Shashi Tharoor ने Pakistan की सीजफायर भूमिका को सराहते हुए कहा

Iran Ceasefire पर थरूर ने पाकिस्तान की तारीफ…छिड़ी नई बहस

9 mins read
3 views
April 9, 2026

Shashi Tharoor statement: वरिष्ठ कांग्रेस नेता सासंद ShashiTharoorने ईरान और अमेरिका के बीच Ceasefire में पाकिस्तान की भूमिका की तारीफ की है। जिसके बाद से राजनीति जगत में हलचल मच गई है। शशि थरूर ने भारत को पाकिस्तान की उस मध्यस्थता का जश्न मनाना चाहिए जिसके चलते अमेरिका और ईरान के बीच सीज़फ़ायर हुआ, क्योंकि हम भी शांति चाहते हैं। उक्त बातें शशि थरूर ने एक मीडिया चैनल को इंटरव्यू देने के दौरान कही है।

भारत की विदेश नीति पर थरूर की राय, क्षेत्रीय स्थिरता और ग्लोबल साउथ की भूमिका पर जोर…लेकिन पाकिस्तान की तारीफ पर क्यों मचा घमासान। जानें यहां।

हर चीज़ ज़ीरो-सम गेमनहीं होता

उन्होंने भारत की प्रतिक्रिया को भी परिपक्व और समझदारी भरा बताया। इसके बाद उनसे सवाल किया गया कि इस्लामाबाद की मध्यस्थता वाली भूमिका पर नई दिल्ली को चिंता करनी चाहिए तो इसपर थरूर ने कहा कि मुझे ऐसा कोई कारण नज़र नहीं आता, क्योंकि सच कहूँ तो, हर चीज़ ‘ज़ीरो-सम गेम’ नहीं होती। अगर पाकिस्तान भारत में आतंकवादी भेजने के लिए तारीफ़ बटोर रहा होता, तब यह एक ‘ज़ीरो-सम गेम’ होता। लेकिन जब पाकिस्तानी लोग ऐसा काम कर रहे हैं जिससे उस शांति को बढ़ावा मिल रहा है जिसे हम भी चाहते हैं, तो मुझे लगता है कि हमें तो असल में इसका जश्न मनाना चाहिए।

भारत की भूमिका संतुलित और परिपक्व

भारत का संतुलित और परिपक्व रुख उन्होंने India की प्रतिक्रिया को संतुलित और जिम्मेदार बताया। सरकार द्वारा शांति पहल का स्वागत करना, उनके अनुसार, एक परिपक्व कूटनीतिक कदम है। यह दर्शाता है कि भारत क्षेत्रीय स्थिरता को प्राथमिकता देता है। लेकिन पाकिस्तान की मध्यस्थता पूरी तरह स्वतंत्र नहीं हो सकती। हो सकता है United States ने पाकिस्तान को एक न्यूट्रल फेस के रूप में इस्तेमाल किया हो, ताकि ईरान और अमेरिका के बीच तनाव कम किया जा सके।

READ MORE- हॉर्मुज में नया नियम, गुजरना है तो Crypto में चुकानी होगी कीमत

कूटनीति नहीं सुरक्षा और स्थिरता का भी मामला

भौगोलिक और रणनीतिक मजबूरी पाकिस्तान की भूमिका को समझाते हुए थरूर ने कहा कि ईरान के साथ उसकी लंबी सीमा और क्षेत्रीय अस्थिरता का सीधा असर उस पर पड़ सकता है। इसलिए शांति कायम करने में उसकी दिलचस्पी स्वाभाविक है। यह केवल कूटनीति नहीं हो सकता। यह अपनी सुरक्षा और स्थिरता से जुड़ा मामला भी हो सकता है। थरूर ने मौजूदा वैश्विक व्यवस्था को अस्थिर बताया। उनका मानना है कि पारंपरिक रूल-बेस्ड ऑर्डर’कमजोर हो रहा है। ऐसे समय में भारत को एक सक्रिय और जिम्मेदार भूमिका निभानी चाहिए। जिससे कि नई वैश्विक व्यवस्था में उसका प्रभाव मजबूत हो सके।

READ MORE-  सीजफायर के घंटों बाद हमला, खाड़ी में फिर भड़की जंग की चिंगारी

भारत को ग्लोबल साउथ की आवाज बनने की जरूरत

ग्लोबल साउथ की आवाज बनने की जरूरत उन्होंने जोर दिया कि भारत को केवल अपने हितों तक सिमट कर नहीं रहना चाहिए। उसे विकासशील देशों की आवाज बनकर उभरना चाहिए। इससे वैश्विक स्तर पर संतुलन और न्याय सुनिश्चित किया जा सकता है। साथ ही उन्होंने यह भी कहा है कि किसी भी शांति प्रयास को संदेह की नजर से देखने के बजाय उसके सकारात्मक प्रभावों पर ध्यान देना चाहिए। खासकर जब इसका सीधा फायदा ऊर्जा बाजार की स्थिरता और भारत के आर्थिक हितों से जुड़ा हो।

शशि थरूर के बयान दुनिया में टकराव के बजाय सहयोग की राजनीति को ज्यादा तव्ज्जों देती है। उनके कहने का मतलब है कि हर देश को क्षेत्रीय शांति, वैश्विक स्थिरता और आर्थिक सुरक्षा के लिए देशों को मिलकर काम करना ही होगा। लेकिन दुश्मन देश की तारीफ लोगों को पसंद नहीं आ रहा है।

Rahul Ray

मीडिया क्षेत्र में 10 वर्षों का अनुभव। हिन्द पोस्ट हिन्दी मैगज़ीन, ईटीवी भारत और दैनिक भास्कर जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ कार्य करते हुए प्रिंट और डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय भूमिका निभाई है। दिल्ली और बिहार के विभिन्न जिलों में न्यूज़ रिपोर्टिंग, ग्राउंड स्टोरीज़, कंटेंट प्लानिंग, कॉपी एडिटिंग एवं कंटेंट एडिटिंग से जुड़ी विभिन्न जिम्मेदारियों को सफलतापूर्वक संभालने का अनुभव है। मैंने भारतीय विद्या भवन, दिल्ली से मास कम्युनिकेशन में डिप्लोमा और गुरु जम्भेश्वर विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, हिसार से डिग्री प्राप्त की है। पाठक केंद्रित कंटेंट तैयार करना मेरी कार्यशैली में शामिल रही है।

Iran ने Strait of Hormuz में क्रिप्टो टोल शुरू कर वैश्विक तेल व्यापार
Previous Story

हॉर्मुज में नया नियम, गुजरना है तो Crypto में चुकानी होगी कीमत

Latest from Latest news

Don't Miss