How To Use ChatGPT: आज के समय में ChatGPT तेजी से लोकप्रिय हो रहा है। पढ़ाई, ऑफिस का काम, कंटेंट लिखना, सवालों के जवाब ढूंढना या नई चीजें सीखना इन सभी कामों में लोग इसका इस्तेमाल कर रहे हैं। अच्छी बात यह है कि मोबाइल और लैपटॉप दोनों में ChatGPT का इस्तेमाल करना बेहद आसान है। आप इसे वेबसाइट या मोबाइल ऐप के जरिए कुछ ही मिनटों में शुरू कर सकते हैं। अगर आप पहली बार ChatGPT इस्तेमाल करना चाहते हैं, तो यहां समझिए पूरी प्रक्रिया।
ChatGPT का इस्तेमाल कैसे करें? जानें मोबाइल और लैपटॉप में ChatGPT चलाने का आसान तरीका, अकाउंट बनाने से लेकर सवाल पूछने तक की पूरी जानकारी।
ChatGPT क्या है?
ChatGPT एक Artificial Intelligence (AI) आधारित चैटबॉट है, जिसे OpenAI ने बनाया है। सबसे खास बात यह है कि आप हिंदी या अंग्रेजी किसी भी भाषा में सवाल पूछ सकते हैं।
लैपटॉप या कंप्यूटर में ChatGPT कैसे इस्तेमाल करें?
अगर आप कंप्यूटर या लैपटॉप पर ChatGPT इस्तेमाल करना चाहते हैं, तो यह प्रक्रिया काफी आसान है।
- वेबसाइट खोलें: सबसे पहले अपने ब्राउजर जैसे Chrome, Edge या Firefox को खोलें और ChatGPT Website यह वेबसाइट ओपन करें।
- लॉग इन या साइन अप करें: अगर आपके पास पहले से अकाउंट है, तो Login पर क्लिक करें। नया यूजर होने पर Sign Up चुनें। आप ईमेल ID, Google अकाउंट या Microsoft अकाउंट की मदद से अकाउंट बना सकते हैं।
- सवाल पूछना शुरू करें: लॉग इन करने के बाद स्क्रीन के नीचे एक बॉक्स दिखाई देगा। यहां अपना सवाल या Prompt टाइप करें और Enter दबाएं।
उदाहरण के लिए:
- भारत में सोने का रेट क्या है?
- मेरे लिए 500 शब्दों का हिंदी आर्टिकल लिखो
- मैथ्स का सवाल समझाओ
कुछ सेकंड में ChatGPT जवाब देना शुरू कर देगा।
- Windows App का इस्तेमाल: अगर आप बार-बार वेबसाइट नहीं खोलना चाहते हैं, तो Windows यूजर्स डेस्कटॉप ऐप भी डाउनलोड कर सकते हैं। ChatGPT Desktop App इसमें कई शॉर्टकट फीचर्स भी मिलते हैं, जैसे Alt + Space दबाकर जल्दी एक्सेस करना।
मोबाइल में ChatGPT कैसे चलाएं?
मोबाइल में ChatGPT इस्तेमाल करना और भी आसान है। Android और iPhone दोनों पर इसका आधिकारिक ऐप उपलब्ध है।
Android यूजर्स क्या करें?
अगर आपके पास Android फोन है, तो Google Play Store खोलें ChatGPT सर्च करें और OpenAI का आधिकारिक ऐप इंस्टॉल करें।
iPhone यूजर्स क्या करें?
iPhone इस्तेमाल करने वाले यूजर्स।
- Apple App Store खोलें
- ChatGPT सर्च करें
- आधिकारिक ऐप डाउनलोड करें
लॉग इन करें और इस्तेमाल शुरू करें
ऐप इंस्टॉल करने के बाद अपने अकाउंट से लॉग इन करें। अब आप सवाल टाइप करके या माइक आइकन का इस्तेमाल करके बोलकर भी सवाल पूछ सकते हैं।
READ MORE: ChatGPT क्या है और यह कैसे काम करता है?
ChatGPT के खास फीचर्स
ChatGPT सिर्फ सवाल-जवाब तक सीमित नहीं है। इसमें कई उपयोगी फीचर्स मिलते हैं।
- कंटेंट लेखन: आर्टिकल, ईमेल, सोशल मीडिया पोस्ट लिख सकता है
- पढ़ाई में मदद: नोट्स, सवाल और एक्सप्लनेशन दे सकता है
- फोटो और फाइल अपलोड: इमेज या डॉक्यूमेंट समझने में मदद
- वॉइस मोड: बोलकर सवाल पूछने की सुविधा
- कोडिंग सपोर्ट: प्रोग्रामिंग और टेक्निकल सवालों के जवाब
क्या ChatGPT फ्री है?
हां, ChatGPT का FREE वर्जन उपलब्ध है, जिसे आप बिना पैसे दिए इस्तेमाल कर सकते हैं। इसमें सामान्य सवाल, कंटेंट लेखन और कई बेसिक काम किए जा सकते हैं। अगर आपको एडवांस फीचर्स चाहिए, तो Plus Plan भी लिया जा सकता है, जिसमें बेहतर मॉडल, तेज जवाब और अतिरिक्त सुविधाएं मिलती हैं।
READ MORE: Microsoft ने Copilot को बनाया ज्यादा स्मार्ट, जानें नए AI फीचर
ध्यान रखने वाली जरूरी बातें
- हमेशा आधिकारिक ऐप या वेबसाइट का ही इस्तेमाल करें।
- किसी अनजान ऐप से लॉगिन जानकारी शेयर न करें।
- जरूरी या निजी जानकारी सोच-समझकर शेयर करें।
- सही सवाल पूछने पर बेहतर जवाब मिलते हैं।
अगर आप टेक्नोलॉजी का आसान और स्मार्ट तरीका चाहते हैं, तो ChatGPT आपके लिए काफी मददगार साबित हो सकता है।
