अब घर बैठे देखें ‘अवतार: फायर एंड ऐश’, जानें ओटीटी रिलीज की पक्की तारीख

4 mins read
130 views
May 14, 2026

Avatar Fire and Ash OTT release: हॉलीवुड के मास्टरमाइंड जेम्स कैमरून की कल्पना का बेजोड़ नमूना, ‘अवतार 3’ यानी ‘अवतार: फायर एंड ऐश’ ने पिछले क्रिसमस पर बड़े पर्दे पर तहलका मचाया था। अब ओटीटी पर धूम मचाने आ रहा है। मेकर्स ने आधिकारिक तौर पर इसके ओटीटी प्रीमियर का रास्ता साफ कर दिया है।

जेम्स कैमरून की ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘अवतार 3′ अब ओटीटी पर दस्तक देने को तैयार है। जानें कब और किस प्लेटफॉर्म पर देख सकेंगे जेक सुली की नई जंग।

डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर मचेगा धमाल

आमतौर पर फिल्में रिलीज के दो महीने के भीतर ही ओटीटी पर आ जाती हैं, लेकिन ‘अवतार’ जैसी मेगा-बजट फिल्मों के लिए दर्शक हमेशा थोड़ा लंबा इंतजार करते हैं। आखिरकार, 13 मई को घोषणा की गई कि यह विजुअल मास्टरपीस 24 जून 2026 से डिज्नी+ हॉटस्टार पर स्ट्रीम की जाएगी। करीब 6 महीने के लंबे इंतजार के बाद, भारतीय दर्शक अब हिंदी और अंग्रेजी सहित कई भाषाओं में इसका लुत्फ उठा सकेंगे।

ऐश पीपल’ से होगा सामना

इस बार की कहानी जेक सुली और नेयतिरी के परिवार के इर्द-गिर्द घूमती है, जो पेंडोरा के एक नए और खौफनाक हिस्से से रूबरू होते हैं। फिल्म में ऐश पीपल  नामक एक खतरनाक कबीले को दिखाया गया है। फ्रेंचाइजी में एक नया रोमांच और डर लेकर आया है। अगर आप थिएटर में यह अनुभव मिस कर गए थे। तो अब आपके पास अपनी टीवी स्क्रीन पर इस काल्पनिक दुनिया को देखने का शानदार मौका है।

बॉक्स ऑफिस पर  मचाया धमाल

कमाई के मामले में ‘अवतार: फायर एंड ऐश’ ने दुनिया भर में अपनी धाक जमाई है। फिल्म ने वैश्विक स्तर पर लगभग 1.48 बिलियन डॉलर 12,300 करोड़ का विशाल कारोबार किया। भारत में काफी अच्छा रिस्पॉन्स मिला।, फिल्म ने 233 करोड़ रुपये से अधिक का ग्रॉस कलेक्शन कर यह साबित कर दिया कि अवतार फ्रेंचाइजी का क्रेज आज भी बरकरार है।

Rahul Ray

मैं एनेलिटिक्स इनसाइट के लिए टेक, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, क्रिप्टोकरेंसी, साइबर सिक्योरिटी, गैजेट्स, मोबाइल ऐप्स, ओटीटी प्लेटफॉर्म को कवर करता हूं। मुझे
मीडिया क्षेत्र में 10 वर्षों का अनुभव है। हिन्द पोस्ट हिन्दी मैगज़ीन, ईटीवी भारत और दैनिक भास्कर जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ कार्य करते हुए प्रिंट और डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय भूमिका निभाई है। दिल्ली और बिहार के विभिन्न जिलों में न्यूज़ रिपोर्टिंग, ग्राउंड स्टोरीज़, कंटेंट प्लानिंग, कॉपी एडिटिंग एवं कंटेंट एडिटिंग से जुड़ी विभिन्न जिम्मेदारियों को सफलतापूर्वक संभालने का अनुभव है। मैंने भारतीय विद्या भवन, दिल्ली से मास कम्युनिकेशन में डिप्लोमा और गुरु जम्भेश्वर विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, हिसार से डिग्री प्राप्त की है। पाठक केंद्रित कंटेंट तैयार करना मेरी कार्यशैली में शामिल रही है।