Flipkart Sale 2026: Flipkart की Cooling Days Sale में इस समय 65 इंच के 4K Smart LED TV पर शानदार ऑफर्स मिल रहे हैं। इस सेल की शुरुआत पिछले हफ्ते हुई थी और इसमें LG, Samsung, Motorola और TCL जैसे बड़े ब्रांड के टीवी पर 66% तक का डिस्काउंट दिया जा रहा है। इसके साथ ही बैंक ऑफर और एक्सचेंज ऑफर का फायदा भी मिल रहा है, जिससे कीमत और कम हो जाती है।
Flipkart Cooling Days Sale में 65 इंच Smart TV पर भारी डिस्काउंट मिल रहा है, जानिए Motorola, Samsung, TCL और Philips टीवी के बेस्ट ऑफर्स की पूरी जानकारी।
Motorola QLED 4K Smart TV
Motorola का 65 इंच QLED 4K Smart TV इस सेल में 42,999 रुपये में उपलब्ध है। यह अभी 51% तक की छूट पर उपलब्ध है, जबकि इसकी मूल कीमत 88,399 है। इस खरीद के साथ 3,720 का एक्सचेंज ऑफ़र भी उपलब्ध है। इस TV में 4K QLED डिस्प्ले है और यह Google TV ऑपरेटिंग सिस्टम पर चलता है। इसके अलावा, इसमें 48W के दमदार स्पीकर लगे हैं, जो बेहतरीन ऑडियो अनुभव देते हैं।
TCL iFFALCON 65 इंच Smart TV
TCL का iFFALCON 65 इंच Smart TV 35,998 रुपये में मिल रहा है। इस पर करीब 70% तक की भारी छूट दी जा रही है। इसकी असली कीमत 1,20,999 रुपये है। इस टीवी पर 3,750 रुपये का एक्सचेंज ऑफर भी उपलब्ध है। यह Google TV प्लेटफॉर्म पर चलता है और इसमें Dolby Vision और Dolby Atmos का सपोर्ट मिलता है। इसमें 24W स्पीकर दिए गए हैं, जिससे मूवी और OTT कंटेंट का अनुभव बेहतर हो जाता है।
READ MORE: Motorola, OPPO और Realme के दमदार फोन लॉन्च, जानें फीचर्स
Philips 65 इंच 4K Smart TV
Philips का 65 इंच 4K Smart TV 47,999 रुपये में उपलब्ध है। इस पर 12% तक की छूट मिल रही है। इस टीवी में 30W स्पीकर दिया गया है और यह Dolby Vision तथा Dolby Atmos सपोर्ट करता है। यह भी Google TV प्लेटफॉर्म पर काम करता है, जिससे OTT ऐप्स का इस्तेमाल आसान हो जाता है।
READ MORE: Motorola Edge 70 Pro भारत में लॉन्च, फीचर्स ने बढ़ाई उम्मीद
Samsung Smart TV ऑफर
Samsung का 65 इंच Smart TV इस सेल में 63,990 रुपये में मिल रहा है। इस पर 25% तक का डिस्काउंट दिया गया है, जबकि इसकी असली कीमत 85,600 रुपये है। यह TV Tizen OS पर चलता है और इसमें 20W के स्पीकर्स दिए गए हैं। कंपनी 2 साल की वारंटी भी दे रही है।
