Budget AC India: भारत में गर्मी हर साल बढ़ रही है। हर दिन तापमान बढ़ रहा है। जिससे हीटवेव आम बात सी हो गई है। ऐसे में एयर कंडीशनर अब जरूरत बन चुका है। पहले यह विलासता का चीज माना जाता था। अब यह हर घर तक पहुंच रहा है। साल 2026 में बजट AC की मांग तेजी से बढ़ी है। अच्छी बात यह है कि कम कीमत में भी अच्छे फीचर्स मिल रहे हैं। इन्वर्टर तकनीक अब आम हो गई है। स्टार रेटिंग भी बेहतर मिलती है। 30,000 से 50,000 रुपये के बीच कई अच्छे विकल्प मौजूद हैं।
सस्ती कीमत में बढ़िया कूलिंग चाहिए? यहां जानें 30K, 40K और 50K के अंदर सबसे अच्छे AC की लिस्ट और तुलना।
30,000 रूपए के अंदर बचतवाले ऑप्शन
इस बजट में एंट्री लेवल AC मिलते हैं। कीमत कम होती है। लेकिन जरूरत पूरी हो जाती है। 1 टन और 1.5 टन के मॉडल ज्यादा मिलते हैं। ये छोटे कमरे के लिए सही रहते हैं। Godrej, Voltas और Whirlpool जैसे ब्रांड इस रेंज में अच्छे विकल्प देते हैं। इन AC में 3 स्टार रेटिंग मिलती है। बिजली की खपत कंट्रोल में रहती है। कई मॉडल में कन्वर्टिबल मोड भी मिलता है। कूलिंग जरूरत के अनुसार बदल सकते हैं। यह बजट कम खर्च वालों के लिए सही है।
40,000 हजार के अंदर वैल्यू फॉर मनी
यह सबसे चर्चित बजट है। लोग इसी रेंज को ज्यादा पसंद करते हैं। इसमें बेहतर कूलिंग मिलती है। कंप्रेसर मजबूत होता है। बिल्ड क्वालिटी भी अच्छी होती है। डाइकिन, LG और ब्लूस्टार इस कैटेगरी में आगे हैं। इन AC में नॉइज़ कम होता है। कूलिंग तेज मिलती है। कुछ मॉडल में Wi-Fi फीचर भी मिलता है। मोबाइल से कंट्रोल कर सकते हैं। यह मिड साइज कमरे के लिए सही है।
READ MORE– 45°C गर्मी में कौन टिकेगा, कूलर या AC? जानिए सही विकल्प
50,000 रूपए के अंदर प्रीमियम फीचर्स वाले AC
इस बजट में बेहतर अनुभव मिलता है। फीचर्स ज्यादा एडवांस होते हैं। 5 स्टार रेटिंग वाले AC मिलते हैं। बिजली की बचत ज्यादा होती है। सैमसंग, Hitachi और वोल्टास इस रेंज में अच्छे विकल्प देते हैं। एआई बेस्ड कूलिंग मिलती है। स्मार्ट ऐप कंट्रोल मिलता है। एयर फिल्ट्रेशन बेहतर होता है। बड़े कमरे के लिए यह सही है। लंबे समय के लिए अच्छा निवेश है।
READ MORE– 2026 में AC खरीदने की पूरी गाइड: अपने घर के लिए सही एयर कंडीशनर कैसे चुनें
कौन सा बजट किसके लिए बेहतर
30,000 रुपये के AC बेसिक जरूरत के लिए सही हैं। छोटे कमरे के लिए बेहतर हैं। 40,000 रुपये वाले AC संतुलित विकल्प हैं। फीचर्स और परफॉर्मेंस दोनों अच्छे मिलते हैं। 50,000 रुपये वाले AC प्रीमियम जैसा फी देगा। बिजली की बचत ज्यादा होती है। स्मार्ट फीचर्स भी मिलते हैं। लेकिन AC खरीदने से पहले कुछ बातें जरूर देखें। कमरे का साइज देखें। सही टन क्षमता चुनें। स्टार रेटिंग पर ध्यान दें। इन्वर्टर तकनीक जरूरी है। इससे बिजली की बचत होती है।
सही AC चुनने से आराम बढ़ता है। बिजली बिल भी कम आता है इसलिए बिना किसी हड़बड़ाहट के तसल्ली से खरीददारी करें।
