Oppo Reno 16, Reno 16 Pro Set to Launch Later This Month; Pre-Reservations Begin

कैमरा लवर्स के लिए बड़ी खबर! Oppo Reno 16 प्रो शीघ्र होगा लॉन्च…जानें खूबियां

5 mins read
3 views
May 2, 2026

Oppo Reno 16 launch date: स्मार्टपोन मार्केट में हर दिन किसी न किसी कंपनी की ओर से नया म़ॉडल पेश की जा रही है। अब स्मार्टफोन में नए- नए फीचर्स जोड़कर यूजर्स को आकर्षित करने की कोशिश की जा रही है।  इसी कड़ी में Oppo अपनी नई Reno 16 सीरीज को लॉन्च करने की तैयारी में है। इस सीरीज के बाजार में आने से मार्केट कंपनी ने आधिकारिक तौर पर कन्फर्म किया है। Oppo Reno 16 और Oppo Reno 16 Pro जल्द लॉन्च होंगे। चीन में इन फोन्स के लिए प्री-रिजर्वेशन शुरू हो चुके हैं। खास ऑफर के तहत यूजर्स को शुरुआती बुकिंग पर अतिरिक्त फायदे भी मिल रहे हैं।

अगर आप ओप्पो स्मार्टफोन यूजर्स हैं तो यह खबर आपके लिए है। नई Oppo Reno 16 सीरीज जल्द लॉन्च होगी, जानें फीचर्स और डिटेल्स।

कब तक आएगा फोन?

हालांकि सटीक लॉन्च डेट सामने नहीं आई है। लेकिन यह सीरीज इसी महीने चीन में लॉन्च हो सकती है। रिपोर्ट्स की मानें तो, ग्लोबल मार्केट में इसकी एंट्री जुलाई-अगस्त तक हो सकती है। भारत में भी इसके जल्द आने की उम्मीद है।

READ MORE- OnePlus और Realme का मर्जर, यूजर्स के लिए बड़े बदलाव संभव

डिस्प्ले और परफॉर्मेंस का वादा

लीक्स के अनुसार Oppo Reno 16 में 6.32 इंच की OLED डिस्प्ले दी जा सकती है। इसमें 120Hz रिफ्रेश रेट मिलेगा। यह फोन MediaTek Dimensity 8500 प्रोसेसर पर चल सकता है, जो डेली यूज और गेमिंग के लिए बेहतर माना जाता है। वहीं Oppo Reno 16 Pro में 6.78 इंच की LTPO OLED डिस्प्ले मिलने की संभावना है। इसमें Dimensity 9500s चिपसेट दिया जा सकता है। साथ ही 7000mAh बैटरी और 80W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट इसे और पावरफुल बनाते हैं।

READ MORE- Realme 16x 5G जल्द लॉन्च, कीमत और फीचर्स जानें

कैमरा पर विशेष ध्यान, मिलेगा 200MP

दोनों ही स्मार्टफोन में 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा मिलने की उम्मीद है। लीक रिपोर्ट की माने तो ओआईएस सपोर्ट के साथ यह कैमरा बेहतर फोटोग्राफी और वीडियो के खास हो सकता है। देगा। रेनो 16 सीरीज को Oppo Reno 15 और Oppo Reno 15 Pro के अपग्रेड के तौर पर देखा जा रहा है। नए मॉडल में बेहतर बैटरी, कैमरा और परफॉर्मेंस मिलने की उम्मीद है।

अगर लीक सही साबित होते हैं, तो ओप्पो  की एंट्री सें कई ऐसे ब्रांड्स हैं जिनको कड़ी चुनौती दे सकती है। लेकिन इसके लिए थोड़ा इंतजार करना पड़ सकता है।

Rahul Ray

मैं एनेलिटिक्स इनसाइट के लिए टेक, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, क्रिप्टोकरेंसी, साइबर सिक्योरिटी, गैजेट्स, मोबाइल ऐप्स, ओटीटी प्लेटफॉर्म को कवर करता हूं। मुझे
मीडिया क्षेत्र में 10 वर्षों का अनुभव है। हिन्द पोस्ट हिन्दी मैगज़ीन, ईटीवी भारत और दैनिक भास्कर जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ कार्य करते हुए प्रिंट और डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय भूमिका निभाई है। दिल्ली और बिहार के विभिन्न जिलों में न्यूज़ रिपोर्टिंग, ग्राउंड स्टोरीज़, कंटेंट प्लानिंग, कॉपी एडिटिंग एवं कंटेंट एडिटिंग से जुड़ी विभिन्न जिम्मेदारियों को सफलतापूर्वक संभालने का अनुभव है। मैंने भारतीय विद्या भवन, दिल्ली से मास कम्युनिकेशन में डिप्लोमा और गुरु जम्भेश्वर विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, हिसार से डिग्री प्राप्त की है। पाठक केंद्रित कंटेंट तैयार करना मेरी कार्यशैली में शामिल रही है।

ChatGPT 5.5 ‘Goblin Glitch’ वायरल, AI मजेदार बहस छिड़ी ऑनलाइन
Previous Story

ChatGPT 5.5 ‘Goblin Glitch’ वायरल, AI मजेदार बहस छिड़ी ऑनलाइन

Latest from Gadgets

Don't Miss