने Zee News, NewsTrack, ETV Bharat और Way2News जैसे प्रमुख मीडिया प्लेटफॉर्म्स के साथ काम किया है। उन्होंने Makhanlal Chaturvedi National University of Journalism and Communication से बैचलर डिग्री और Bharatiya Vidya Bhavan से Public Relation में अध्ययन किया है।

clarity act us crypto regulation vote today
Previous Story

अमेरिका में Crypto का सबसे बड़ा इम्तिहान, आज Clarity Act पर होगी निर्णायक वोटिंग

Latest from Entertainment

Don't Miss