Artificial Intelligence News: ChatGPT का नया अपडेट ChatGPT 5.5 इन दिनों चर्चा में है। यह अपडेट सिर्फ अपनी नई सुविधाओं के लिए नहीं, बल्कि एक अजीब और मजेदार व्यवहार की वजह से भी वायरल हो रहा है। कई यूजर्स ने X पर बताया कि AI कभी-कभी अपनी जवाबों में ‘goblin’, ‘gremlin’ और अन्य काल्पनिक जीवों का जिक्र करने लगा है।
ChatGPT के नए वर्जन में AI के अनोखे व्यवहार को लेकर चर्चा तेज है, Goblin जैसे शब्दों का इस्तेमाल सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है।
सोशल मीडिया पर वायरल हुआ नया ट्रेंड
यूजर्स ने इस अजीब व्यवहार के स्क्रीनशॉट शेयर किए, जो तेजी से वायरल हो गए। कुछ लोगों ने इसे डंगऑन और एनीमे जैसी फीलिंग से जोड़ दिया। इस मजेदार और अलग अंदाज ने इंटरनेट पर खूब चर्चा बटोरी।
OpenAI ने क्या कहा?
OpenAI ने इस समस्या को स्वीकार किया है और कहा कि यह व्यवहार जानबूझकर नहीं था। कंपनी के अनुसार यह ट्रेनिंग प्रोसेस से जुड़ा हुआ है और इसे ठीक करने पर काम किया जा रहा है।
‘Goblin’ व्यवहार कैसे शुरू हुआ?
OpenAI ने बताया कि पुराने मॉडल जैसे GPT-5.1 में ‘Nerdy’ नाम का एक पर्सनैलिटी ट्यूनिंग फीचर था। इसमें मॉडल को थोड़ा क्रिएटिव और मजेदार जवाब देने के लिए ट्रेन किया गया था। इसी दौरान AI ने रूपक में गॉब्लिन और ग्रेमलिन जैसे शब्दों का इस्तेमाल करना शुरू कर दिया।
READ MORE: क्या खत्म हो जाएगा Xbox Gaming का क्रेज? जानें वजह
कैसे फैल गई यह आदत?
मॉडल को ट्रेन करने के दौरान जब किसी खास स्टाइल को बार-बार रिवार्ड किया गया, तो वह पूरे सिस्टम में फैल गया। मजेदार जवाब पसंद किए गए, वे ज्यादा इस्तेमाल होने लगे। फिर उन्हीं जवाबों को दोबारा ट्रेनिंग में शामिल किया गया, जिससे यह स्टाइल सामान्य बन गया।
समस्या क्यों बढ़ी?
इस वजह से AI ने कई बार ऐसे शब्दों का इस्तेमाल करना शुरू कर दिया जो जरूरी नहीं थे। जैसे goblin, troll और gremlin जैसे शब्द कई जगह बिना जरूरत के आने लगे। OpenAI ने कहा है कि नए ट्रेनिंग रन में इस तरह के रिवार्ड्स को हटाया जा रहा है। साथ ही अनावश्यक और काल्पनिक रेफरेंस को कम करने पर भी काम चल रहा है। हालांकि, ChatGPT 5.5 की ट्रेनिंग पहले शुरू हो चुकी थी, इसलिए यह व्यवहार अभी पूरी तरह खत्म नहीं हुआ है।
READ MORE: Netflix पर गर्दा उ़़ड़ा रही राजकुमार राव की ‘Toaster’
आगे क्या होगा?
OpenAI का कहना है कि आने वाले अपडेट्स में इस समस्या को ठीक किया जाएगा। वहीं, कंपनी के CEO सैम ऑल्टमैन ने इस पूरे ट्रेंड को हल्के मजाकिया अंदाज में लिया और सोशल मीडिया पर इसका जिक्र भी किया। यह मामला दिखाता है कि AI ट्रेनिंग में छोटे बदलाव भी बड़े और अनोखे परिणाम दे सकते हैं।
