34M की ताकत से Rivan बनाएगा भविष्य की गैस

34M की ताकत से Rivan बनाएगा भविष्य की गैस, बिना प्रदूषण के

6 mins read
12 views
April 20, 2026

Rivan funding: यूरोप लंबे समय से प्राकृतिक गैस के आयात पर निर्भर रहा है, खासकर UK जहां करीब 42 प्रतिशत गैस बाहर से आती है। ऐसे में ऊर्जा सुरक्षा एक बड़ा मुद्दा बन चुकी है। इसी चुनौती को अवसर में बदलने के लिए लंदन की Startup Rivan सामने आई है। यह कंपनी घरेलू स्तर पर सिंथेटिक गैस बनाने का लक्ष्य लेकर चल रही है। कंपनी ने इसके लिए 34 मिलियन डॉलर की फंडिंग जुटाई है।

Rivan ने 34 मिलियन डॉलर  फंडिंग के साथ सिंथेटिक गैस बनाने की तैयारी…क्या यूरोप की ऊर्जा निर्भरता घटाने की कोशिश। जानिए डिटेल्स में।

गैस उत्पादन का नया तरीका

जिसका लीड IQ Capital ने किया। इसके साथ ही प्लुरल्स और Fundomo जैसे निवेशकों ने भी भरोसा जताया। इस निवेश के बाद Rivan की कुल फंडिंग 46 मिलियन डॉलर तक पहुंच गई है। रिवन पारंपरिक ऊर्जा स्रोतों से हटकर पूरी तरह ग्रीन टेक्नोलॉजी पर काम कर रही है। कंपनी सौर ऊर्जा की मदद से पानी से हाइड्रोजन बनाती है। फिर हवा से CO₂ कैप्चर करती है और अंत में इन दोनों को मिलाकर सिंथेटिक नैचुरल गैस, SNG तैयार करती है। खास बात यह है कि यह गैस पारंपरिक प्राकृतिक गैस जैसी ही होती है। मौजूदा पाइपलाइन में बिना किसी बदलाव के इस्तेमाल की जा सकती है। कंपनी की सबसे बड़ी ताकत इसका वर्टिकली इंटीग्रेटेड मॉडल है।

READ MORE- Windows 11 अपडेट: सिक्योरिटी दिखेगी अब रंगों में, स्टोरेज हुआ और पावरफुल

छोटे पायलट से बड़े प्लांट तक सफर

Harvey Hodd ने 2024 में कंपनी की शुरुआत करते समय ही तय कर लिया था कि सभी सिस्टम्स खुद डिजाइन और तैयार किए जाएंगे। इससे कंपनी को लागत, गुणवत्ता और तेजी से विस्तार करने में मदद मिल रही है। रिवाव ने पिछले एक साल में तेजी से प्रगति की है। 100kW के छोटे पायलट प्रोजेक्ट से शुरू होकर कंपनी अब 1MW के बड़े प्लांट तक पहुंच चुकी है, जो UK का सबसे बड़ा सिंथेटिक गैस प्लांट माना जा रहा है। बता दें कि इस क्षेत्र में Ineratec और Synhelion जैसी कंपनियां भी सक्रिय हैं। हालांकि, रिवान खुद को अलग बनाती है क्योंकि यह पूरी प्रक्रिया को इन-हाउस रखती है और सिर्फ सौर ऊर्जा का उपयोग करती है।

READ MORE- BrainTech रेस में यूरोप की एंट्री, Startups को मिलेगा 60 मिलियन यूरो का सपोर्ट

भविष्य की बड़ी योजनाएं

नई फंडिंग के साथ रिवान अब Wales & West Utilities के साथ मिलकर यूके का पहला ग्रिड-कनेक्टेड कमर्शियल एसएनजी  प्रोजेक्ट शुरू करने जा रही है। इसके अलावा कंपनी यूरोप का सबसे बड़ा सिंथेटिक गैस प्लांट बनाने, लंदन में 50,000 वर्ग फुट का नया मैन्युफैक्चरिंग यूनिट खड़ा करने और अपनी टीम को 100 से अधिक कर्मचारियों तक बढ़ाने की योजना बना रही है।

अगर यह तकनीक बड़े स्तर पर सफल होती है, तो यूरोप की गैस निर्भरता कम हो सकती है और क्लीन एनर्जी की दिशा में एक बड़ा कदम साबित हो सकता है।

Rahul Ray

मैं एनेलिटिक्स इनसाइट के लिए टेक, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, क्रिप्टोकरेंसी, साइबर सिक्योरिटी, गैजेट्स, मोबाइल ऐप्स, ओटीटी प्लेटफॉर्म को कवर करता हूं। मुझे
मीडिया क्षेत्र में 10 वर्षों का अनुभव है। हिन्द पोस्ट हिन्दी मैगज़ीन, ईटीवी भारत और दैनिक भास्कर जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ कार्य करते हुए प्रिंट और डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय भूमिका निभाई है। दिल्ली और बिहार के विभिन्न जिलों में न्यूज़ रिपोर्टिंग, ग्राउंड स्टोरीज़, कंटेंट प्लानिंग, कॉपी एडिटिंग एवं कंटेंट एडिटिंग से जुड़ी विभिन्न जिम्मेदारियों को सफलतापूर्वक संभालने का अनुभव है। मैंने भारतीय विद्या भवन, दिल्ली से मास कम्युनिकेशन में डिप्लोमा और गुरु जम्भेश्वर विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, हिसार से डिग्री प्राप्त की है। पाठक केंद्रित कंटेंट तैयार करना मेरी कार्यशैली में शामिल रही है।

tech layoffs 2026
Previous Story

73 हजार नौकरियां खत्म! क्या यही है टेक का भविष्य?

इस हफ्ते OTT पर रिलीज हो रही फिल्में और सीरीज
Next Story

वीकेंड प्लान तैयार! OTT पर आ रहीं ये धांसू फिल्में और सीरीज

Latest from Business

Plazza 15 मिलियन डॉलर की फंडिंग जुटाने की तैयारी में है

मेडिसिन डिलीवरी में ‘रॉकेट स्पीड’, Plazza जुटाने जा रहा 15 मिलियन डॉलर

Plazza funding : बेंगलुरु स्थित क्विक मेडिसिन डिलीवरी स्टार्टअप Plazza हेल्थकेयर डिलीवरी के मॉडल को बदलने की तैयारी शूरू कर दी है। कंपनी करीब
Apple-Google की नजर से कैसे बच रहे ये खतरनाक ऐप्स? तस्वीरों से हो रही छेड़छाड़

Apple-Google की नजर से कैसे बच रहे ये खतरनाक ऐप्स? तस्वीरों से हो रही छेड़छाड़

App Store Policy: नई रिपोर्ट ने बड़ी टेक कंपनियों की जिम्मेदारी पर सवाल खड़े कर दिए हैं। टेक ट्रांसपेरेंसी प्रोजेक्ट की रिपोर्ट के मुताबिक,
indigo invests sarla aviation air taxi india evtol future mobility

Air Taxi पर IndiGo का 10 करोड़ का दांव, बदल जाएगा शहरों का सफर

इलेक्ट्रिक एयर टैक्सी पर बढ़ा फोकस, इंडिगो  और सरला एविएशन मिलकर बदल सकते हैं शहरी ट्रांसपोर्ट। जानिए कब मिल सकती है यह सुविधा। IndiGo Sarla Aviation invest:  भारत की एविएशन इंडस्ट्री अब

Don't Miss