iQOO Neo 11 Leak: स्मार्टफोन बाजार में iQOO एक बार फिर बड़ी हलचल मचाने के लिए तैयार है। ताज़ा लीक्स के मुताबिक कंपनी एक ऐसे स्मार्टफोन पर काम कर रही है जो पावर और परफॉर्मेंस की सारी सीमाओं को तोड़ देगा। इसकी जानकरी चीन के मशहूर टिप्सटर डिजिटल चैट स्टेशन ने दी है। लीक्स में की माने तो इस नए डिवाइस में MediaTek Dimensity 9500 चिपसेट मिल सकता है। अगर ऐसा हुआ तो यह अब तक के सबसे तेज़ फोंस की कतार में खड़ा होता हुआ दिखाई देगा।
iQOO के नए स्मार्टफोन में मिलेगी विशाल बैटरी और 200MP का शानदार कैमरा। जानें Dimensity 9500 चिपसेट से लैस इस फोन के सभी लीक्ड फीचर्स।
नाम को लेकर बनी है सस्पेंस
हालांकि कंपनी ने अभी तक आधिकारिक नाम का खुलासा नहीं किया है। लेकिन इंटरनेट पर इसे लेकर अटकलों का बाज़ार गर्म है। कुछ जानकारों का मानना है कि यह Neo 11 सीरीज़ का हिस्सा हो सकता है। वहीं, रेडिट और Weibo पर इसे iQOO 15T के नाम दिया जा रहा है। सबसे चौकानें वाली बात यह है कि पिछले दावों के विपरीत, इस बार इसमें कूलिंग फैन न होने की बात कही जा रही है। जो इसे पहले लीक हुए मॉडल्स से अलग बनाता है।
विशाल 8,000mAh की सिंगल-सेल बैटरी
इस फोन की सबसे बड़ी यूएसपी इसकी विशाल 8,000mAh की सिंगल सेल बैटरी होने वाली है। यह स्मार्टफोन उन यूजर्स की लिए किसी वरदान से कम नहीं होगा जिन्हें गेमिंग का शौक है। जिनका दिनभर बाहर आना-जाना रहता है। इतनी बड़ी बैटरी के साथ iQOO ने मार्केट में एक नया स्टैंडर्ड सेट कर दिया है। जिससे आपको बार-बार चार्जर ढूंढने की ज़रूरत नहीं पड़ेगी।
READ MORE– 10,200mAh बैटरी के साथ आ रहा Vivo Y600 Pro, चार्जिंग भूल जाएंगे आप!
200MP कैमरा फोटोग्राफी के लिए खास
वहीं, बात कैमरा सेटअप की करें तो iQOO कैमरा डिपार्टमेंट में भी बाजी मारने की तैयारी में है। खबर है कि इस फोन में 200MP का मुख्य रियर कैमरा दिया जाएगा। इसके साथ ही, विजुअल एक्सपीरियंस को शानदार बनाने के लिए इसमें 6.83 इंच की 2K फ्लैट AMOLED डिस्प्ले मिल सकती है। 144Hz रिफ्रेश रेट होगा। यानी गेमिंग और स्ट्रीमिंग अब पहले से कहीं ज़्यादा आसान और वाइब्रेंट होगी।
READ MORE- Motorola Edge 70 Pro, 5G भारत में लॉन्च! जानें खूबियां…
फोन की सुरक्षा और कनेक्टविटी पर ध्यान
फोन की मजबूती और सुरक्षा का भी पूरा ध्यान रखा गया है। इसमें मेटल फ्रेम के साथ-साथ धूल और पानी से बचाने के लिए IP68,IP69 रेटिंग दी जानें की बात कई जा रही है। इसके अलावा, सुरक्षा के लिए लेटेस्ट 3D अल्ट्रासोनिक फिंगरप्रिंट स्कैनर मिल सकता है। उम्मीद की जा रही है यह लॉन्च मई 2026 तक दस्तक दे सकता है।
दमदार चिपसेट, लंबी बैटरी और शानदार कैमरा के बल पर सुर्खियों में है लेकिन असली बात तो लॉन्चिंग के समय ही पता चल पाएगा। इसके लिए यूजर्स को थोड़ा और धैर्य रखना होगा।
