Google Android Show I/O 2026: Google ने खोले अपने फ्यूचर प्लान

Google Android Show I/O 2026: Google ने खोले अपने फ्यूचर प्लान

7 mins read
1 views
May 13, 2026

Google Android Show I/O 2026: गूगल (Google) ने हाल ही में The Android Show: I/O Edition इवेंट होस्ट किया है, जहां कंपनी ने Android यूजर्स के लिए आने वाले कई नए फीचर्स और अपग्रेड्स का खुलासा किया है। लगातार दूसरे साल Google ने अपने ऑपरेटिंग सिस्टम से जुड़े बड़े अपडेट्स को एक अलग वर्चुअल इवेंट में पेश किया है। यह इवेंट Google I/O का हिस्सा था, जिसे 19 और 20 मई को अलग से आयोजित किया जाएगा।

Google Android Show I/O Edition 2026: Gemini Intelligence, Googlebook Laptop और Android 17 के बड़े ऐलान

इस बार Google ने कई ऐसे फीचर्स दिखाए हैं, जो आने वाले महीनों में Android स्मार्टफोन यूजर्स तक पहुंचेंगे। कुछ फीचर्स की जानकारी पहले सामने आ चुकी थी, लेकिन कई चीजें पहली बार दिखाई गईं।

Android से iPhone पर आसान फाइल शेयरिंग

इस इवेंट का सबसे बड़ा आकर्षण नया Quick Share-AirDrop इंटरऑपरेबिलिटी सपोर्ट रहा। इस फीचर की मदद से Android यूजर्स अब iPhone पर भी आसानी से फाइल शेयर कर पाएंगे। पहले क्विक शेयर सिर्फ Android डिवाइस के बीच काम करता था, लेकिन अब यह Apple के AirDrop के साथ कम्पैटिबल बनाया जा रहा है। यह फीचर सबसे पहले Pixel 10 सीरीज में मिलेगा। इसके बाद इसे Samsung, Oppo, Vivo, OnePlus और Xiaomi के कुछ चुनिंदा मॉडल्स में रोल आउट किया जाएगा।

जिन यूजर्स के पास यह सपोर्ट नहीं होगा, उनके लिए भी Google ने नया तरीका दिया है। अब Android फोन में क्विक शेयर के जरिए QR कोड बनाकर iPhone पर क्लाउड के जरिए तुरंत फाइल शेयर की जा सकेगी।

Chrome में AI फीचर्स की एंट्री

Google अगले महीने Android के लिए Chrome ब्राउजर में नए AI फीचर्स जोड़ने जा रहा है। इसमें Gemini 3.1 को इंटीग्रेट किया जाएगा। इसकी मदद से यूजर किसी वेबपेज के बारे में सवाल पूछ सकेंगे, लंबे आर्टिकल की समरी पा सकेंगे और मुश्किल विषयों को आसान भाषा में समझ सकेंगे।

इतना ही नहीं, Gemini यूजर के कैलेंडर में इवेंट जोड़ने, Keep में रेसिपी सेव करने और Gmail में जरूरी जानकारी खोजने जैसे काम भी कर सकेगा। इसके साथ Nano Banana टूल भी आएगा, जिससे यूजर AI की मदद से विजुअल तैयार कर सकेंगे या तस्वीरों को एडिट कर पाएंगे।

READ MORE: ChatGPT से पहले Google का AI तैयार, जानें क्यों रोका लॉन्च?

Auto Browse AI एजेंट भी होगा लॉन्च

Google ने एक नया Auto Browse AI एजेंट भी पेश किया है। यह यूजर की जगह वेबसाइट्स पर जाकर शॉपिंग, फॉर्म भरने और बुकिंग जैसे काम कर सकेगा। हालांकि, शुरुआत में यह फीचर भारत में उपलब्ध नहीं होगा।

READ MORE: Google Photos में आया फीचर, चेहरा बनाएगा हसीन

Android Auto में मिलेगा नया अनुभव

Android Auto को भी नया डिजाइन मिलने वाला है। अब कार के डैशबोर्ड में एज-टू-एज Google Maps, बेहतर एनिमेशन और नए वॉलपेपर देखने को मिलेंगे। सबसे खास फीचर Immersive Navigation है, जिसमें Google Maps का 3D व्यू मिलेगा। इसमें इमारतें, रोड, लेन, ट्रैफिक लाइट और स्टॉप साइन साफ दिखाई देंगे, जिससे ड्राइविंग आसान होगी। इसके अलावा, इस साल के आखिर तक पार्क की गई कारों में YouTube वीडियो सपोर्ट भी मिलेगा। Ford, BMW, Hyundai, Mahindra, Kia, Mercedes-Benz, Tata और Volvo जैसे ब्रैंड्स इस फीचर को सपोर्ट करेंगे।

नए इमोजी और Screen Reactions फीचर

Google Android के लिए नए इमोजी भी ला रहा है। साथ ही कई पुराने इमोजी को नया डिजाइन मिलेगा। यह सबसे पहले Pixel डिवाइस पर आएंगे। इसके अलावा Screen Reactions फीचर भी लॉन्च होगा, जिससे यूजर अपनी स्क्रीन और खुद की वीडियो एक साथ रिकॉर्ड कर पाएंगे। यह फीचर खासतौर पर सोशल मीडिया क्रिएटर्स के लिए काफी उपयोगी साबित हो सकता है।

Ragini Sinha

Ragini Sinha Analytics Insight में कंटेंट एनालिस्ट के रूप में कार्यरत हैं। यहां वह स्मार्ट टेक्नोलॉजी, गेमिंग, OTT, क्रिप्टोकरेंसी, ट्रेंडिंग न्यूज और स्टॉक मार्केट जैसे विषयों पर काम करती हैं और जटिल जानकारी को सरल व प्रभावशाली कंटेंट में बदलने के लिए जानी जाती हैं।
मीडिया इंडस्ट्री में 7 सालों के अनुभव के साथ उन्होंने कंटेंट राइटर से लेकर सीनियर कंटेंट राइटर और प्रोग्राम प्रोड्यूसर तक का सफर तय किया है। उन्होंने बिहार चुनाव और दिल्ली चुनाव जैसे बड़े इवेंट्स को कवर करते हुए ग्राउंड रिपोर्टिंग और गहन विश्लेषण में मजबूत पकड़ बनाई है, जिसके लिए उन्हें पुरस्कार से सम्मानित भी किया गया है।

रागिनी ने Zee News, NewsTrack, ETV Bharat और Way2News जैसे प्रमुख मीडिया प्लेटफॉर्म्स के साथ काम किया है। उन्होंने Makhanlal Chaturvedi National University of Journalism and Communication से बैचलर डिग्री और Bharatiya Vidya Bhavan से Public Relation में अध्ययन किया है।

Petrol Diesel Price 13 May: क्या बढ़ने वाले हैं पेट्रोल-डीजल के दाम?
Previous Story

Petrol Diesel Price 13 May: क्या बढ़ने वाले हैं पेट्रोल-डीजल के दाम?

Latest from Latest news

Don't Miss