भारत के टेक मैप में बड़ा बदलाव ला सकता है Google

भारत के टेक मैप में बड़ा बदलाव ला सकता है Google

6 mins read
1 views
May 13, 2026

Google India Expansion: भारत के डिजिटल नक्शे में एक बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है। रिपोर्ट्स के अनुसार, टेक दिग्गज कंपनी Google पश्चिम बंगाल में एक बड़ा टेक्नोलॉजी हब बनाने की योजना पर काम कर रही है। इसके लिए कंपनी ने केंद्र सरकार और पश्चिम बंगाल के अधिकारियों के साथ शुरुआती बातचीत शुरू कर दी है। हालांकि, अभी तक किसी भी निवेश की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है, लेकिन यह चर्चा ही काफी महत्वपूर्ण मानी जा रही है।

इन बैठकों में Union Electronics and Information Technology Minister अश्विनी वैष्णव (Ashwini Vaishnaw) भी शामिल रहे हैं, जिन्होंने Google के प्रतिनिधियों और राज्य सरकार के अधिकारियों के साथ मिलकर संभावित प्रोजेक्ट्स पर विचार किया है। यह प्रोजेक्ट अभी शुरुआती बातचीत के स्तर पर है, लेकिन इससे उम्मीदें काफी बढ़ गई हैं।

Google West Bengal में बना सकता है बड़ा Tech Hub! अश्विनी वैष्णव की पहल से कोलकाता बन सकता है नया IT हब, Bengaluru और Hyderabad को मिलेगी टक्कर।

क्या होगा इस टेक हब में खास?

अगर यह योजना आगे बढ़ती है, तो यह हब भारत के पूर्वी हिस्से के लिए एक बड़ा बदलाव साबित हो सकता है। प्रस्तावित हब में मुख्य रूप से Cloud Services, Artificial Intelligence (AI), Digital Infrastructure और Data-Driven Technologies पर काम होने की संभावना है। इसके साथ-साथ यहां स्किल्ड टेक जॉब्स भी बड़े पैमाने पर तैयार हो सकते हैं।

आज के समय में भारत में डिजिटल सेवाओं की मांग तेजी से बढ़ रही है। सरकार, कंपनियां और स्टार्टअप्स लगातार ऑनलाइन सिस्टम और AI आधारित टेक्नोलॉजी पर निर्भर हो रहे हैं। ऐसे में यह प्रोजेक्ट भारत के डिजिटल इकोसिस्टम को और मजबूत बना सकता है।

READ MORE: Google Photos में आया फीचर, चेहरा बनाएगा हसीन

पूर्वी भारत को मिलेगा नया मौका

अब तक भारत का टेक विकास ज्यादातर बेंगलुरु, हैदराबाद, पुणे, चेन्नई और NCR क्षेत्रों में केंद्रित रहा है। पश्चिम बंगाल लंबे समय से इस सूची में अपनी मजबूत जगह बनाने की कोशिश कर रहा है। अगर Google का यह प्रस्ताव आगे बढ़ता है, तो पूर्वी भारत भी बड़े टेक हब के रूप में उभर सकता है।

यह कदम स्थानीय युवाओं के लिए भी काफी महत्वपूर्ण होगा। कोलकाता, दुर्गापुर, खड़गपुर और आसपास के क्षेत्रों के कई छात्र नौकरी के लिए दूसरे शहरों जैसे बेंगलुरु और हैदराबाद जाते हैं। अगर Google जैसी बड़ी कंपनी यहां निवेश करती है, तो उन्हें अपने ही राज्य में बेहतर अवसर मिल सकते हैं।

READ MORE: क्या चीन की SMIC चिप टेक्नोलॉजी ईरान की सेना तक पहुंच रही है?

AI और डिजिटल इंफ्रास्ट्रक्चर पर फोकस

यह प्रस्ताव भारत की बड़ी डिजिटल रणनीति से भी जुड़ा हुआ है। हाल ही में यह भी सामने आया है कि Google भारत में AI सर्वर बनाने पर गंभीरता से विचार कर रहा है। इससे देश में AI और Cloud Computing सेक्टर को और गति मिल सकती है।

Ragini Sinha

Ragini Sinha Analytics Insight में कंटेंट एनालिस्ट के रूप में कार्यरत हैं। यहां वह स्मार्ट टेक्नोलॉजी, गेमिंग, OTT, क्रिप्टोकरेंसी, ट्रेंडिंग न्यूज और स्टॉक मार्केट जैसे विषयों पर काम करती हैं और जटिल जानकारी को सरल व प्रभावशाली कंटेंट में बदलने के लिए जानी जाती हैं।
मीडिया इंडस्ट्री में 7 सालों के अनुभव के साथ उन्होंने कंटेंट राइटर से लेकर सीनियर कंटेंट राइटर और प्रोग्राम प्रोड्यूसर तक का सफर तय किया है। उन्होंने बिहार चुनाव और दिल्ली चुनाव जैसे बड़े इवेंट्स को कवर करते हुए ग्राउंड रिपोर्टिंग और गहन विश्लेषण में मजबूत पकड़ बनाई है, जिसके लिए उन्हें पुरस्कार से सम्मानित भी किया गया है।

रागिनी ने Zee News, NewsTrack, ETV Bharat और Way2News जैसे प्रमुख मीडिया प्लेटफॉर्म्स के साथ काम किया है। उन्होंने Makhanlal Chaturvedi National University of Journalism and Communication से बैचलर डिग्री और Bharatiya Vidya Bhavan से Public Relation में अध्ययन किया है।

67 करोड़ रुपए की फंडिंग से Mekr का बड़ा विस्तार, अब ग्लोबल मार्केट पर नजर
Previous Story

67 करोड़ रुपए की फंडिंग से Mekr का बड़ा विस्तार, अब ग्लोबल मार्केट पर नजर

Latest from Artificial Intellience

Don't Miss