‘Panchayat’ एक्टर का छलका दर्द, मंदिर में आज भी एंट्री बैन

‘Panchayat’ एक्टर का छलका दर्द, मंदिर में आज भी एंट्री बैन

5 mins read
5 views
April 22, 2026

Vinod Suryavanshi Story: ‘Panchayat’ एक्टर विनोद सूर्यवंशी ने हाल ही में अपने जीवन के कुछ कड़वे अनुभव साझा किए हैं। उन्होंने बताया है कि सफलता मिलने के बाद भी उन्हें अपने गांव में आज तक जातिगत भेदभाव का सामना करना पड़ता है। उनका सफर बेहद संघर्ष भरा रहा है।

Panchayat फेम विनोद सूर्यवंशी ने अपने गांव में झेले जातिगत भेदभाव, जानिए कैसे मुश्किल हालात के बावजूद उन्होंने हासिल की सफलता।

गांव में आज भी है जातिवाद

सिद्धार्थ कन्नन से बात करते हुए विनोद ने बताया कि कर्नाटक के उनके गांव में आज भी जातिवाद मौजूद है। गांव में अलग-अलग जातियों के लिए अलग इलाके हैं और दलित परिवारों को अलग रखा जाता है। उन्होंने बताया कि बचपन में जब वह अपने पिता के साथ होटल गए थे, तो खाना खाने के बाद उन्हें खुद अपनी प्लेट धोनी पड़ी और पैसे भी देने पड़े। इतना ही नहीं, आज भी उनके गांव में एक मंदिर ऐसा है, जहां उन्हें जाने की अनुमति नहीं है।

रंग की वजह से झेलना पड़ा रिजेक्शन

विनोद ने अपने करियर की शुरुआत में झेली गई परेशानियों के बारे में भी बताया। उन्होंने कहा कि टीवी इंडस्ट्री में कई बार उन्हें उनके लुक्स की वजह से काम नहीं मिला। ऑडिशन में अक्सर ‘रिच लुक’ वाले लोगों की मांग होती थी। एक बार उन्हें एक रोल के लिए चुन लिया गया था, लेकिन शूट के दिन ही उन्हें यह कहकर हटा दिया गया कि उनका रंग सांवला है और टीम को ‘फेयर लुक’ चाहिए।

READ MORE: Netflix पर छाई ये खतरनाक सीरीज, आखिरी तक हिला जाएगा दिमाग

बचपन रहा मुश्किलों से भरा

विनोद का बचपन भी आसान नहीं था। उनकी मां घरों में काम करती थीं और पिता मजदूरी करते थे। जब काम नहीं मिलता था, तो उनके पिता शराब पीकर घर आते थे और परिवार में झगड़े होते थे। उन्होंने बताया कि उनका बचपन ऐसा था, जहां खुशियां कम थीं। उन्होंने अपने पिता से नफरत नहीं की, लेकिन उनके व्यवहार से दुख जरूर होता था।

READ MORE: तानों से उठकर चमकी अर्चना, OTT पर दिखाया एक्टिंग का दम

मेहनत से बदली जिंदगी

इन सभी मुश्किलों के बावजूद विवोद ने हार नहीं मानी। उन्होंने सिक्योरिटी गार्ड और जूनियर आर्टिस्ट के तौर पर काम किया और धीरे-धीरे आगे बढ़े। आज वह Panchayat के अलावा Jolly LLB 3 और Satyameva Jayate जैसे प्रोजेक्ट्स में भी काम कर चुके हैं।

Ragini Sinha

Ragini Sinha Analytics Insight में कंटेंट एनालिस्ट के रूप में कार्यरत हैं। यहां वह स्मार्ट टेक्नोलॉजी, गेमिंग, OTT, क्रिप्टोकरेंसी, ट्रेंडिंग न्यूज और स्टॉक मार्केट जैसे विषयों पर काम करती हैं और जटिल जानकारी को सरल व प्रभावशाली कंटेंट में बदलने के लिए जानी जाती हैं।
मीडिया इंडस्ट्री में 7 सालों के अनुभव के साथ उन्होंने कंटेंट राइटर से लेकर सीनियर कंटेंट राइटर और प्रोग्राम प्रोड्यूसर तक का सफर तय किया है। उन्होंने बिहार चुनाव और दिल्ली चुनाव जैसे बड़े इवेंट्स को कवर करते हुए ग्राउंड रिपोर्टिंग और गहन विश्लेषण में मजबूत पकड़ बनाई है, जिसके लिए उन्हें पुरस्कार से सम्मानित भी किया गया है।

रागिनी ने Zee News, NewsTrack, ETV Bharat और Way2News जैसे प्रमुख मीडिया प्लेटफॉर्म्स के साथ काम किया है। उन्होंने Makhanlal Chaturvedi National University of Journalism and Communication से बैचलर डिग्री और Bharatiya Vidya Bhavan से Public Relation में अध्ययन किया है।

CryptoBoom
Previous Story

शेयर बाजार दबाव में, क्रिप्टो में तूफानी तेजी

US ब्लॉकेड के बावजूद ईरानी तेल की सप्लाई जारी
Next Story

US नाकेबंदी फेल? हॉर्मुज़ से 34 टैंकर निकल गए, अरबों का तेल खेल उजागर!

Latest from Entertainment

Don't Miss