CEX.IO OpenPayd Partnership: OpenPayd और CEX.IO के बीच एक नई साझेदारी हुई है, जो डिजिटल पेमेंट और क्रिप्टो मार्केट के लिए काफी अहम मानी जा रही है।इस समझौते के तहत OpenPayd अब CEX.IO के ग्लोबल प्लेटफॉर्म पर फिएट पेमेंट और इंस्टीट्यूशनल सेटलमेंट को आसान और तेज बनाने का काम करेगा।
OpenPayd और CEX.IO की नई साझेदारी से अब FIAT पेमेंटऔर सेटलमेंट पहले से ज्यादा तेज और आसान हो जाएगा, जानिए इस डील से यूजर्स और निवेशकों को क्या फायदे मिलेंगे।
साझेदारी का मकसद क्या है?
इस पार्टनरशिप का मुख्य लक्ष्य फंड ट्रांसफर की प्रक्रिया को सरल बनाना है। पहले CEX.IO को अलग–अलग बैंकों पर निर्भर रहना पड़ता था, जिससे सिस्टम थोड़ा जटिल हो जाता था। अब OpenPayd की मदद से डिपॉजिट, विड्रॉल और कंपनी के अंदर होने वाले फंड ट्रांसफर एक ही प्लेटफॉर्म से किए जा सकेंगे। इससे न सिर्फ समय बचेगा, बल्कि ट्रांजैक्शन ज्यादा तेज और भरोसेमंद भी होंगे, खासकर बड़े निवेशकों के लिए।
CEX.IO के लिए क्यों जरूरी है?
CEX.IO के पास दुनियाभर में 15 मिलियन से ज्यादा यूजर्स हैं। इतने बड़े स्तर पर अलग–अलग देशों में पैसा मैनेज करना आसान नहीं होता। खासकर इंस्टीट्यूशनल निवेशकों के लिए सिर्फ ट्रेडिंग ही नहीं, बल्कि पैसे का सही समय पर और सुरक्षित तरीके से सेटल होना भी बहुत जरूरी होता है। OpenPayd के साथ जुड़कर CEX.IO अब इस काम को ज्यादा बेहतर तरीके से कर पाएगा।
यूजर्स को क्या नए फायदे मिलेंगे?
इस साझेदारी के बाद CEX.IO ने EUR, GBP और USD में मल्टी–करेंसी अकाउंट की सुविधा शुरू की है। इसके साथ ही FX फीचर भी जोड़ा गया है, जिससे अलग–अलग करेंसी में पैसे मैनेज करना आसान हो गया है। EUR पेमेंट के लिए SEPA और SEPA Instant का सपोर्ट मिलेगा, जिससे ट्रांजैक्शन लगभग तुरंत पूरे हो सकेंगे। इससे ट्रेजरी मैनेजमेंट बेहतर होगा और फंड मूवमेंट में तेजी आएगी।
READ MORE: क्रिप्टो चोरी के बाद रिकवरी कैसे होती है? जानें दो तरीके
OpenPayd क्या करता है?
OpenPayd की शुरुआत 2018 में डॉ. ओजान ओजर्क ने की थी। कंपनी का मकसद डिजिटल इकोनॉमी के लिए एक ऐसा प्लेटफॉर्म बनाना है, जहां से कंपनियां आसानी से पैसे भेज और मैनेज कर सकें। इसका सिस्टम एक API के जरिए काम करता है, जिससे फिएट और डिजिटल दोनों तरह के पैसों को एक जगह से संभाला जा सकता है। OpenPayd हर साल 180 बिलियन डॉलर से ज्यादा ट्रांजैक्शन प्रोसेस करता है और 1000 से ज्यादा कंपनियों के साथ काम करता है। इसके बड़े क्लाइंट्स में eToro, Kraken, OKX और B2C2 शामिल हैं।
READ MORE: US-ईरान संकट में भी बाजार मजबूत, GIFT Nifty से तेजी के संकेत
क्रिप्टो कंपनियां ज्यादा मजबूत
CEX.IO और OpenPayd की यह साझेदारी दिखाती है कि क्रिप्टो कंपनियां अब ज्यादा मजबूत और तेज पेमेंट सिस्टम की ओर बढ़ रही हैं। जैसे–जैसे बड़े निवेशक इस मार्केट में आ रहे हैं, वैसे–वैसे तेज, सुरक्षित और रेगुलेटेड ट्रांजैक्शन की जरूरत बढ़ रही है। यह कदम आने वाले समय में डिजिटल और पारंपरिक फाइनेंस के बीच की दूरी को और कम कर सकता है।
