KRAFTON ने लॉन्च किया BGMI x टाइगर श्रॉफ, देखें खास अपडेट

5 mins read
956 views
October 9, 2025

BGMI X Tiger Shroff: लोकप्रिय मोबाइल बैटल रॉयल गेम BATTLEGROUNDS MOBILE INDIA (BGMI) ने टाइगर श्रॉफ को अपना ऑफिशियल फेस बनाया है। इस नई साझेदारी के तहत गेम में टाइगर श्रॉफ को थीम वाले खास कंटेंट में पेश किया गया है। इसमें अभिनेता की आवाज वाला वॉइस पैक, एक्सक्लूसिव आउटफिट और विशेष हथियार शामिल हैं।

KRAFTON ने BGMI में टाइगर श्रॉफ के साथ नया एक्शन-भरपूर इवेंट पेश किया है। इसमें खास वॉइस पैक, यूनिक स्किन्स और रोमांचक रिवॉर्ड्स शामिल हैं, जो गेमिंग अनुभव को और मजेदार बनाते हैं।

इस अपडेट के साथ खिलाड़ी टाइगर श्रॉफ इंस्पायर्ड गियर गोल्ड स्पिन में प्राप्त कर सकते हैं। BGMI का यह नया 4.0 अपडेट Spooky Soiree थीम और नए हॉरर मैप गेमप्ले के साथ आया है। इस थीम में आपको कई चीजें मिलेंगी।

  • Exclusive Voice Pack: टाइगर श्रॉफ की आवाज में खास डायलॉग्स।
  • CyberFang Suit: भविष्य जैसा सफेद बाघ-थीम वाला सूट।
  • Jungle Core Backpack: सुनहरे और ग्रे रंगों वाला सफेद बाघ-प्रेरित बैकपैक।
  • Sky Striker Parachute: सफेद बाघ डिज़ाइन वाला पैराशूट।
  • Chrome Claw P90 और Claw Burst Grenade: विशेष हथियार और ग्रेनेड स्किन्स।

BGMI की खास कोलैबोरेशन

यह साझेदारी टाइगर श्रॉफ का BGMI के साथ पहला नहीं है। इससे पहले गेम ने रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण जैसे सितारों के साथ भी खास अपडेट किए थे। BGMI का मकसद हमेशा भारतीय पॉप कल्चर और गेमिंग को जोड़ना रहा है। यह नया अपडेट खिलाड़ियों को एक ‘फिजिटल’ अनुभव देने का प्रयास है।

READ MORE: अपने दोस्तों के साथ जरूर खेलें यह मोबाइल गेम्स, देखें लिस्ट

टाइगर श्रॉफ का अनुभव

इस साझेदारी पर टाइगर श्रॉफ ने कहा कि गेमिंग का मतलब है एक्शन, एड्रेनालिन और एनर्जी जैसे मेरे फिल्मी किरदार। मैं खुश हूं कि इस एनर्जी को BGMI के जरिए फैंस तक पहुंचा रहा हूं।

READ MORE: AI लाया नया टूल, सेल्फी से पता चलेगी आपकी असली उम्र और हेल्थ स्टेटस!

KRAFTON इंडिया की प्रतिक्रिया

KRAFTON इंडिया के हेड ऑफ बिजनेस डेवलपमेंट सिद्धार्थ मेहरोत्रा ने कहा कि टाइगर श्रॉफ के साथ यह कोलैब BGMI के मिशन को दर्शाता है। यह साझेदारी सिनेमा की तीव्रता और गेमिंग के रोमांच को जोड़ती है। यह खास BGMI x टाइगर श्रॉफ कोलैब सीमित समय के लिए उपलब्ध है।

Ragini Sinha

Ragini Sinha Analytics Insight में कंटेंट एनालिस्ट के रूप में कार्यरत हैं। यहां वह स्मार्ट टेक्नोलॉजी, गेमिंग, OTT, क्रिप्टोकरेंसी, ट्रेंडिंग न्यूज और स्टॉक मार्केट जैसे विषयों पर काम करती हैं और जटिल जानकारी को सरल व प्रभावशाली कंटेंट में बदलने के लिए जानी जाती हैं।
मीडिया इंडस्ट्री में 7 सालों के अनुभव के साथ उन्होंने कंटेंट राइटर से लेकर सीनियर कंटेंट राइटर और प्रोग्राम प्रोड्यूसर तक का सफर तय किया है। उन्होंने बिहार चुनाव और दिल्ली चुनाव जैसे बड़े इवेंट्स को कवर करते हुए ग्राउंड रिपोर्टिंग और गहन विश्लेषण में मजबूत पकड़ बनाई है, जिसके लिए उन्हें पुरस्कार से सम्मानित भी किया गया है।

रागिनी ने Zee News, NewsTrack, ETV Bharat और Way2News जैसे प्रमुख मीडिया प्लेटफॉर्म्स के साथ काम किया है। उन्होंने Makhanlal Chaturvedi National University of Journalism and Communication से बैचलर डिग्री और Bharatiya Vidya Bhavan से Public Relation में अध्ययन किया है।

Previous Story

India Mobile Congress 2025: सैटकॉम बनेगा डिजिटल भारत की रीढ़: जितेंद्र सिंह

Next Story

Gemini ने ऑस्ट्रेलिया में अपनी सेवाओं का विस्तार किया, AUSTRAC से पाई मंजूरी

Latest from News

Perplexity पर्सनल कंप्यूटर फाइल्स, ऐप्स और वॉयस कमांड के साथ काम कर सकता है, जानें इसके खास फीचर्स।

AI का अगला लेवल Perplexity पर्सनल कंप्यूटर Mac यूजर्स के लिए लॉन्च!

Perplexity Personal Computer: एआई  असिस्टेंट नहीं, पूरा वर्कफ्लो मैनेजर समझिए। जी हां, Perplexity AI ने Mac यूजर्स के लिए एक जबरदस्त टूल लॉन्च किया है। यह सवाल- जवाब देने के साथ-साथ पूरे डिजिटल वर्कफ्लो को संभालने के लिए डिजाइन किया

Don't Miss