Vivo T5 Pro 5G: Vivo ने भारत में अपना नया स्मार्टफोन Vivo T5 Pro 5G लॉन्च कर दिया है। यह फोन मिडरेंज सेगमेंट में पेश किया गया है और उन लोगों के लिए खास है, जो कम कीमत में पावरफुल फीचर्स वाला फोन चाहते हैं। इसमें बेहतर प्रोसेसर, बड़ी बैटरी और फास्ट चार्जिंग जैसी कई खास सुविधाएं दी गई हैं।
Vivo T5 Pro 5G भारत में लॉन्च हो गया है, जिसमें दमदार बैटरी, फास्ट चार्जिंग और पावरफुल प्रोसेसर मिलता है, जानें कीमत और फीचर्स।
कीमत और उपलब्धता
Vivo T5 Pro 5G को तीन स्टोरेज वेरिएंट में लॉन्च किया गया है। 8GB + 128GB वेरिएंट की कीमत 29,999 रखी गई है। 8GB + 256GB वेरिएंट की कीमत 33,999 है और 12GB + 256GB वेरिएंट की कीमत 39,999 तय की गई है। फोन की बिक्री 21 अप्रैल को Flipkart पर शुरू होगी। ग्राहक Axis Bank, HDFC Bank और SBI कार्ड से खरीदने पर 3000 का इंस्टेंट डिस्काउंट पा सकते हैं। साथ ही 3000 तक का एक्सचेंज बोनस भी मिलेगा।
डिस्प्ले और डिजाइन
इस फोन में 6.83-इंच का फुल HD+ AMOLED डिस्प्ले दिया गया है, जिसका 144Hz रिफ्रेश रेट है। इसका मतलब है कि स्क्रीन काफी स्मूद चलेगी, खासकर गेमिंग और स्क्रॉलिंग के दौरान। फोन की पीक ब्राइटनेस 5000 निट्स तक जाती है, जिससे इसे धूप में भी आसानी से इस्तेमाल किया जा सकता है। इसमें ‘लो ब्लू लाइट’ और ‘फ्लिकर-फ्री’ सर्टिफिकेशन भी हैं, जिससे आँखों पर कम से कम जोर पड़ता है। इसके अलावा, इस फोन को IP68 और IP69 रेटिंग मिली है, जिसका मतलब है कि यह धूल और पानी से सुरक्षित है। इसमें मिलिट्री-ग्रेड की मजबूती भी है।
READ MORE: क्या स्मार्टफोन आपकी लोकेशन कर रहा LEAK? जानें कैसे रोके
प्रोसेसर और परफॉर्मेंस
Vivo T5 Pro 5G में Snapdragon 7s Gen 4 प्रोसेसर दिया गया है, जो मल्टीटास्किंग और गेमिंग दोनों के लिए बेहतर परफॉर्मेंस देता है। इसे LPDDR4X RAM के साथ जोड़ा गया है। यह फोन Android 16 पर चलता है, जो यूजर्स को लेटेस्ट सॉफ़्टवेयर अनुभव प्रदान करता है।
बैटरी और चार्जिंग
इस फ़ोन की सबसे बड़ी खासियत इसकी 9020mAh की ज़बरदस्त बैटरी है। इसमें सिलिकॉन एनोड टेक्नोलॉजी दी गई है, जिसकी मदद से बैटरी ज़्यादा समय तक चलती है। फोन में 90W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट है, जिससे यह 1% से 50% तक सिर्फ 37 मिनट में चार्ज हो जाता है। इसमें रिवर्स चार्जिंग और बायपास चार्जिंग का फीचर भी दिया गया है।
READ MORE: iPhone या Samsung कौन सा फोन लें? जानिए 4 बड़े कारण
कैमरा फीचर्स
इस फ़ोन में डुअल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है, जिसमें 50MP का मेन कैमरा और 2MP का बोकेह लेंस शामिल है। सेल्फ़ी के लिए, 32MP का फ़्रंट कैमरा दिया गया है। दोनों ही कैमरे 4K वीडियो रिकॉर्डिंग को सपोर्ट करते हैं। इसमें नाइट मोड, पोर्ट्रेट, स्लो मोशन, टाइम लैप्स और लाइव फोटो जैसे फीचर्स भी मिलते हैं। Vivo T5 Pro 5G दो रंगों में कॉस्मिक ब्लैक और ग्लेशियर ब्लू आता है।
