Esports Regulation India: भारत सरकार ने ऑनलाइन गेमिंग सेक्टर को लेकर बड़ा कदम उठाया है। इसके तहत Promotion and Regulation of Online Gaming Act, 2025 के नियम जारी कर दिए गए हैं। ये नियम 23 अप्रैल को Ministry of Electronics and Information Technology द्वारा जारी किए गए और 1 मई से लागू होंगे। इनका मकसद ऑनलाइन मनी गेमिंग पर सख्ती करना और Esports को अलग पहचान देना है।
भारत में ऑनलाइन गेमिंग को लेकर नए नियम लागू होने जा रहे हैं, जानिए कैसे यह बदलाव Esports को नई पहचान देगा और मनी गेमिंग पर सख्ती बढ़ाएगा।
बनेगी नई गेमिंग अथॉरिटी
इस नए नियम के तहत Online Gaming Authority of India बनाई जाएगी। यह संस्था तय करेगी कि कौन सा गेम सही है और कौन सा नहीं। साथ ही यह यूजर्स की शिकायतें भी सुनेगी और बैंकों व कानून एजेंसियों के साथ मिलकर काम करेगी।
गेमिंग कंपनियों को अब यूजर्स की सुरक्षा के लिए सख्त कदम उठाने होंगे। इसमें फाइनेंशियल नुकसान और मानसिक नुकसान से बचाव के उपाय शामिल होंगे। अगर किसी यूजर की शिकायत 30 दिन में हल नहीं होती, तो वह सीधे इस अथॉरिटी में जा सकता है।
बैंकों की बढ़ी जिम्मेदारी
अब बैंकों और पेमेंट कंपनियों की भूमिका भी बढ़ गई है। उन्हें यह जांचना होगा कि कोई गेम कानूनी रूप से सही है या नहीं, तभी उसमें पैसे का लेनदेन होगा। अगर कोई गेम नियमों के खिलाफ पाया गया, तो उसकी फाइनेंशियल सर्विस बंद की जा सकती है।
Esports को मिली अलग पहचान
इस नए नियम में सबसे बड़ा बदलाव Esports को लेकर है। अब Esports और ऑनलाइन मनी गेमिंग को अलग-अलग माना जाएगा। ईस्पोर्ट्स गेम्स को रजिस्टर करना जरूरी होगा, जिससे इस सेक्टर में साफ नियम और व्यवस्था बनेगी।
अक्षत राठी ने कहा है कि यह कदम भारत के Esports के लिए बहुत जरूरी था। इससे Esports को एक असली स्पोर्ट्स के रूप में पहचान मिलेगी। उन्होंने यह भी कहा कि मनी गेम्स को Esports से अलग रखना सही फैसला है।
इंडस्ट्री की कुछ चिंताएं
इन नियमों से साफ तस्वीर मिली है, लेकिन कुछ समस्याएं अभी भी हैं। अनिमेश अग्रवाल ने कहा है कि अभी तक यह साफ नहीं है कि Esports की कमाई और मनी गेमिंग की कमाई को बैंक कैसे अलग करेंगे। उन्होंने यह भी बताया कि अभी Esports टीमों के लिए कोई साफ रजिस्ट्रेशन सिस्टम नहीं है, जिससे भविष्य में दिक्कत हो सकती है।
READ MORE: ‘गेमर’ हो तो सुनो… मिलेगा FREE में ताइवान धूमने मौका, जानें कैसे?
स्टार्टअप्स को मिलेगा फायदा
स्टार्टअप्स और नए डेवलपर्स के लिए यह नियम अच्छा माना जा रहा है। सागर नायर ने कहा कि जब नियम साफ होते हैं, तो इनोवेशन तेजी से बढ़ता है और डेवलपर्स बेहतर गेम बना सकते हैं। विशाल पारेख ने इसे गेमिंग इंडस्ट्री के लिए बड़ा बदलाव बताया है, जिससे पूरे सेक्टर में सिस्टम और जिम्मेदारी आएगी।
READ MORE: भारत के टॉप 10 गेमिंग ईयरबड्स, देखें LIST
आगे क्या होगा?
ये नियम 1 मई से लागू होंगे, लेकिन असली असर इस बात पर निर्भर करेगा कि इन्हें कैसे लागू किया जाता है। अब देखना होगा कि नई अथॉरिटी कितनी तेजी से काम करती है और कंपनियां नए नियमों के हिसाब से खुद को कैसे बदलती हैं।
