QuoIntelligence ने 7.3 मिलियन यूरो की फंडिंग जुटाई

बढ़ते साइबर खतरे, AI स्टार्टअप QuoIntelligence बना निवेशकों की पहली पसंद

8 mins read
4 views
April 27, 2026

QuoIntelligence Funding: डिजिटल दुनियां में साइबर खतरे लगातार बढ़ रहे हैं। कंपनियां अब पहले से ज्यादा सतर्क हो गई हैं। डिजिटल सिस्टम पर निर्भरता भी तेजी से बढ़ी है। इसी बीच QuoIntelligence ने 7.3 मिलियन यूरो की फंडिंग जुटाई है। जिसका लीड Elevator Ventures ने किया है। वहीं, BMH ने को-लीड की भूमिका निभाई है। साथ ही, eCAPITAL और Mercurius Private Equity ने भी इस राउंड में भाग लिया है। इससे कंपनी को विस्तार के लिए मजबूत आधार मिला है। तो आइए जानते हैं कंपनी इस फंड को करने क्या जा रही है।

साइबर सुरक्षा बाजार में तेजी, QuoIntelligence ने जुटाया बड़ा निवेश, NIS2 और DORA नियमों से बढ़ी मांग। जानिए पूरी बात विस्तार से।

स्टार्टअप की शुरुआत और उद्देश्य

यह स्टार्टअप साल 2020 में शुरू हुआ था। इसे Marco Riccardi ने फ्रैंकफर्ट में स्थापित किया था। कंपनी का मुख्य उद्देश्य संगठनों को साइबर खतरों से पहले ही सचेत करना है। इसका प्लेटफॉर्म उपयोग में आसान है। संस्थानों को सीधे और सटीक जानकारी मिलती है। इससे उन्हें अलग से बड़ी साइबर टीम बनाने की जरूरत कम पड़ती है। यह समाधान छोटे और बड़े दोनों संस्थानों के लिए उपयोगी है। हाइब्रिड मॉडल अपनी ताकत मानती है। इसमें मानव विशेषज्ञ और एआई दोनों साथ काम करते हैं। यूरोप के अनुभवी विश्लेषक डेटा को जांचते हैं। फिर उसे प्लेटफॉर्म पर अपडेट किया जाता है। KARLA नाम का एआई  टूल इस डेटा को आसान भाषा में प्रस्तुत करता है। इससे हर स्तर के लोग इसे समझ सकते हैं। मैनेजमेंट टीम भी। सिक्योरिटी एक्सपर्ट भी। इससे निर्णय लेने की प्रक्रिया तेज होती है।

READ MORE- Cyber Security में सबसे बड़ा धोखा! जब रक्षक निकला हमलावर

नए नियमों से बढ़ी मांग से रणनीति में बड़ा बदलाव

यूरोप में नए नियमों ने इस सेक्टर को और मजबूती दी है। NIS2 Directive और DORA अब कंपनियों के लिए अनिवार्य हो गए हैं। 1.6 लाख से ज्यादा संस्थान इनके दायरे में आ चुके हैं। सभी को थ्रेट इंटेलिजेंस अपनाना जरूरी है। इससे साइबर सुरक्षा सेवाओं की मांग तेजी से बढ़ी है। खासकर बैंकिंग, मैन्युफैक्चरिंग और सरकारी क्षेत्रों में इसका असर ज्यादा दिख रहा है। जानकारों की माने तो यह एक बड़ा बदलाव है। साइबर सुरक्षा अब केवल आईटी का हिस्सा नहीं रही। यह कंपनियों की मुख्य जोखिम प्रबंधन रणनीति बन गई है। वित्तीय संस्थान इस पर ज्यादा ध्यान दे रहे हैं। नए नियमों के कारण कंपनियां अब पहले से ज्यादा निवेश कर रही हैं। इससे पूरे बाजार में तेजी आई है।

READ MORE-  हैकर्स के खिलाफ तैयार कंपनियां, Sygnia की रणनीति ने मारी बाजी

यूरोप में मजबूत उपस्थिति

कंपनी का मुख्यालय जर्मनी में स्थित है। इसके अलावा स्पेन और इटली में भी इसके कार्यालय हैं। कंपनी सभी डेटा को यूरोप के भीतर ही सुरक्षित रखती है। इससे ग्राहकों का भरोसा बढ़ता है। यह रणनीति कंपनी को Recorded Future और Flashpoint जैसी वैश्विक कंपनियों के मुकाबले मजबूत बनाती है। यूरोप में डेटा सुरक्षा नियमों का पालन करना इसकी खास पहचान बन गया है। नई फंडिंग से कंपनी को आगे बढ़ने में मदद मिलेगी। क्वोइंटेलिजेंस  अब पूरे यूरोप में अपना विस्तार करना चाहती है। कंपनी अपने प्रोडक्ट को और बेहतर बनाएगी। साथ ही नई भर्तियां भी की जाएंगी।

उक्त बातों से स्पष्ट है कि आने वाले समय में कंपनी ग्रोथ की उम्मीद करती और सहयोगी निवेशकों के माध्यम से बाजार में अपनी पकड़ को मजबूत करना चाहती है।

Rahul Ray

मैं एनेलिटिक्स इनसाइट के लिए टेक, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, क्रिप्टोकरेंसी, साइबर सिक्योरिटी, गैजेट्स, मोबाइल ऐप्स, ओटीटी प्लेटफॉर्म को कवर करता हूं। मुझे
मीडिया क्षेत्र में 10 वर्षों का अनुभव है। हिन्द पोस्ट हिन्दी मैगज़ीन, ईटीवी भारत और दैनिक भास्कर जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ कार्य करते हुए प्रिंट और डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय भूमिका निभाई है। दिल्ली और बिहार के विभिन्न जिलों में न्यूज़ रिपोर्टिंग, ग्राउंड स्टोरीज़, कंटेंट प्लानिंग, कॉपी एडिटिंग एवं कंटेंट एडिटिंग से जुड़ी विभिन्न जिम्मेदारियों को सफलतापूर्वक संभालने का अनुभव है। मैंने भारतीय विद्या भवन, दिल्ली से मास कम्युनिकेशन में डिप्लोमा और गुरु जम्भेश्वर विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, हिसार से डिग्री प्राप्त की है। पाठक केंद्रित कंटेंट तैयार करना मेरी कार्यशैली में शामिल रही है।

Oracle Layoffs
Previous Story

AI की आंधी में उड़ रहीं नौकरियां, Oracle की छंटनी ने बढ़ाई टेंशन!

the kerala story 2 ott release date changed zee5
Next Story

विवादों के बीच बड़ा सरप्राइज, तय समय से पहले रिलीज होगी ‘द केरला स्टोरी 2’

Latest from Business

माइक्रोसॉफ्ट में 70+ वालों की होगी छुट्टी

छटनी के बाद अब माइक्रोसॉफ्ट का सीनियर कर्मचारियों को ‘स्वैच्छिक विदाई’ का ऑफर

Microsoft voluntary exit program: तकनीकी दुनिया की दिग्गज कंपनी Microsoft अपने इतिहास के सबसे बड़े बदलाव के दौर से गुजर रही है। 15,000 कर्मचारियों

Don't Miss