iOS 265 Update Iphone New Features

iPhone यूजर्स की बल्ले-बल्ले! इस हफ्ते मिलेंगे 3 बड़े फीचर्स

6 mins read
16 views
May 11, 2026

iPhone New Features: अगर आप iPhone इस्तेमाल करते हैं, तो आपके लिए बड़ी खबर है। Apple बहुत जल्द अपना नया iOS 26.5 अपडेट (iOS 26.5 Update) रोलआउट कर सकता है। फिलहाल, यह अपडेट डेवलपर्स और Beta टेस्टिंग यूजर्स के लिए उपलब्ध है, लेकिन उम्मीद जताई जा रही है कि इसका स्टेबल वर्जन इसी हफ्ते आम यूजर्स के लिए जारी किया जा सकता है। हालांकि, कंपनी ने अभी तक आधिकारिक तौर पर iOS 26.5 रिलीज की तारीख (iOS 26.5 Release Date) का ऐलान नहीं किया है, लेकिन रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि इसका इंतजार जल्द खत्म हो सकता है।

इस बार के iPhone Software Update में कुछ नए और काम के फीचर्स देखने को मिल सकते हैं। हालांकि, Siri और एडवांस AI से जुड़े बड़े बदलाव अभी नहीं आने वाले हैं। माना जा रहा है कि वे फीचर्स अगले बड़े अपडेट यानी iOS 27 के साथ पेश किए जाएंगे, जिसे जून में WWDC इवेंट के दौरान दिखाया जा सकता है और सितंबर में नए iPhone मॉडल्स के साथ रिलीज किया जाएगा।

iOS 26.5 अपडेट इस हफ्ते आ रहा है! iPhone यूजर्स को मिलेंगे RCS एन्क्रिप्शन, Apple Maps सजेस्टेड प्लेसेस और नया Pride वॉलपेपर।

Suggested Places फीचर देगा स्मार्ट सुझाव

iPhone New Features की बात करें तो iOS 26.5 में एक नया ‘Suggested Places’ फीचर शामिल किया जा सकता है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, यह फीचर यूजर्स की लोकेशन और सर्च हिस्ट्री के आधार पर जगहों के सुझाव देगा। यह फीचर Apple Maps में दिखाई देने वाले विज्ञापनों के साथ जोड़ा जा सकता है।

पहले ही पुष्टि हो चुकी है कि Apple अपने मैप्स ऐप में विज्ञापन लाने की तैयारी कर रहा है। ऐसे में संभावना है कि iOS 26.5 अपडेट के साथ अमेरिका और कनाडा की कंपनियां सर्च रिजल्ट्स और Suggested Places सेक्शन में अपने विज्ञापन सबसे ऊपर दिखा सकेंगी।

READ MORE: Apple का बड़ा प्लान! Intel और Samsung से शुरुआती बातचीत

RCS Messages होंगे और ज्यादा सुरक्षित

इस iPhone Software Update का दूसरा बड़ा फीचर RCS मैसेजिंग से जुड़ा है। इससे iPhone और Android यूजर्स के बीच मैसेजिंग का अनुभव पहले से बेहतर और ज्यादा सुरक्षित हो सकता है। दरअसल, iOS 26.4 Beta अपडेट में RCS मैसेज के लिए एंड-टू-एंड एन्क्रिप्शन (End-to-end encryption) को जोड़ा गया था। अब उम्मीद की जा रही है कि iOS 26.5 में इसे और बेहतर तरीके से रोलआउट किया जाएगा।

इसका मतलब यह है कि iPhone और Android के बीच भेजे गए मैसेज केवल भेजने वाला और पाने वाला ही पढ़ सकेगा, जिससे प्राइवेसी और सिक्योरिटी मजबूत होगी। हालांकि शुरुआत में यह फीचर केवल सपोर्टेड कैरियर्स पर उपलब्ध हो सकता है।

नए Pride Edition Wallpapers भी होंगे शामिल

Apple इस अपडेट के साथ नए Pride Edition Wallpapers भी जारी कर सकता है। इन वॉलपेपर्स में अलग-अलग रंगों का आकर्षक मिश्रण देखने को मिलेगा, जो Liquid Glass डिजाइन के साथ बेहतर तरीके से मैच करेगा। रिपोर्ट्स के मुताबिक, यूजर्स को कुल 75 रंगों में से 12 अलग-अलग रंग चुनकर अपनी पसंद की पर्सनलाइज्ड थीम बनाने का विकल्प भी मिल सकता है।

READ MORE: IPhone युजर्स को मिलेगा करोड़ों, जानें क्या है Apple की गलती

Ragini Sinha

Ragini Sinha Analytics Insight में कंटेंट एनालिस्ट के रूप में कार्यरत हैं। यहां वह स्मार्ट टेक्नोलॉजी, गेमिंग, OTT, क्रिप्टोकरेंसी, ट्रेंडिंग न्यूज और स्टॉक मार्केट जैसे विषयों पर काम करती हैं और जटिल जानकारी को सरल व प्रभावशाली कंटेंट में बदलने के लिए जानी जाती हैं।
मीडिया इंडस्ट्री में 7 सालों के अनुभव के साथ उन्होंने कंटेंट राइटर से लेकर सीनियर कंटेंट राइटर और प्रोग्राम प्रोड्यूसर तक का सफर तय किया है। उन्होंने बिहार चुनाव और दिल्ली चुनाव जैसे बड़े इवेंट्स को कवर करते हुए ग्राउंड रिपोर्टिंग और गहन विश्लेषण में मजबूत पकड़ बनाई है, जिसके लिए उन्हें पुरस्कार से सम्मानित भी किया गया है।

रागिनी ने Zee News, NewsTrack, ETV Bharat और Way2News जैसे प्रमुख मीडिया प्लेटफॉर्म्स के साथ काम किया है। उन्होंने Makhanlal Chaturvedi National University of Journalism and Communication से बैचलर डिग्री और Bharatiya Vidya Bhavan से Public Relation में अध्ययन किया है।

India GDP Crisis
Previous Story

‘महंगाई का खतरा बढ़ेगा और…’ PM मोदी की इस अपील के बाद बढ़ी टेंशन

LayerZero Fallout Pushes $2B Crypto Protocols to Chainlink
Next Story

2 अरब डॉलर के क्रिप्टो प्रोटोकॉल्स ने LayerZero से बनाई दूरी

Latest from Latest news

Don't Miss