Apple ने क्यों दी Grok को चेतावनी

Apple ने क्यों दी Grok को चेतावनी? बढ़ा सस्पेंस

5 mins read
1 views
April 16, 2026

Apple Grok Controversy: टेक दुनिया में Apple और xAI के बीच विवाद की खबरें सामने आई हैं। यह मामला AI चैटबॉट Grok को लेकर है, जिसे Apple ने अपने App Store से हटाने की चेतावनी दी। इसकी वजह App Store के नियमों का उल्लंघन और Deepfake कंटेंट को लेकर बढ़ती शिकायतें है।

Apple ने Grok ऐप को लेकर सख्त रुख अपनाया है और नियमों के उल्लंघन पर इसे App Store से हटाने की चेतावनी दी है, जानें पूरा विवाद और वजह।

क्या है पूरा विवाद?

Grok ऐप हाल ही में Deepfake तस्वीरों और वीडियो को लेकर चर्चा में रहा है। कई यूजर्स की नकली और आपत्तिजनक फोटो बनाए जाने की खबरें सामने आईं है। कुछ मामलों में अश्लील कंटेंट भी शामिल था, जिससे मामला और गंभीर हो गया। इन घटनाओं के बाद कई देशों में Grok पर बैन लगाने तक की बात होने लगी। Apple ने इस पूरे मामले को गंभीरता से लिया और अमेरिकी सांसदों को भी इस बारे में जानकारी दी।

READ MORE: US कोर्ट ने xAI का OpenAI पर केस किया खारिज

Apple ने क्यों दिखाई सख्ती?

रिपोर्ट्स के अनुसार, Grok पर बढ़ते विवाद के बाद Apple पर एक्शन लेने का दबाव बना। हालांकि, कंपनी ने सार्वजनिक रूप से ज्यादा कुछ नहीं कहा, लेकिन उसने X और Grok की टीम से बातचीत शुरू की। Apple का मानना था कि ये दोनों प्लेटफॉर्म उसके App Store की गाइडलाइंस का पालन नहीं कर रहे हैं। इसके बाद Apple ने कंपनियों से कंटेंट मॉडरेशन सुधारने की योजना मांगी।

अपडेटेड ऐप को किया गया रिजेक्ट

Grok की टीम ने Apple को ऐप का नया वर्जन भेजा, लेकिन Apple ने इसे मंजूरी नहीं दी। कंपनी का कहना था कि जरूरी बदलाव अभी भी नहीं किए गए हैं। इसके बाद एलन मस्क की कंपनी ने Grok और X के सुधार किए गए वर्जन को फिर से Apple के पास भेजा।

READ MORE: Firebender फाउंडर अमन गोट्टुमुक्कला अब xAI के साथ

इमेज टूल में किए गए बदलाव

विवाद बढ़ने के बाद Grok ने अपने इमेज जनरेशन टूल में कुछ बदलाव किए हैं। अब इस फीचर की पहुंच सीमित कर दी गई है और असली लोगों की तस्वीरों को एडिट करने पर रोक लगा दी गई है। फिर भी रिपोर्ट्स में कहा गया है कि कुछ जगहों पर यह टूल अब भी बिना अनुमति के आपत्तिजनक तस्वीरें बना सकता है। हालांकि, पहले के मुकाबले ऐसे मामलों में कमी आई है, लेकिन कुछ यूजर्स अब भी सिस्टम को बाइपास कर रहे हैं।

Ragini Sinha

Ragini Sinha Analytics Insight में कंटेंट एनालिस्ट के रूप में कार्यरत हैं। यहां वह स्मार्ट टेक्नोलॉजी, गेमिंग, OTT, क्रिप्टोकरेंसी, ट्रेंडिंग न्यूज और स्टॉक मार्केट जैसे विषयों पर काम करती हैं और जटिल जानकारी को सरल व प्रभावशाली कंटेंट में बदलने के लिए जानी जाती हैं।
मीडिया इंडस्ट्री में 7 सालों के अनुभव के साथ उन्होंने कंटेंट राइटर से लेकर सीनियर कंटेंट राइटर और प्रोग्राम प्रोड्यूसर तक का सफर तय किया है। उन्होंने बिहार चुनाव और दिल्ली चुनाव जैसे बड़े इवेंट्स को कवर करते हुए ग्राउंड रिपोर्टिंग और गहन विश्लेषण में मजबूत पकड़ बनाई है, जिसके लिए उन्हें पुरस्कार से सम्मानित भी किया गया है।

रागिनी ने Zee News, NewsTrack, ETV Bharat और Way2News जैसे प्रमुख मीडिया प्लेटफॉर्म्स के साथ काम किया है। उन्होंने Makhanlal Chaturvedi National University of Journalism and Communication से बैचलर डिग्री और Bharatiya Vidya Bhavan से Public Relation में अध्ययन किया है।

ai impact india it sector entry level job
Previous Story

IT सेक्टर में साइलेंट रिवोल्यूशन, 25 प्रतिशत एंट्री-लेवल जॉब्स गायब!

Latest from Artificial Intelligence

Don't Miss