OnePlus Pad 4 फ्लिपकार्ट , अमेजन और OnePlus स्टोर पर उपलब्ध होगा, जानिए इसके फीचर्स और स्पेसिफिकेशन विस्तार से।
OnePlus Pad 4 launch date: भारत के टैबलेट मार्केट में एक बार फिर मुकाबला तेज होने वाला है, क्योंकि OnePlus अपना नया फ्लैगशिप टैबलेट लॉन्च करने जा रहा है। इस डिवाइस को लेकर पहले कई कयास लगाए जा रहे थे कि यह Pad 3 Pro के नाम से आएगा। लेकिन कंपनी ने कयासों और अटकलों पर विराम लगा दिया है। अब OnePlus Pad 4 के नाम से ही बाजार में उतरेगा। लॉन्च से पहले ही इसके फीचर्स ने टेक लवर्स का ध्यान खींच लिया है। कंपनी ने OnePlus Pad 4 को 30 अप्रैल दोपहर 12 बजे भारत में लॉन्च करने की घोषणा की है। इसकी बिक्री Flipkart, Amazon और OnePlus की ऑफिशियल वेबसाइट पर होगी। यानी ग्राहक इसे ऑनलाइन आसानी से खरीद पाएंगे। लॉन्च से पहले ही इसकी उपलब्धता को लेकर कोई भ्रम नहीं है।
पावरफुल परफॉर्मेंस के लिए नया चिपसेट
इस टैबलेट की सबसे बड़ी खासियत इसका प्रोसेसर है। Snapdragon 8 Elite Gen 5 से लैस यह डिवाइस हाई एंड परफॉर्मेंस देने का दावा करता है। यही चिपसेट कंपनी के फ्लैगशिप स्मार्टफोन OnePlus 15 में भी देखने को मिलता है। कंपनी के अनुसार, इसने AnTuTu बेंचमार्क पर 41 लाख से ज्यादा का स्कोर हासिल किया है। जिसे पावरफुल टैबलेट्स की लिस्ट में ऊपर रखता है।
READ MORE- Oppo का बड़ा दांव: लॉन्च से पहले Oppo Pad 5 Pro और Mini का दिखा दम
डिस्प्ले और डिजाइन का भी खास
OnePlus Pad 4 में 13.2 इंच का 3.4K रेजोल्यूशन वाला डिस्प्ले मिल सकता है। 144Hz रिफ्रेश रेट और डॉल्वी विजन सपोर्ट भी। ब्राइटनेस लेवल 1000 निट्स जिसके कारण आउटडोर में भी स्क्रीन क्लियर दिखाई देती है। डिजाइन की बात करें तो इसमें पिल-शेप कैमरा मॉड्यूल और प्रीमियम फिनिश देखने को मिलती है, जो इसे आकर्षक लुक देती है।
READ MORE- Vivo T5 Pro 5G लॉन्च, जानें फीचर्स देखकर उड़ेंगे होश
लंबी बैटरी और दमदार ऑडियो साउंड
बैटरी के मामले में भी यह टैबलेट पीछे नहीं है। 13,380mAh की बड़ी बैटरी के साथ मार्केट आने की दावा करती है। यह 54 दिन तक स्टैंडबाय, 20 घंटे वीडियो प्लेबैक और 7 घंटे तक गेमिंग सपोर्ट दे सकता है। इसके साथ ही इसमें 8 स्पीकर्स का सेटअप दिया गया है, जिसमें 4 बेस और 4 ट्वीटर शामिल हैं। साथ ही, OnePlus Stylo Pro के सपोर्ट के साथ यह टैबलेट केवल मनोरंजन के साथ-साथ काम के लिए भी उपयोगी साबित हो सकता है। बैक पैनल पर दिए गए पोगो पिन्स यह संकेत देते हैं कि इसमें कीबोर्ड एक्सेसरी का भी सपोर्ट मिल सकता है, जिससे यह एक मिनी-लैपटॉप जैसा फील दे सकता है।
यह मॉडल अपने दमदार फीचर्स, चिपसेट और प्रीमियम डिजाइन के साथ भारतीय बाजार में एक मजबूत दावेदारी पेश कर रहा है। अब देखना यह होगा कि लॉन्च के बाद यह यूजर्स की उम्मीदों पर कितना खरा उतरता है।
