Ethereum फाउंडेशन ने SEAL के साथ की साझेदारी

Ethereum फाउंडेशन ने SEAL के साथ की साझेदारी

6 mins read
296 views
February 10, 2026

Ethereum security: Ethereum Foundation ने अपने उपयोगकर्ताओं की सुरक्षा को मजबूत बनाने के लिए SEAL नामक साइबर सुरक्षा संगठन के साथ साझेदारी का ऐलान किया है। इसका मुख्य उद्देश्य ड्रेनर्स को रोकना है। बता दें कि ड्रेनर्स ऐसे खतरनाक स्क्रिप्ट होते हैं, जो उपयोगकर्ताओं के डिजिटल वॉलेट से लाखों डॉलर चुरा सकते हैं।

Ethereum फाउंडेशन ने SEAL के साथ साझेदारी कर ‘ड्रेनर्स’ से बचाव के लिए सुरक्षा बढ़ाई। 1TS पहल और नया डैशबोर्ड उपयोगकर्ताओं की सुरक्षा सुनिश्चित करता है।

1TS पहल के तहत सुरक्षा इंजीनियर तैनात

यह साझेदारी Ethereum Foundation की Trillion Dollar Security पहल का हिस्सा है। इसके तहत Ethereum Foundation विशेष सुरक्षा इंजीनियरों को SEAL की इंटेलिजेंस टीम के साथ काम करने के लिए प्रायोजित करेगा। इन इंजीनियरों का काम स्कैमर्स के नेटवर्क को ट्रैक करना, उनका विश्लेषण करना और उन्हें इन एक्टिव करना होगा, ताकि वे बड़े पैमाने पर हमला न कर सकें।

डेटा और डैशबोर्ड से मजबूत निगरानी

साझेदारी के साथ Ethereum Foundation का नया One Trillion Dollar Security डैशबोर्ड भी लाइव किया गया है। यह डैशबोर्ड नेटवर्क की सुरक्षा की स्थिति को वास्तविक समय में दिखाता है। इसमें 92 सुरक्षा नियंत्रणों को 6 मुख्य क्षेत्रों में यूजर एक्सपीरियंस, स्मार्ट कॉन्ट्रैक्ट्स, इन्फ्रास्ट्रक्चर और क्लाउड, कंसेंसस प्रोटोकॉल, मॉनिटरिंग और इन्सिडेंट रिस्पांस, और सोशल लेयर एवं गवर्नेंस ट्रैक किया जाता है। इस डैशबोर्ड से यह पता चलता है कि कौन-कौन से हिस्से कमजोर हैं।

READ MORE: क्या है क्रिप्टो गिरावट की असली वजह? एक्सपर्ट से जानें

ड्रेनर्स से होने वाले नुकसान में कमी

ड्रेनर्स पिछले कुछ सालों में क्रिप्टो उपयोगकर्ताओं के लिए बड़ी समस्या बन गए थे। रिपोर्ट के अनुसार, वॉलेट ड्रेनर्स ने अब तक लगभग 1 बिलियन डॉलर चुरा लिए हैं, लेकिन अब सहयोगी प्रयासों से नुकसान घट रहा है। 2025 में ड्रेनर्स के कारण हुई हानि लगभग 84 मिलियन डॉलर रही, जो अब तक का सबसे कम स्तर है। SEAL का कहना है कि यह स्कैम नेटवर्क को हटाने के कारण संभव हुआ। हालांकि, ड्रेनर्स के हमले अब और जटिल हो रहे हैं इसलिए और उन्नत सुरक्षा टूल्स की जरूरत है।

READ MORE: ट्रंप ने 500 मिलियन डॉलर क्रिप्टो डील से बनाई दूरी

क्रिप्टो उद्योग के लिए मॉडल

SEAL ने कहा कि यह साझेदारी पूरे क्रिप्टो उद्योग के लिए एक उदाहरण बन सकती है। Ethereum Foundation की यह पहल अन्य ब्लॉकचेन नेटवर्क के लिए भी मार्गदर्शक साबित हो सकती है। SEAL ने कहा कि अगर कोई क्रिप्टो इकोसिस्टम इसी तरह सुरक्षा सहयोग में रुचि रखता है, तो हम उसे साथ काम करने का मौका देंगे। यह मॉडल बड़े पैमाने पर उपयोगकर्ताओं की सुरक्षा करता है।

