ChatGPT Controversy: OpenAI एक बार फिर विवादों में है। अमेरिका के फ्लोरिडा राज्य के अटॉर्नी जनरल जेम्स उथमेयर ने कंपनी के खिलाफ एक गंभीर जांच शुरू की है। यह जांच इस बात को लेकर हो रही है कि क्या AI चैटबॉट ChatGPT का फ्लोरिडा स्टेट यूनिवर्सिटी में हुई गोलीबारी से कोई संबंध था।
क्या ChatGPT का इस्तेमाल फ्लोरिडा शूटिंग में हुआ? इस सवाल पर OpenAI जांच के घेरे में है। जानिए पूरा मामला, आरोप और कंपनी का जवाब।
क्या है पूरा मामला?
अटॉर्नी जनरल के मुताबिक, आरोपी Phoenix Ikner ने घटना से पहले ChatGPT पर कई सवाल पूछे थे। बताया जा रहा है कि उसने हथियार, गोली-बारूद, हमले का सही समय और ऐसी जगह के बारे में जानकारी मांगी थी जहां ज्यादा लोग मौजूद हों। अटॉर्नी जनरल ने कहा कि अगर ये आरोप सही साबित होते हैं, तो मामला बेहद गंभीर हो सकता है। उन्होंने यह भी कहा कि अगर ChatGPT कोई इंसान होता, तो उस पर भी अपराध में शामिल होने का आरोप लगाया जा सकता था।
जांच क्यों है खास?
आमतौर पर AI कंपनियों के खिलाफ सिविल केस देखने को मिलते हैं, लेकिन इस तरह की क्रिमिनल जांच बहुत कम होती है। यही वजह है कि यह मामला चर्चा में है। सरकार यह जानना चाहती है कि क्या OpenAI को पहले से किसी खतरे का अंदाजा था या नहीं। इसके लिए कंपनी से उसकी पॉलिसी, ट्रेनिंग सिस्टम और यूजर्स के खतरनाक सवालों को हैंडल करने के तरीके की जानकारी मांगी गई है।
READ MORE: OpenAI का बड़ा फैसला, अब यूसेज के हिसाब से होगी कीमत
OpenAI ने क्या कहा?
OpenAI ने इस मामले में अपनी सफाई दी है। कंपनी का कहना है कि यह घटना बेहद दुखद है, लेकिन ChatGPT का इससे कोई सीधा संबंध नहीं है। कंपनी के अनुसार, ChatGPT ने केवल सामान्य जानकारी दी, जो पहले से इंटरनेट पर मौजूद है। उसने किसी भी तरह से हिंसा को बढ़ावा नहीं दिया। साथ ही OpenAI ने यह भी बताया कि उसने घटना के बाद संबंधित अकाउंट की जानकारी कानून प्रवर्तन एजेंसियों के साथ साझा की थी।
क्या था फ्लोरिडा यूनिवर्सिटी शूटिंग केस?
Florida State University shooting 2025 को टैलाहैसी, फ्लोरिडा में हुआ था। इस घटना में एक 20 साल के छात्र ने यूनिवर्सिटी के स्टूडेंट यूनियन के पास गोलीबारी की। इस हमले में दो लोगों की मौत हो गई और कई लोग घायल हुए। इस घटना के बाद पूरे कैंपस में लॉकडाउन लगा दिया गया। पुलिस मौके पर पहुंची, आरोपी को गिरफ़्तार किया और उस पर हत्या तथा हत्या के प्रयास सहित कई आरोप लगाए।
READ MORE: किरण मणि ने छोड़ा JioStar, OpenAI बना नया ठिकाना
आगे क्या असर हो सकता है?
इस घटना के बाद अमेरिका में दो बड़ी बहसें तेज हो गई हैं। गन वायलेंस और AI का गलत इस्तेमाल। लोग यह सवाल उठा रहे हैं कि क्या AI टूल्स का दुरुपयोग ऐसे मामलों में किया जा सकता है और कंपनियों की जिम्मेदारी क्या होनी चाहिए।
