Rockstar Games: Grand Theft Auto 6 के कई कथित गेमप्ले वीडियो ऑनलाइन सामने आने के बाद Rockstar Games ने पहली बार खुलकर प्रतिक्रिया दी है। कंपनी ने लीक को टीम के लिए ‘दिल तोड़ने वाला’ बताया और कहा कि गेम अब “लगभग तैयार” है।
GTA 6 Leak पर Rockstar Games की प्रतिक्रिया, कंपनी ने लीक को दुखद बताया।
GTA 6 Leak पर Rockstar ने क्या कहा?
Rockstar ने हालिया लीक पर निराशा जताई है। कंपनी ने कहा कि इतने लंबे इंतजार के बाद खिलाड़ियों को गेम इस तरह देखना टीम की योजना नहीं थी। डेवलपर ने खिलाड़ियों से अपील की है कि वे लीक से जुड़े स्पॉइलर से बचें और आधिकारिक गेम का इंतजार करें। Rockstar के मुताबिक GTA 6 की रिलीज 19 नवंबर को होगी। कंपनी के बयान की सबसे खास बात उसका यह कहना रहा कि गेम को पूरा करने का काम ‘nearly there’ यानी लगभग अंतिम चरण में है। इससे खिलाड़ियों में रिलीज को लेकर उत्साह और बढ़ गया है।
— Rockstar Games (@RockstarGames) August 26, 2026
CyberLeek से जुड़े हैं कई कथित वीडियो
पिछले कुछ दिनों में CyberLeek नाम के एक लीक करने वाले अकाउंट से कथित GTA 6 गेमप्ले वीडियो, स्क्रीनशॉट और गेम मैप से जुड़ी जानकारी सामने आई है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, ये सामग्री 18 अगस्त से लगातार ऑनलाइन दिखाई दे रही है। लीक फुटेज में गेम के मैकेनिक्स, गाड़ियों और Leonida के कुछ हिस्सों की झलक मिलने का दावा किया गया है।
वीडियो की गुणवत्ता देखकर यह अनुमान लगाया जा रहा है कि किसी व्यक्ति को गेम के डेवलपमेंट बिल्ड तक पहुंच मिली हो सकती है। हालांकि, यह अभी सिर्फ दावा है। Rockstar ने यह नहीं बताया है कि फुटेज आखिर बाहर कैसे आया।
READ MORE: GTA Online Update: फ्री कार, 4X GTA$ और शानदार रिवॉर्ड मिलेंगे
Take-Two ने लीक पर कार्रवाई शुरू की
Rockstar की पैरेंट कंपनी Take-Two Interactive कथित लीक सामग्री को हटाने के लिए कॉपीराइट कार्रवाई कर रही है। रिपोर्ट्स के अनुसार, कंपनी ने Microsoft और Discord से भी लीक फैलाने से जुड़े रिकॉर्ड मांगे हैं। CyberLeek ने कथित तौर पर इन लीक को GTA 6 की फिजिकल कॉपी से जुड़ी योजनाओं के विरोध का तरीका बताया है। वहीं, कुछ रिपोर्ट्स ने लीक से जुड़े क्रिप्टोकरेंसी प्रमोशन की ओर भी इशारा किया है। इन दावों के बावजूद लीक के पीछे असली वजह और स्रोत की आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं हुई है।
READ MORE: ‘GTA 6’ लीक में Jason ने गोलियों से लिखा ‘LEEK’, मचा हंगामा
27 अगस्त को आएगा GTA 6 का आधिकारिक गेमप्ले
लीक के बीच Rockstar का आधिकारिक गेमप्ले शोकेस तय कार्यक्रम के मुताबिक जारी होगा। विस्तृत प्रस्तुति 27 अगस्त को Netflix पर दोपहर 3 बजे ET से शुरू होगी। भारत में इसका प्रसारण 28 अगस्त को रात 12:30 बजे IST पर होगा। इसके करीब 6 घंटे बाद, यानी सुबह 6:30 बजे IST, यही फुटेज Rockstar के YouTube चैनल और GTA 6 की वेबसाइट पर उपलब्ध होगा।
अब खिलाड़ियों की नजर इस आधिकारिक वीडियो पर है। लीक के बाद Rockstar का यह पहला बड़ा आधिकारिक गेमप्ले खुलासा होगा और इससे GTA 6 को लेकर चल रही अटकलों पर काफी हद तक तस्वीर साफ हो सकती है।
