Vivo Y600 Pro China Launch Date Announced

10,200mAh बैटरी के साथ आ रहा Vivo Y600 Pro, चार्जिंग भूल जाएंगे आप!

6 mins read
9 views
April 23, 2026

Vivo Y600 Pro launch date Confirmed: Vivo का नया स्मार्टफोन Vivo Y600 Pro लॉन्च से पहले ही सुर्खियों में है।  कंपनी ने इसकी लॉन्च डेट कन्फर्म कर दी है। चीन में यह फोन 27 अप्रैल को पेश किया जाएगा। लॉन्च से पहले ही इसके फीचर्स को लेकर काफी उत्साह देखने को मिल रहा है। इस फोन की सबसे बड़ी खासियत इसकी बैटरी है। Vivo Y600 Pro में 10,200mAh की बैटरी दी जाएगी। कहा जा रहा है कि यह वीवो के अब तक मॉडल में शामिल बैटरी में सबसे बड़ा है।

Vivo Y600 Pro  जल्द ही होने जा रहा है लॉन्च…इसमें वीवो के अब तक मॉडल आनेवाले बड़ा सबसे बड़ा बैटरीवाला स्मार्टफोन….जानिए दमदार फीचर और बहुत कुछ यहां।

फास्ट चार्जिंग से मिलेगा आराम

बड़ी बैटरी को देखते हुए कंपनी ने चार्जिगं भी फास्ट रखी है। इस नए मॉडल में 90 90W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मिलेगा। वहीं, कंपना की माने तो कंपनी के यह फोन 80 मिनट से कम समय में फुल चार्ज हो सकता है। इसका मतलब है कि बड़ी बैटरी होने के बावजूद चार्जिंग में ज्यादा इंतजार नहीं करना पड़ेगा। आपको बता दें कि इस फोन में बैटरी टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल किया गया है। इसे सेकेंड जनरेशन सेमी-सॉलिड बैटरी सिस्टम के तौर पर प्रजेंट है। इतना ही नहीं यह 60 डिग्री सेल्सियस तक भी अच्छा  प्रदर्शन करने का दावा किया जा रहा है। AI बेस्ड पावर मैनेजमेंट भी दिया गया है। बैटरी 6 साल तक अच्छी हालत में बनी रह सकती है।

READ MORE-   Motorola Edge 70 Pro, 5G भारत में लॉन्च! जानें खूबियां…

डिस्प्ले और डिजाइन भी प्रीमियम

Vivo Y600 Pro में 1.5K रेजोल्यूशन वाला डिस्प्ले मिलेगा। इसमें आई-केयर फीचर्स भी होंगे। स्क्रीन साइज करीब 6.83 इंच का OLED पैनल हो सकता है। फोन IP68 और IP69 रेटिंग के साथ आएगा। यह पानी और धूल से सुरक्षित रहेगा। फोन में MediaTek Dimensity 7300e प्रोसेसर मिलने की उम्मीद है। इसके साथ 12GB तक RAM और 512GB स्टोरेज मिल सकती है। कैमरे की बात करें तो इसमें 50MP का रियर कैमरा और 32MP का फ्रंट कैमरा दिया जा सकता है। यह डेली यूज और फोटोग्राफी दोनों के लिए संतुलित पैकेज होगा। यह स्मार्टफोन Android 16 पर आधारित OriginOS 6 पर चलेगा। इसमें इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर भी मिलेगा। साथ ही फोन कई कलर ऑप्शन में आएगा, जो यूजर्स को स्टाइल और विकल्प दोनों देगा।

READ MORE- Oppo Find X9 सीरीज के नए फोन लॉन्च! जानें फीचर्स

Vivo Y600 Pro उन यूजर्स के लिए खास हो सकता है जो लंबी बैटरी लाइफ चाहते हैं। साथ ही दमदार परफॉर्मेंस और प्रीमियम फीचर्स भी इसमें मिलेंगे। लेकिन लॉन्च होने के बाद असली ताकत पता चल पाएगा।

Rahul Ray

मैं एनेलिटिक्स इनसाइट के लिए टेक, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, क्रिप्टोकरेंसी, साइबर सिक्योरिटी, गैजेट्स, मोबाइल ऐप्स, ओटीटी प्लेटफॉर्म को कवर करता हूं। मुझे
मीडिया क्षेत्र में 10 वर्षों का अनुभव है। हिन्द पोस्ट हिन्दी मैगज़ीन, ईटीवी भारत और दैनिक भास्कर जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ कार्य करते हुए प्रिंट और डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय भूमिका निभाई है। दिल्ली और बिहार के विभिन्न जिलों में न्यूज़ रिपोर्टिंग, ग्राउंड स्टोरीज़, कंटेंट प्लानिंग, कॉपी एडिटिंग एवं कंटेंट एडिटिंग से जुड़ी विभिन्न जिम्मेदारियों को सफलतापूर्वक संभालने का अनुभव है। मैंने भारतीय विद्या भवन, दिल्ली से मास कम्युनिकेशन में डिप्लोमा और गुरु जम्भेश्वर विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, हिसार से डिग्री प्राप्त की है। पाठक केंद्रित कंटेंट तैयार करना मेरी कार्यशैली में शामिल रही है।

badass ravi kumar ott success
Previous Story

एक साल बाद पलटी किस्मत! OTT पर छा गई ‘Badass Ravi Kumar’

Latest from Gadgets

Don't Miss