Vivo फोन हुए महंगे, क्या अभी खरीदना सही फैसला?

6 mins read
88 views
April 22, 2026

Vivo Mobile New Price: Vivo का स्मार्टफोन खरीदने वालों के लिए जरूरी अपडेट सामने आया है। कंपनी ने भारत में अपने कई स्मार्टफोन्स की कीमतें बढ़ा दी हैं। यह बदलाव धीरेधीरे लागू हो रहा है और इसका असर अब बाजार में साफ दिखने लगा है। 

स्मार्टफोन खरीदने वालों के लिए जरूरी खबर! Vivo के कई फोन अब महंगे हो गए हैं। यहां देखें नई कीमतें और जानें क्यों बढ़ रहे हैं मोबाइल के दाम। 

क्यों बढ़ रही हैं कीमतें? 

आजकल सिर्फ Vivo ही नहींबल्कि कई मोबाइल कंपनियां अपने फोन के दाम बढ़ा रही हैं। इसकी सबसे बड़ी वजह जरूरी पार्ट्स की महंगाई है। मोबाइल बनाने में इस्तेमाल होने वाले चिपसेटडिस्प्ले और बैटरी अब पहले से ज्यादा महंगे हो गए हैं। इसके अलावाग्लोबल सप्लाई चेन भी पूरी तरह स्थिर नहीं है। प्रोडक्शन और डिलीवरी में लागत बढ़ रही है। ऐसे में कंपनियां अपने खर्च को संभालने के लिए कीमतें बढ़ा रही हैं। अच्छी बात यह है कि कुछ समय तक बाजार में पुराने स्टॉक पुराने दामों पर मिल सकते हैंलेकिन नए आने वाले फोन महंगे होंगे। 

READ MORE: Vivo के इस कैमरा बेस्ड मॉडल के सामने DSLR भी है फेल! 

किन Vivo फोन्स के दाम बढ़े? 

कंपनी के कई पॉपुलर स्मार्टफोन्स की कीमतों में बदलाव हुआ है।  

  • Vivo T5x (6GB + 128GB) अब 22,999 में मिल रहा हैजबकि पहले इसकी कीमत 18,999 थी। यानी 4,000 का सीधा बढ़ोतरी। 
  • Vivo V70 Elite 5G (8GB + 256GB) की कीमत अब 55,999 हो गई हैजो पहले 51,999 थी। 
  • Vivo Y400 5G (8GB + 128GB) अब 28,999 में मिल रहा हैजबकि पहले यह 25,999 था। 
  • Vivo Y51 Pro 5G की शुरुआती कीमत अब 27,999 हो गई हैजो पहले 24,999 थी। 
  • Vivo Y31 5G में हल्की बढ़ोतरी हुई है और अब इसका बेस वेरिएंट 19,999 में मिल रहा हैजो पहले 18,999 था। 

READ MORE : भारत में लॉन्च हुआ Vivo Y51 Pro 5G, जानें क्यों है चर्चा में  

ग्राहकों के लिए क्या समझें? 

अगर आप नया फोन खरीदने का प्लान बना रहे हैंतो थोड़ा सतर्क रहने की जरूरत है। आने वाले समय में कीमतों में और बदलाव हो सकते हैंखासकर नए लॉन्च या रीस्टॉक होने वाले फोन में। Vivo की यह कीमत बढ़ोतरी पूरे मार्केट के ट्रेंड को दिखाती है इसलिए खरीदने से पहले कीमत जरूर चेक करें और सही समय पर फैसला लें। 

Ragini Sinha

Ragini Sinha Analytics Insight में कंटेंट एनालिस्ट के रूप में कार्यरत हैं। यहां वह स्मार्ट टेक्नोलॉजी, गेमिंग, OTT, क्रिप्टोकरेंसी, ट्रेंडिंग न्यूज और स्टॉक मार्केट जैसे विषयों पर काम करती हैं और जटिल जानकारी को सरल व प्रभावशाली कंटेंट में बदलने के लिए जानी जाती हैं।
मीडिया इंडस्ट्री में 7 सालों के अनुभव के साथ उन्होंने कंटेंट राइटर से लेकर सीनियर कंटेंट राइटर और प्रोग्राम प्रोड्यूसर तक का सफर तय किया है। उन्होंने बिहार चुनाव और दिल्ली चुनाव जैसे बड़े इवेंट्स को कवर करते हुए ग्राउंड रिपोर्टिंग और गहन विश्लेषण में मजबूत पकड़ बनाई है, जिसके लिए उन्हें पुरस्कार से सम्मानित भी किया गया है।

रागिनी ने Zee News, NewsTrack, ETV Bharat और Way2News जैसे प्रमुख मीडिया प्लेटफॉर्म्स के साथ काम किया है। उन्होंने Makhanlal Chaturvedi National University of Journalism and Communication से बैचलर डिग्री और Bharatiya Vidya Bhavan से Public Relation में अध्ययन किया है।

Previous Story

निवेशकों के लिए खुशखबरी! HCL ने दिया शानदार डिविडेंड तोहफा  

Next Story

CEX.IO और OpenPayd की साझेदारी, पेमेंट सिस्टम होगा तेज 

Latest from Latest news

67 करोड़ रुपए की फंडिंग से Mekr का बड़ा विस्तार, अब ग्लोबल मार्केट पर नजर

67 करोड़ रुपए की फंडिंग से Mekr का बड़ा विस्तार, अब ग्लोबल मार्केट पर नजर

Mekr Funding: भारत के कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स क्षेत्र में एक नया निवेश अपडेट सामने आया है। अप्लायंस डिजाइन और मैन्युफैक्चरिंग स्टार्टअप Mekr ने अपने सीरीज

Don't Miss