Cloudflare से Coinbase तक AI के नाम पर हजारों कर्मचारियों की छुट्टी

Cloudflare से Coinbase तक AI के नाम पर हजारों कर्मचारियों की छुट्टी

7 mins read
6 views
May 14, 2026

AI job cuts: आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस का प्रभाव इतना बढ़ गया है कि बड़ी से बड़ी कंपनियां इसे काफी तेजगति से अपना रही है। जिसका प्रभाव अब नौकरियों पर दिखने लगी है। कई बड़ी कंपनियां कर्मचारियों की संख्या घटा रही है। इसके पीछे का कारण एआई को बताया जा रहा। लेकिन ट्रंप प्रशासन इस खतरे को कम बता रहे हैं। व्हाइट हाउस के नेशनल इकोनॉमिक काउंसिल डायरेक्टर केविन हैसेट ने कहा कि अभी ऐसा कोई ठोस डेटा नहीं है, जिससे साबित हो कि एआई  लोगों की नौकरी छीन रहा है। उन्होंने कहा कि सरकार इस विषय पर अध्ययन कर रही है।

ट्रंप प्रशासन ने AI से नौकरी जाने के खतरे को कम बताया, लेकिन बड़ी टेक कंपनियों की छंटनी नई चिंता पैदा कर रही है।

टेक कंपनियों की तस्वीर अलग

लेकिन टेक इंडस्ट्री की तस्वीर अलग नजर आ रही है। अब तक कई टेक दिग्गज हजारों छंटनी कर चुके हैं। इनमें, अमेजन, मेटा, ओरेकल, कॉइनबेस और क्लाउडफेयर  जैसी कंपनियां शामिल है। यहां भी इन कंपनियों ने AI आधारित ऑटोमेशन को इसका बड़ा कारण बताया है। इतना ही नहीं फिनटेक कंपनी ब्लॉक  ने इस साल करीब 4,000 कर्मचारियों को नौकरी से निकाला। कंपनी की CFO अमृता आहूजा ने कहा कि अब कंपनी छोटी लेकिन ज्यादा कुशल टीमों के साथ काम करना चाहती है। एआई की मदद से ज्यादा काम किया जाएगा।

Atlassian ने AI निवेश बढ़ाया

सॉफ्टवेयर कंपनी Atlassian ने भी लगभग 1,600 नौकरियां खत्म कीं। कंपनी ने कहा कि इससे एआई  और एंटरप्राइज बिजनेस में ज्यादा निवेश किया जाएगा। कंपनी एआई पर इसलिए खर्च करने जा रही है ताकि आसानी से सॉफ्टवेयर कोड लिख सकता है। मार्केटिंग कंटेट तैयार कर सकता है। कई ऑफिस प्रक्रियाओं को ऑटोमेट कर सकता है। पहले इन कामों के लिए बड़ी टीमों की जरूरत पड़ती थी।

READ MORE- नौकरी संकट: cloudflare ने 1100 कर्मचारियों की नौकरी छीनी

Coinbase CEO का बड़ा बयान

Coinbase के सीईओ  ब्रायन आर्मस्ट्रॉन्ग ने कहा कि एआई की मदद से अब वह काम कुछ दिनों में हो रहा है। जिसमें पहले कई हफ्ते लगते थे। अब गैर-तकनीकी टीमें भी प्रोडक्शन कोड तैयार कर रही हैं। कंपनी के कई वर्कफ्लो ऑटोमेट हो चुके हैं। क्वाइनबेस खुद 14 प्रतिशत ले-ऑफ कर चुकी है। Cloudflare ने भी लगभग 1,100 कर्मचारियों की छंटनी की। एआई इंजीनियरिंग, एचआर , फाइनेंस और मार्केटिंग आदि विभाग अब कम कर्मचारियों के साथ चल रहे हैं।

READ MORE- 15,000 कर्मचारियों पर संकट, IT सेक्टर में फिर छंटनी की लहर

‘साइलेंट छंटनी’ का बढ़ता खतरा

जानकारों का कहना है कि यह कंपनियों को कम कर्मचारियों के साथ ज्यादा काम करने में सक्षम बना रहा है। इसी वजह से नई भर्तियां धीमी हो रही हैं। कई क्षेत्रों में साइलेंट छंटनी का दौर शुरू हो चुका है। आने वाले समय में एआई  रोजगार बदलकर रख देगा। लेकिन सबसे बड़ा सवाल यही है कि एआई मनुष्य की मदद करेगा या नौकरियों की जरूरत को कम कर देगा।

Rahul Ray

मैं एनेलिटिक्स इनसाइट के लिए टेक, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, क्रिप्टोकरेंसी, साइबर सिक्योरिटी, गैजेट्स, मोबाइल ऐप्स, ओटीटी प्लेटफॉर्म को कवर करता हूं। मुझे
मीडिया क्षेत्र में 10 वर्षों का अनुभव है। हिन्द पोस्ट हिन्दी मैगज़ीन, ईटीवी भारत और दैनिक भास्कर जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ कार्य करते हुए प्रिंट और डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय भूमिका निभाई है। दिल्ली और बिहार के विभिन्न जिलों में न्यूज़ रिपोर्टिंग, ग्राउंड स्टोरीज़, कंटेंट प्लानिंग, कॉपी एडिटिंग एवं कंटेंट एडिटिंग से जुड़ी विभिन्न जिम्मेदारियों को सफलतापूर्वक संभालने का अनुभव है। मैंने भारतीय विद्या भवन, दिल्ली से मास कम्युनिकेशन में डिप्लोमा और गुरु जम्भेश्वर विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, हिसार से डिग्री प्राप्त की है। पाठक केंद्रित कंटेंट तैयार करना मेरी कार्यशैली में शामिल रही है।

Previous Story

अब घर बैठे देखें ‘अवतार: फायर एंड ऐश’, जानें ओटीटी रिलीज की पक्की तारीख

MSMEs को मिलेगा टेक्नोलॉजी बूस्ट, Zoho ने ONDC में झोंके 70 करोड़
Next Story

MSMEs को मिलेगा टेक्नोलॉजी बूस्ट, Zoho ने ONDC में झोंके 70 करोड़

Latest from Artificial Intellience

Don't Miss