Summer Cooler: अगर आप इस गर्मी में तेज़ गर्मी और उमस से परेशान हैं और कम बजट में एक अच्छा कूलिंग विकल्प ढूंढ रहे हैं, तो आपके लिए अच्छी खबर है। Thomson ने भारत में अपनी नई डेजर्ट एयर कूलर सीरीज लॉन्च कर दी है। यह सीरीज खास तौर पर उन लोगों के लिए बनाई गई है जो कम बिजली खर्च में एसी जैसी ठंडक पाना चाहते हैं।
गर्मी से राहत के लिए Thomson के नए एयर कूलर लॉन्च हुए हैं, जो कम बिजली खर्च में एसी जैसी ठंडक देने का दावा करते हैं।
नई कूलर सीरीज में क्या खास है?
Thomson ने इस बार Gladiator, Air Commander, Chill Vault और SUV सीरीज के तहत 5 नए मॉडल लॉन्च किए हैं। इन कूलर्स की सबसे बड़ी खासियत इनकी मजबूत एयर डिलीवरी और बड़ा पानी का टैंक है। ये कूलर कम बिजली में पूरे कमरे को जल्दी ठंडा करने के लिए डिजाइन किए गए हैं। इसलिए यह बजट यूजर्स के लिए एक अच्छा विकल्प बन सकते हैं।
कीमत कितनी है?
इस नई सीरीज की शुरुआती कीमत 4,399 रखी गई है, जबकि टॉप मॉडल की कीमत 11,999 तक जाती है। यूजर्स इन कूलर्स को ऑनलाइन प्लेटफॉर्म Flipkart से खरीद सकते हैं। 16 से 25 अप्रैल तक चलने वाली समर कूलिंग डेज सेल में इन पर अतिरिक्त डिस्काउंट भी मिलेगा, जिससे कीमत और कम हो सकती है।
Gladiator GD95 Smart मॉडल
यह इस सीरीज का सबसे एडवांस मॉडल है। इसमें स्मार्ट रिमोट कंट्रोल फीचर दिया गया है। 95 लीटर वॉटर टैंक, 60 फीट तक एयर थ्रो इसकी कीमत 9,499 है।
SUV1700 मॉडल
यह मॉडल बड़े कमर्शियल जगहों के लिए बनाया गया है। 170 लीटर बड़ा टैंक, 75 फीट तक एयर थ्रो और इसकी कीमत 15,499 से शुरू होगी।
Chill Vault CV130 मॉडल
यह प्रीमियम डिजाइन वाला कूलर है जिसमें ग्लास-टॉप फिनिश दी गई है। इसमें आइस चेंबर और जेल पैक सपोर्ट, तापमान को 5 डिग्री तक कम करने की क्षमता और इसकी कीमत 12,999 से शुरू होगी।
READ MORE: Vivo T5 Pro 5G लॉन्च, जानें फीचर्स देखकर उड़ेंगे होश
Air Commander AC85 और SUV1200 मॉडल
ये दोनों मॉडल सामान्य कमरों के लिए बनाए गए हैं। 20% तक बिजली की बचत, तेज और समान हवा का वितरण और इसकी कीमत 8,999 से शुरू होगी।
कूलर की खास खूबियां
- हनीकॉम्ब पैड्स के साथ बेहतर कूलिंग और लंबी लाइफ
- बिजली जाने पर भी इन्वर्टर पर आसानी से चलने की सुविधा
- कमरे के हर कोने में समान ठंडी हवा पहुंचाने की क्षमता
READ MORE: Amazon-Flipkart पर शॉपिंग करते हैं तो बंद कर दें, ED ने लगाए ये आरोप
Thomson की यह नई कूलर सीरीज बजट और परफॉर्मेंस का अच्छा संतुलन देती है। कम कीमत में बेहतर कूलिंग चाहने वालों के लिए यह एक मजबूत और उपयोगी विकल्प साबित हो सकती है।
