Lenovo Idea Tab Pro Gen 2 Launched in India

टैबलेट नहीं, छोटा कंप्यूटर है ये! Lenovo Idea Tab Pro Gen 2 की एंट्री।

6 mins read
12 views
April 29, 2026

Lenovo Idea Tab Pro Gen 2 India: लेनोवो ने भारतीय टैबलेट बाजार में अपनी पकड़ मजबूत करने के लिए Lenovo Idea Tab Pro Gen 2 को आधिकारिक तौर पर लॉन्च कर दिया है। यह टैबलेट शक्तिशाली प्रोसेसर के साथ- साथ ऑन-डिवाइस AI फीचर्स को लेकर काफी चर्चा में। लेनोवो का यह नया फ्लैगशिप टैबलेट Snapdragon 8s Gen 4 चिपसेट से लैस है। इसमें लगा क्वालकॉम हेक्सागन NPU विशेष रूप से एआई  कार्यों के लिए डिज़ाइन किया गया है। यूजर्स को इसमें एआई नोट, स्मार्ट रीडर, और लाइव ट्रांस्क्राइब जैसे एडवांस फीचर्स मिलेंगे। साथ ही, गूगल का Gemini और Circle to Search भी इसमें पहले से मौजूद हैं, जो आपके काम करने के तरीके को पूरी तरह बदल देंगे।

अब टैबलेट भी करेगा ‘स्मार्ट’ बातें! Lenovo Idea Tab Pro Gen 2 में आए जादुई AI फीचर्स। जानिए बहुत सारी खूबियां के बार में विस्तार से।

शानदार 3.5K डिस्प्ले और डिजाइन

​अगर आप मनोरंजन या ग्राफिक्स के शौकीन हैं, तो इसका 13 इंच का 3.5K डिस्प्ले आपको मंत्रमुग्ध कर देगा। 800 निट्स की ब्राइटनेस और डॉल्बी विजन सपोर्ट भी मिलेगा। विजुअल्स एक्सपीरियंस काफी शानदार है। इसकी मोटाई महज 6.20mm है। इतने बड़े टैबलेट के लिए काफी स्लिम है। यह क्लाउड ग्रे, जेली मिंट और लूना ग्रे जैसे आकर्षक रंगों में उपलब्ध होगा। साउंड के मामले में लेनोवो ने कोई समझौता नहीं किया है। इसमें चार JBL स्पीकर्स दिए गए हैं। यह डॉल्बी एटमॉस को सपोर्ट करता है।  जिससे घर पर ही सिनेमा जैसा अनुभव मिलता है। कनेक्टिविटी के लिए इसमें लेटेस्ट Wi-Fi 7 और Bluetooth 6 दिया गया है।

READ MORE- iPhone में 200MP कैमरा अपग्रेड, यूजर्स को लंबा इंतजार

विशाल बैटरी और उत्पादकता

​प्रोफेशनल यूजर्स के लिए इसमें 10,200mAh की विशाल बैटरी दी गई है।  45W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। बॉक्स के साथ Lenovo Tab Pen Plus मिलता है।  जिसमें 4,096 स्तरों की प्रेशर सेंसिटिविटी है। जो इसे क्रिएटिव आर्टिस्ट्स के लिए परफेक्ट बनाती है। इसके अलावा, आप अलग से कीबोर्ड पैक खरीदकर इसे एक लैपटॉप की तरह भी इस्तेमाल कर सकते हैं।

READ MORE- चार्जिंग की टेंशन खत्म, 7200mAh बैटरी वाला Vivo Y500s बाजार में धमाकेदार एंट्री

कीमत, ऑफर्स और सॉफ्टवेयर सपोर्ट

भारत में 8GB+256GB वेरिएंट की कीमत 39,999 रूपए रखी गई है। लॉन्च ऑफर के तहत ग्राहकों को 3,000 का इंस्टेंट बैंक डिस्काउंट मिलेगा।  जिससे इसकी प्रभावी कीमत 36,999 हो जाएगी। यह लेटेस्ट Android 16 पर चलता है। Android 18 तक के अपडेट और 2030 तक सुरक्षा पैच देने का वादा किया है। इसकी बिक्री 1 मई से शुरू होगी।

Rahul Ray

मैं एनेलिटिक्स इनसाइट के लिए टेक, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, क्रिप्टोकरेंसी, साइबर सिक्योरिटी, गैजेट्स, मोबाइल ऐप्स, ओटीटी प्लेटफॉर्म को कवर करता हूं। मुझे
मीडिया क्षेत्र में 10 वर्षों का अनुभव है। हिन्द पोस्ट हिन्दी मैगज़ीन, ईटीवी भारत और दैनिक भास्कर जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ कार्य करते हुए प्रिंट और डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय भूमिका निभाई है। दिल्ली और बिहार के विभिन्न जिलों में न्यूज़ रिपोर्टिंग, ग्राउंड स्टोरीज़, कंटेंट प्लानिंग, कॉपी एडिटिंग एवं कंटेंट एडिटिंग से जुड़ी विभिन्न जिम्मेदारियों को सफलतापूर्वक संभालने का अनुभव है। मैंने भारतीय विद्या भवन, दिल्ली से मास कम्युनिकेशन में डिप्लोमा और गुरु जम्भेश्वर विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, हिसार से डिग्री प्राप्त की है। पाठक केंद्रित कंटेंट तैयार करना मेरी कार्यशैली में शामिल रही है।

The Family Man Season 4
Previous Story

‘द फैमिली मैन 4’ में खुलेगा लोनावाला का राज, मनोज बाजपेयी ने दिया हिंट

कम बिजली खपत वाले बेस्ट एयर कूलर जो आपके कमरे को रखेगा ठंडा-ठंडा कूल-कूल!
Next Story

कम बिजली खपत वाले बेस्ट एयर कूलर जो आपके कमरे को रखेगा ठंडा-ठंडा कूल-कूल!

Latest from Gadgets

Don't Miss