Kelp DAO हैक के बाद Aave को मिला 161 मिलियन समर्थन

Kelp DAO हैक के बाद Aave को मिला 161 मिलियन समर्थन

5 mins read
5 views
April 27, 2026

DeFi United Fund: DeFi सेक्टर में हाल ही में हुए Kelp DAO exploit के बाद हालात काफी गंभीर हो गए थे। इस हमले ने सबसे बड़े लेंडिंग प्रोटोकॉल Aave को झटका दिया, लेकिन अब इंडस्ट्री मिलकर नुकसान की भरपाई करने में जुट गई है।

Kelp DAO हैक के बाद DeFi सेक्टर में 69,642 ETH की बड़ी राहत योजना सामने आई है, जानिए किसने कितना योगदान दिया और Aave पर इसका क्या असर पड़ा।

69,642 ETH की बड़ी राहत योजना

रिपोर्ट के मुताबिक, DeFi United नाम की एक राहत पहल के तहत अब तक 14 अलग-अलग प्रोटोकॉल और निवेशकों ने योगदान देने का वादा किया है। कुल मिलाकर 69,642 ETH की मदद जुटाई जा चुकी है। यह आंकड़ा कुछ दिन पहले 69,534 ETH था, जो अब बढ़कर और बड़ा हो गया है। इसका मतलब है कि जैसे-जैसे अलग-अलग DAO में चर्चा आगे बढ़ रही है, वैसे-वैसे नई फंडिंग भी जुड़ती जा रही है।

कौन कितना दे रहा है

इस फंडिंग में सबसे बड़ा योगदान Mantle का है, जिसने 30,000 ETH देने की बात कही है। हालांकि यह दान नहीं, बल्कि कम ब्याज वाला लोन होगा। इसके बाद Aave DAO ने 25,000 ETH देने का प्रस्ताव रखा है, जिस पर वोटिंग चल रही है। Aave के फाउंडर स्टानी कुलेचोव ने खुद 5,000 ETH देने का वादा किया है। इसी तरह Ether.fi ने भी 5,000 ETH देने की घोषणा की है।

Lido 2,500 stETH दे रहा है। इसके अलावा Golem Foundation, Aave के इंजीनियरिंग हेड एमिलियो फ्रांगेला, definited.eth, BGD Labs, Ernesto और Keyring Network जैसे छोटे लेकिन महत्वपूर्ण योगदान भी शामिल हैं। इसके अलावा LayerZero, Ethena, Ink Foundation, Tydro और Frax Finance ने भी मदद का भरोसा दिया है, हालांकि उन्होंने अभी रकम तय नहीं की है।

READ MORE: Ethereum फाउंडेशन ने SEAL के साथ की साझेदारी

यह मामला इतना बड़ा क्यों है

18 अप्रैल को हुए इस हमले में करीब 116,500 rsETH का नुकसान हुआ। हमलावर ने इस फंड को Aave V3 में गिरवी रखकर असली एसेट उधार ले लिए। इस घटना के बाद Aave से 10 अरब डॉलर से ज्यादा की निकासी हुई और USDC पूल चार दिन तक 100% उपयोग में रहा। यही वजह रही कि अप्रैल महीना DeFi के इतिहास का सबसे खराब समय माना जा रहा है।

READ MORE: Ethereum Foundation ने 72,000 ETH किया स्टेक

अब आगे क्या होगा

जब Kelp का फ्रीज, Arbitrum में फंसे 30,766 ETH, संभावित लिक्विडेशन और DeFi United की फंडिंग को जोड़ते हैं, तो एक्सपर्ट मानते हैं कि rsETH की कमी लगभग पूरी हो सकती है। अब सबसे जरूरी है कि सभी DAO में प्रस्ताव पास हों। Aave का Snapshot वोट, Lido का Aragon वोट और Mantle का फंडिंग प्लान मंजूर होने के बाद ही पैसा जारी होगा। फिलहाल, 69,642 ETH की यह राहत योजना DeFi इतिहास की सबसे बड़ी सामूहिक मदद मानी जा रही है, जहां अलग-अलग प्रोटोकॉल मिलकर यूजर्स का भरोसा बचाने की कोशिश कर रहे हैं।

Ragini Sinha

Ragini Sinha Analytics Insight में कंटेंट एनालिस्ट के रूप में कार्यरत हैं। यहां वह स्मार्ट टेक्नोलॉजी, गेमिंग, OTT, क्रिप्टोकरेंसी, ट्रेंडिंग न्यूज और स्टॉक मार्केट जैसे विषयों पर काम करती हैं और जटिल जानकारी को सरल व प्रभावशाली कंटेंट में बदलने के लिए जानी जाती हैं।
मीडिया इंडस्ट्री में 7 सालों के अनुभव के साथ उन्होंने कंटेंट राइटर से लेकर सीनियर कंटेंट राइटर और प्रोग्राम प्रोड्यूसर तक का सफर तय किया है। उन्होंने बिहार चुनाव और दिल्ली चुनाव जैसे बड़े इवेंट्स को कवर करते हुए ग्राउंड रिपोर्टिंग और गहन विश्लेषण में मजबूत पकड़ बनाई है, जिसके लिए उन्हें पुरस्कार से सम्मानित भी किया गया है।

रागिनी ने Zee News, NewsTrack, ETV Bharat और Way2News जैसे प्रमुख मीडिया प्लेटफॉर्म्स के साथ काम किया है। उन्होंने Makhanlal Chaturvedi National University of Journalism and Communication से बैचलर डिग्री और Bharatiya Vidya Bhavan से Public Relation में अध्ययन किया है।

Vivo X300 FE या X200 FE: कौन सा फोन बेहतर रहेगा
Previous Story

Vivo X300 FE या X200 FE: कौन सा फोन बेहतर रहेगा

DeepSeek ने छेड़ी प्राइस वॉर! चीन की AI कंपनियों के शेयर धड़ाम, बाजार में घबराहट!
Next Story

DeepSeek ने छेड़ी प्राइस वॉर! चीन की AI कंपनियों के शेयर धड़ाम, बाजार में घबराहट!

Latest from Cryptocurrency

Don't Miss