Ragini Sinha

Ragini Sinha Analytics Insight में कंटेंट एनालिस्ट के रूप में कार्यरत हैं। यहां वह स्मार्ट टेक्नोलॉजी, गेमिंग, OTT, क्रिप्टोकरेंसी, ट्रेंडिंग न्यूज और स्टॉक मार्केट जैसे विषयों पर काम करती हैं और जटिल जानकारी को सरल व प्रभावशाली कंटेंट में बदलने के लिए जानी जाती हैं।
मीडिया इंडस्ट्री में 7 सालों के अनुभव के साथ उन्होंने कंटेंट राइटर से लेकर सीनियर कंटेंट राइटर और प्रोग्राम प्रोड्यूसर तक का सफर तय किया है। उन्होंने बिहार चुनाव और दिल्ली चुनाव जैसे बड़े इवेंट्स को कवर करते हुए ग्राउंड रिपोर्टिंग और गहन विश्लेषण में मजबूत पकड़ बनाई है, जिसके लिए उन्हें पुरस्कार से सम्मानित भी किया गया है।

रागिनी ने Zee News, NewsTrack, ETV Bharat और Way2News जैसे प्रमुख मीडिया प्लेटफॉर्म्स के साथ काम किया है। उन्होंने Makhanlal Chaturvedi National University of Journalism and Communication से बैचलर डिग्री और Bharatiya Vidya Bhavan से Public Relation में अध्ययन किया है।

ChatGPT यूजर्स के लिए जरूरी खबर, अब ऐसे दिखेंगे विज्ञापन
Previous Story

ChatGPT यूजर्स के लिए जरूरी खबर, अब ऐसे दिखेंगे विज्ञापन

Snapchat को टक्कर देने आ रहा Meta का Instants!
Next Story

Snapchat को टक्कर देने आ रहा Meta का Instants!

Latest from Cryptocurrency

𝗔𝟭𝟲𝗭 का बड़ा दावा, 𝗖𝗟𝗔𝗥𝗜𝗧𝗬 𝗔𝗰𝘁 से 𝗫𝗥𝗣 को मिलेगा फायदा

XRP Price Prediction: क्या अमेरिका में नए क्रिप्टो कानून से XRP और पूरे डिजिटल एसेट बाजार की तस्वीर बदल सकती है? A16Z के सरकारी मामलों के प्रमुख ने हाल ही में एक चर्चा में कहा कि CLARITY Act के लागू होने से क्रिप्टो बाजार में संस्थागत निवेश की बड़ी लहर आ सकती है। उनका मानना है कि स्पष्ट नियम निवेशकों को लंबे समय के लिए बाजार में उतरने का भरोसा देंगे।  CLARITY Act से क्यों बढ़ेगा बाजार का भरोसा?  A16Z के कार्यकारी के मुताबिक, नियामकीय स्पष्टता सिर्फ नियम तय नहीं करती। यह वित्तीय संस्थानों को यह संकेत भी देती है कि सरकार ने किसी क्षेत्र को लेकर लंबी अवधि की नीति तय कर ली है। उन्होंने GENIUS Act का उदाहरण दिया। इस कानून के बाद स्टेबलकॉइन सेक्टर में नए नियम और मानक स्पष्ट हुए। इसके बाद स्टार्टअप्स और पारंपरिक वित्तीय संस्थानों की स्टेबलकॉइन में दिलचस्पी बढ़ी। उनका कहना है कि बड़े संस्थागत निवेशक ऐसे बाजार से दूरी बनाते हैं, जहां कानून या नियम अचानक बदल सकते हैं। स्पष्ट कानून इस अनिश्चितता को कम कर सकता है।  XRP को कैसे मिल सकता है फायदा?  चर्चा में XRP भी खास फोकस में रहा। XRP को लेकर अमेरिकी नियामकीय स्थिति पहले से दूसरे कई डिजिटल एसेट्स की तुलना में स्पष्ट मानी जाती है। कार्यकारी के अनुसार, CLARITY Act पास होने पर इसकी स्थिति को संघीय स्तर पर और मजबूती मिल सकती है।   Digital Asset Investor ने कहा कि कानून बनने से बड़ी वित्तीय संस्थाओं के लिए XRP को एक अनुपालन योग्य और इस्तेमाल करने योग्य एसेट के रूप में देखना आसान हो सकता है। हालांकि, सिर्फ कानून पास होना पर्याप्त नहीं होगा। इसके बाद नियामकों को नए नियम और औपचारिक दिशानिर्देश तैयार करने होंगे। तभी कानून को व्यवहार में पूरी तरह लागू किया जा सकेगा।  संस्थागत निवेश में आ सकता है बड़ा उछाल  A16Z के कार्यकारी के मुताबिक, बड़ी पारंपरिक वित्तीय कंपनियां काफी समय से क्रिप्टो बाजार पर नजर रख रही हैं। लेकिन स्पष्ट संघीय नियमों की कमी के कारण उन्होंने बड़े स्तर पर पूंजी लगाने से परहेज किया है। GENIUS Act के बाद स्टेबलकॉइन बाजार में बढ़ी संस्थागत भागीदारी को वह एक उदाहरण मानते हैं। इसी तरह CLARITY Act लागू होने पर क्रिप्टो और ब्लॉकचेन सेक्टर में निवेश तेजी से बढ़ सकता है।  उन्होंने संभावित बदलाव को ‘Absolute

Don't Miss