crypto news bitcoin dip solana quantum upgrade

क्रिप्टो मार्केट अपडेट: बिटकॉइन में गिरावट, लेकिन सोलाना और पुजी पेंग्विन्स ने चौंकाया!

8 mins read
11 views
April 28, 2026

Crypto Market Dip: क्रिप्टो बाजार के लिए पिछला हफ्ता उतार-चढ़ाव और बड़ी घोषणाओं भरा रहा है। एक तरफ जहां कीमतों में गिरावट ने निवेशकों को परेशान किया। वहीं, दूसरी तरफ भविष्य की तैयारी और जमीनी स्तर पर बढ़ते एडॉप्शन ने एक नई उम्मीद जगाई है। ​क्रिप्टो बाजार के लिए सप्ताह की शुरुआत उत्साहजनक नहीं रही। बिटकॉइन में 1.5 प्रतिशत की गिरावट देखी गई, जिससे इसकी कीमत 77,000 डॉलर के मनोवैज्ञानिक स्तर से नीचे आ गई। इस गिरावट का असर पूरे बाजार पर दिखा और कुल मार्केट कैप से लगभग 20 बिलियन डॉलर साफ हो गए। अधिकांश बड़े अल्टकॉइन्स भी लाल निशान में कारोबार कर रहे हैं। वजह बाजार में बढ़ते सेलर्स के वर्चस्व की है।

बिना शोर मचाए ‘पुजी पेंग्विन्स’ ने कर दिखाया कमाल; क्या यही है क्रिप्टो को घर-घर पहुँचाने का तरीका? जानिए पूरी कहानी विस्तार से।

​क्लैरिटी एक्ट, क्या समय हाथ से निकल रहा है?

​कीमतों से इतर, अमेरिका में क्लैरिटी एक्ट  को लेकर चिंताएं बढ़ गई हैं। अगस्त के अवकाश से पहले इस कानून को पारित कराने के लिए अब केवल 9 से 10 वर्किंग वीक ही बचे हैं। सीनेटर सिंथिया लूमिस ने संकेत दिया है कि मई में इस पर चर्चा हो सकती है। हालांकि, सीनेट के पास बजट और होमलैंड सिक्योरिटी जैसे कई अन्य महत्वपूर्ण मुद्दे भी लंबित हैं। जिससे क्रिप्टो बिल के भविष्य पर संशय के बादल मंडरा रहे हैं।

गिरते बाजार में बढ़ता भरोसा

​भले ही कीमतें गिर रही हों, लेकिन नेटवर्क पर यूजर्स की संख्या तेजी से बढ़ रही है। Ethereum अपने इतिहास में पहली बार 19 करोड़ होल्डर्स के करीब पहुंच गया है। जबकि बिटकॉइन होल्डर्स की संख्या 6 करोड़ को छूने वाली है। इसके अलावा USDT, XRP और Dogecoin के नेटवर्क पर भी एक्टिव होल्डर्स की संख्या में मजबूती बनी हुई है, जो दिखाता है कि लंबी अवधि का भरोसा अभी भी कायम है।

पुजी पेंग्विन्स का खिलौनों से क्रिप्टो तक का सफर

​NFT की दुनिया में Pudgy Penguins ने एक नया मिसाल पेश किया है। यह प्रोजेक्ट वॉलमार्ट और टारगेट जैसे स्टोर्स पर अपने खिलौने बेचकर रोजाना 100,000 डॉलर की कमाई कर रहा है। इनकी रणनीति कमाल की है: आम लोग स्टोर से खिलौना खरीदते हैं, क्यूआर कोड स्कैन करते हैं और धीरे-धीरे क्रिप्टो की दुनिया Pudgy World में प्रवेश कर जाते हैं। यही कारण है कि अप्रैल में इसके टोकन और NFT फ्लोर प्राइस दोनों में भारी उछाल देखा गया।

READ MORE- अब कैश नहीं, Bitcoin चलेगा! जापान का नया Visa Crypto Card

सोलाना का ‘क्वांटम’ सुरक्षा कवच

​तकनीकी मोर्चे पर Solana ने भविष्य की तैयारी शुरू कर दी है। सोलाना फाउंडेशन ने Falcon पोस्ट-क्वांटम सिग्नेचर स्कीम को चुना है। इसका मतलब है कि भविष्य में अगर क्वांटम कंप्यूटिंग शक्तिशाली होती है, तो भी सोलाना का नेटवर्क सुरक्षित रहेगा। हालांकि अभी किसी बड़े बदलाव की जरूरत नहीं है, लेकिन इस माइग्रेशन प्लान ने सोलाना को अन्य ब्लॉकचेन की तुलना में तकनीकी रूप से आगे खड़ा कर दिया है।

READ MORE- गिरावट से उछला बाजार! Sensex-Nifty की वापसी के पीछे क्या है राज?

एनवीडिया का वैश्विक दबदबा

आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस की दिग्गज कंपनी एनवीडिया ने शेयर बाजार में इतिहास रच दिया है। वैश्विक शेयर बाजार सूचकांक MSCI ACWI में एनवीडिया की हिस्सेदारी अब 4.96 प्रतिशत हो गई है, जो जापान जैसे पूरे देश के शेयर बाजार 4.94 प्रतिशत से भी ज्यादा है। यह दिखाता है कि एआई और कंप्यूटिंग पावर की मांग किस कदर पूरी दुनिया की अर्थव्यवस्था को नियंत्रित कर रही है।

Rahul Ray

मैं एनेलिटिक्स इनसाइट के लिए टेक, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, क्रिप्टोकरेंसी, साइबर सिक्योरिटी, गैजेट्स, मोबाइल ऐप्स, ओटीटी प्लेटफॉर्म को कवर करता हूं। मुझे
मीडिया क्षेत्र में 10 वर्षों का अनुभव है। हिन्द पोस्ट हिन्दी मैगज़ीन, ईटीवी भारत और दैनिक भास्कर जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ कार्य करते हुए प्रिंट और डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय भूमिका निभाई है। दिल्ली और बिहार के विभिन्न जिलों में न्यूज़ रिपोर्टिंग, ग्राउंड स्टोरीज़, कंटेंट प्लानिंग, कॉपी एडिटिंग एवं कंटेंट एडिटिंग से जुड़ी विभिन्न जिम्मेदारियों को सफलतापूर्वक संभालने का अनुभव है। मैंने भारतीय विद्या भवन, दिल्ली से मास कम्युनिकेशन में डिप्लोमा और गुरु जम्भेश्वर विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, हिसार से डिग्री प्राप्त की है। पाठक केंद्रित कंटेंट तैयार करना मेरी कार्यशैली में शामिल रही है।

Meta space solar energy
Previous Story

Space Solar Power: क्या मेटा का यह ‘जादुई’ सैटेलाइट बदल देगा एआई की दुनिया?

russian superyacht breaches strait of hormuz iran war update
Next Story

पुतिन-ईरान की ‘सीक्रेट डील’? अमेरिकी नौसेना को ठेंगा दिखाकर जलडमरूमध्य से पार हुआ रूसी यॉट

Latest from Cryptocurrency

Binance का AI वॉलेट लॉन्च

Binance का AI वॉलेट लॉन्च! 250M यूजर्स के लिए नया दौर, Pepeto में पैसों की बारिश

Binance AI Wallet:  आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस की का प्रभाव अब हर क्षेत्र में पहुंच चुका है। जिसके कारण क्रिप्टो करेंसी मार्केट की दुनिया में बड़ा

Don't Miss