Zee5 free movies: ZEE5 ने एंटरटेनमेंट को काफी आसान बना दिया है। अब हर फिल्म या शो देखने के लिए सब्सक्रिप्शन जरूरी नहीं रह गया है। ZEE5 का Free सेक्शन तेजी से पॉपुलर हो रहा है। जहां यूजर्स बिना पैसे खर्च किए भी अच्छा और विविध कंटेंट देख सकते हैं। यही वजह है कि अब ज्यादा लोग इस प्लेटफॉर्म की ओर आकर्षित हो रहे हैं। फ्री एंटरटेनमेंट का विकल्प तेजी से मजबूत हो रहा है। तो आइए सब्सक्रिप्सन के इस दौर में फ्री में आनंद देनेवाली फिल्म की सूची को जानें।
OTT पर फ्री एंटरटेनमेंट का मजा लें ZEE5 पर ट्रेंड कर रहीं पुरानी हिट फिल्में और नए शोज की पूरी जानकारी।
पुरानी फिल्मों की फिर बढ़ी डिमांड
फ्री कैटेगरी में पुरानी फिल्मों का दबदबा साफ नजर आ रहा है। जहां कई साल पहले रिलीज हुई फिल्में एक बार फिर ट्रेंड कर रही हैं। दर्शक इन्हें दोबारा देखने में रुचि दिखा रहे हैं। जिससे यह साबित होता है कि अच्छी कहानी और दमदार एंटरटेनमेंट कभी पुराना नहीं होता। ये फिल्में समय के साथ भी अपनी पकड़ बनाए रखती हैं और नई ऑडियंस तक पहुंचती रहती हैं।
नंबर 1 पर ‘सिंबा’ का जलवा बरकरार
Simmba इस समय फ्री सेक्शन में टॉप ट्रेंडिंग फिल्म बनी हुई है। जिसमें Ranveer Singh का दमदार अंदाज देखने को मिलता है। रोहित शेट्टी के निर्देशन में बनी यह फिल्म 2018 में रिलीज हुई थी। बॉक्स ऑफिस पर भी बड़ी हिट साबित हुई थी। आज भी इसका एक्शन, डायलॉग और एंटरटेनमेंट फैक्टर दर्शकों को खूब पसंद आ रहा है।
टॉक शो ने भी बनाई अपनी जगह
Mom Talks भी इस लिस्ट में तेजी से लोकप्रिय हो रहा है, जिसे Parineeti Chopra होस्ट करती हैं। इस शो में सेलेब्रिटीज अपनी पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ के अनुभव साझा करते हैं। जिससे यह दर्शकों के लिए ज्यादा रिलेटेबल बन जाता है। इसका हल्का-फुल्का लेकिन दिलचस्प फॉर्मेट इसे बाकी कंटेंट से अलग पहचान देता है।
रोमांस के लिए ‘कॉकटेल’ बना विकल्प
Cocktail भी फ्री लिस्ट में अपनी जगह बनाए हुए है। जिसमें सैफ अली खान, दीपिका पादुकोण और डायना पेंटी की शानदार केमिस्ट्री देखने को मिलती है। फिल्म की कहानी, म्यूजिक और इमोशनल टच ने इसे पहले भी हिट बनाया था। अब यह फिर से दर्शकों को अपनी ओर खींच रही है।
READ MORE- थिएटर में तूफान, अब OTT पर तहलका मचाने को तैयार Dhurandhar 2 जानें डेट
कोर्टरूम ड्रामा मूवी के शौकीन के लिए खास
Mulk उन दर्शकों के लिए अच्छा विकल्प है जो गंभीर और कंटेंट-ड्रिवन फिल्में देखना पसंद करते हैं। Taapsee Pannu और Rishi Kapoor की यह फिल्म समाज और कानून से जुड़े अहम मुद्दों को उठाती है। इसकी कहानी सोचने पर मजबूर करती है और इसे फ्री में देखना दर्शकों के लिए एक अच्छा मौका है। वहीं,साउथ रोमांस से भरपूर फिल्म Geetha Govindam भी इस फ्री लिस्ट में ट्रेंड कर रही है, जिसमें विजय देवकोंडा और रश्मिका मंदाना की जोड़ी नजर आती है। दोनों की केमिस्ट्री और फिल्म की हल्की-फुल्की रोमांटिक कहानी दर्शकों को काफी पसंद आई थी।
READ MORE- OTT पर रिलीज हुई शनाया कपूर की खौफनाक लवस्टोरी
फ्री कंटेंट का तेजी से बढ़ता ट्रेंड
ZEE5 का फ्री मॉडल अब तेजी से सफल होता नजर आ रहा है, क्योंकि दर्शक बिना सब्सक्रिप्शन के भी क्वालिटी मनोरंजन चाहते हैं। ऐसे में आने वाले समय में फ्री OTT कंटेंट का दायरा और भी बड़ा होने की उम्मीद है।
