Vivo Y500s launch: चीन में लॉन्च हुआ Vivo Y500s स्मार्टफोन। बजट सेगमेंट में नई प्लानिंग के साथ आया है। इस फोन की सबसे बड़ी खासियत इसकी 7,200mAh की बड़ी बैटरी है। कंपनी ने इसे खास तौर पर उन यूजर्स के लिए डिजाइन किया है। जिसे ऐसी बैटरी चाहिए जिसे चार्ज करने पर भर दिन फिर से चार्ज करने की जरूरत ही न हो। इसके बैटरी बैकअप डिवाइस का सबसे मजबूत पक्ष बनकर उभरा है। तो आइए जानतें हैं फीचर्स और कीमत यहां विस्तार से।
Vivo Y500s लॉन्च, 7200mAh बैटरी और 50MP कैमरा के साथ बजट 5G सेगमेंट में नई एंट्री, जानिए कीमत और फीचर्स और बहुत कुछ यहां।
दमदार डिस्प्ले, प्रोसेसर और बड़ा स्टोरेज
फोन में 6.75 इंच की बड़ी LCD स्क्रीन दी गई है। यह 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ आती है। इससे स्क्रॉलिंग और वीडियो देखने का अनुभव बेहतर होता है। परफॉर्मेंस के लिए इसमें Snapdragon 4 Gen 2 प्रोसेसर दिया गया है। यह एंट्री-लेवल यूजर्स के लिए स्पीड और अच्छे तरीके से कामकाज प्रदान करता है। डिवाइस में 12GB तक RAM और 512GB तक स्टोरेज का विकल्प मिलता है। यह यूजर्स को ज्यादा डेटा रखने की सुविधा देता है।
READ MORE- DSLR और पावरबैंक दोनों की छुट्टी! iQOO के नए फोन में मिलेगा पहाड़ जैसी बैटरी
Vivo Y500s की कीमत
इस नए मॉडल का दाम चीन में 1800 CNY रखा गया है। अगर इसे भारतीय मुद्रा में आंका जाए तो इसकी कीमत करीब 24800 तक हो सकती है। 12GB तक RAM और 256 GB तक स्टोरेज की कीमत चीन में 2200 CNY रखा गया है। भारतीय मुद्रा 30400 रूपए इसकी कीमत हो सकती है। यह फोन Android 16 आधारित OriginOS 6 पर चलता है। इससे लेटेस्ट फीचर्स और अपडेट का फायदा मिलता है।
READ MORE- Vivo X300 FE या X200 FE: कौन सा फोन बेहतर रहेगा
कैमरा और कनेक्टिविटी फीचर्स
फोटोग्राफी के लिए इसमें 50 मेगापिक्सल का मुख्य कैमरा दिया गया है। सेल्फी के लिए 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मौजूद है। कनेक्टिविटी के लिए 5G, 4G LTE, Wi-Fi, Bluetooth और NFC जैसे विकल्प मिलते हैं। इससे फोन हर तरह के नेटवर्क और उपयोग के लिए तैयार है। फोन में साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है। साथ ही फेस अनलॉक की सुविधा भी मौजूद है। इसके अलावा इसमें कई सेंसर दिए गए हैं। डिवाइस में इन्फ्रारेड रिमोट कंट्रोल फीचर भी है।
